अंधेरी स्थित पंप हाउस की अंबे माता' के दर्शन के लिए देवी भक्तों की उमड़ रही है भीड़

अंधेरी स्थित पंप हाउस की अंबे माता' के दर्शन के लिए देवी भक्तों की उमड़ रही है भीड़ मुंबई : नवरात्रि के इस पावन पर्व के अवसर पर मुंबई के अनेक इलाकों में सार्वजनिक नवरात्रोसव का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया है। अनेक जगहों पर जय अंबेमाता के दर्शन के लिए देवी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ हो रही है। इसके अलावा मां जयअंबे की स्थापना घरों में भी देवी भक्तों द्वारा की गई है। जो कि देवी भक्तों के' लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी तरह अंधेरी पूर्व के शारदा पांडे चाल में जननी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पा त्रिपाठी की ओर से पिछले कई सालों से नवरात्रि में अंबे माता' की स्थापना की जा रही है। खास बात यह है कि अंबे माता के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जननी शक्ति महिला मंडल की ओर से आयोजित अंबे माता के दर्शन के लिए नवरात्रि के छठवें दिन पी. एस. फाउंडेशन के संस्थापक प्रदीप शर्मा व फाउंडेशन की अध्यक्षा स्वीकृति शर्मा ने यहां उपस्थित होकर अंबे माता के दर्शन का लाभ उठाया। इस दौरान शर्मा ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि में हम सब जगत जननी माँ द...