वसई विरार शहर मनपा अधिकारियों के भ्रष्ट व लापरवाह रवैये के चलते आम नागरिकों का जीवन हैं खतरे में...

वसई विरार शहर मनपा अधिकारियों के भ्रष्ट व लापरवाह रवैये के चलते आम नागरिकों का जीवन हैं खतरे में...

वसई - विरार : वसई विरार शहर मनपा का भ्रष्ट व लापरवाह रवैया हमेशा विवादों में रहता है। मनपा के भ्रष्ट व लापरवाह रवैए के चलते कितनी बार बेगुनाह लोगों की जाने भी चली गई हैं बावजूद मनपा अधिकारियों का रवैया वहीं हैं। बता दें कि तकरीबन पिछले पांच साल से वसई विरार शहर में मनपा चुनाव नहीं हुआ है, जिसके चलते क्षेत्रीय समस्याओं को सुननेवाला क्षेत्र में कोई पार्षद (नगरसेवक) नहीं है। जिससे वसई विरार शहर में तमाम नागरी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, जिसे सुलझाने में मनपा पूर्णतया नाकाम ही है। जोर जबरदस्ती करने पर मनपा द्वारा इधर उधर दिखावा जनहित कार्य किया जाता है, जो कि न के बराबर ही है। ऐसे में वसई विरार शहर की आम जनमानस विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है जिसका की कोई भी निराकरण नहीं है। नव निर्वाचित विधायक भी क्षेत्र में सिर्फ अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने में ही मस्त है, बाकी जनसमस्याओं से कुछ लेना देना नहीं है। कुलमिलाकर चाहे मनपा अधिकारी हो या फिर जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि सभी भ्रष्टाचार के वशीभूत हैं। आम जनमानस सिर्फ वोट देने और कर भरने तक ही सीमित है, इसके अलावा उसका कोई अस्तित्व नहीं है। आज वसई विरार नालासोपारा शहर की सड़कों को देख लिया जाए या फिर शहर के गली कूचों को, न तो साफ सुथरा रास्ता है, न ही लोगों के घरों से निकालनेवाले गंदे पानी के निकासी के लिए गटर नाले.., यदि गटर नाले हैं भी तो वह समुचित ठीक ठाक नहीं है। कहीं वह बजबजा रहा है तो कहीं उसका ढक्कन ही गायब है जिसमें गिरकर लोग अपनी जाने दें। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे जिससे लोगों को रोजाना दो चार होना पड़ता है। अथवा कभी कभी तो लोग दुर्घटना ग्रस्त भी हो जाते हैं लेकिन उसकी प्रवाह न तो क्षेत्रीय विधायक को है और न ही मनपा में आसीन जिम्मेदार अधिकारियों को। क्षेत्र में एक तरफ जहां तमाम नागरी समस्याओं का अंबार है तो वहीं नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए भ्रष्टाचार के दम पर अवैध निर्माण प्रगति पर है। जिसे कोई और नहीं बल्कि मनपा अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ही संरक्षण दे रहे हैं..?? फिलहाल देखना होगा कि कब मनपा वसई विरार नालासोपारा शहर के शहरवासियों की तमाम समस्याओं का निराकरण करती हैं..??  

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त