Posts

Showing posts from January, 2025

मानवीय भारत पार्टी के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Image
मानवीय भारत पार्टी के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस  राजतंत्र के विकल्प के रूप मे गणतंत्र की लोकतान्त्रिक आवधारणा को भारतीय संविधान मे आत्मसात किया गया है - मुक्तेश्वर  लखनऊ : मानवीय भारत पार्टी की तरफ से देश के विभिन्न शहरों मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया गया. मुख्य समारोह पार्टी मुख्यालय लखनऊ मे हुआ जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकतेश्वर और समाजसेवी देवी प्रसाद यादव ने झंडारोहण किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुक्तेश्वर ने अपने उद्बोधन मे कहा गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को बधाई. राजतंत्र के विकल्प के रूप मे गणतंत्र की लोकतान्त्रिक आवधारणा को भारतीय संविधान मे आत्मसात किया गया है. इसका अर्थ है देश का प्रमुख देश की जनता द्वारा चुना जायेगा, न की आनुवंशिक राजा होगा, अर्थात गणतंत्र परिवारवाद का परोक्ष रूप मे विरोधी है.यदि हमें भारतीय गणतंत्र को वास्तविक रूप मे लाना है तो हम सभी को व्यक्ति पूजा-भक्ति और परिवार पूजा-भक्ति के प्रचलन को नकारना होगा. ऐसा तभी होगा जब देश की जनता मे आत्म सम्मान और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की भावना का संचार किया जाय. राष्ट्रीय उपा...

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

Image
नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल वसई : वसई तालुका के नायगांव क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की एक घटना प्रकाश में आई है.उक्त फायरिंग में कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है। बाकी कुछ लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि जिन दो लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाकी घायलों को लगे चोट की जांच की जा रही है। उन्हें चोट लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिसकी जांच चल रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किन कारणों से फायरिंग हुई और जिस हथियार से गोली चलाई गई, क्या वह लाइसेंसी था या फिर अवैध हथियार था। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग कैसे हुई? क्या आरोपी हथियार के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा था? क्या उसके पास लाइसेंसी हथियार था या फिर अवैध हथियार या फिर किसी अन्य पुलिस कर्मी का हथियार छीन कर फायरिंग की गई, फिलहाल ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया...

नाले के पानी से उगाई जा रही है सब्जी, मानव स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद..??

Image
नाले के पानी से उगाई जा रही है सब्जी, मानव स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद..?? प्रशासन की अनदेखी बढ़ा रही है नाले के पानी से खेती करनेवाले किसानों का मनोबल  विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति ब कार्यक्षेत्र विरार पूर्व स्थित मनवेल पाड़ा क्षेत्र में नाले के पानी से सिंचाई कर सब्जियों की खेती की जा रही है। जो कि मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। किसान अपने फायदे के लिए लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। उक्त तस्वीर  के माध्यम से देखा जा सकता है कि मनवेलपाड़ा कारगिल क्षेत्र से नाले का बहाव है और बगल में ही खेत में नाले के पानी से सिंचाई कर सब्जियां उगाई जा रही है। वसई विरार शहर के बाजार से प्रतिदिन सैकड़ों टन छोटी-बड़ी सब्जियां लोगों के घरों तक पहुंचती हैं. जिसमें कुछ सब्जियां इसी प्रकार की होती है जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यहां नाले के किनारे सब्जियां लगाई जाती हैं और वहीं नाले के दूषित पानी से सिंचाई भी की जाती है.एक ओर सब्जियों पर गंदगीयुक्त पानी का छिड़काव किया जाता है तो दूसरी ओर वहीं सब्जियों को जमीन से मिलने वाला पानी भी नाली के ही माध्यम से बहा दि...

महायुति सरकार द्वारा नालासोपारा बस स्टेशन का किया गया दौरा

Image
महायुति सरकार द्वारा नालासोपारा बस स्टेशन का किया गया दौरा नालासोपारा : नालासोपारा विरार में परिवर्तन निश्चित रूप से वसई विरार के विकास की दिशा तय करने वाला है। पिछले कई वर्षों से नालासोपारा बस स्टेशन की स्थिति गड्ढेयुक्त व अत्यंत दयनीय थी, जिसके परिणामस्वरूप नागरिकों को रेलवे स्टेशन तक पहुँचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नागरिकों के पास रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए पानी से होकर यात्रा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने इस मुद्दे को देखते हुए दिसंबर 2023 में केवल नालासोपारा विरार वसई बस स्टेशन को पूरा किए बिना पूरे महाराष्ट्र में कुछ महत्वपूर्ण बस स्टेशनों को पक्का करने का निर्णय लिया और आज 155 बस स्टेशनों का काम पूरा करने की तैयारी कर रही है जो कि निगम के माध्यम से बनाया जा रहा है और इस पर 600 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं. प्रत्येक बस स्टेशन के 1900 वर्ग मीटर अर्थात लगभग 20000 वर्ग फीट क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीटिंग का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। नालासोपारा पश्चिम बस स्टेशन से दो दिन पहले अनु सूचित जाति मोर्चा के महासचिव एड.सतीश भोंडवे,...

एक फ्लैट में हुआ अचानक विस्फोट,दो नाबालिग समेत चार लोग घायल

Image
एक फ्लैट में हुआ अचानक विस्फोट,दो नाबालिग समेत चार लोग घायल  नालासोपारा : नालासोपारा इलाके के एक फ्लैट में अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में दो नाबालिगों सहित एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। बता दें कि वे परफ्यूम की बोतलों पर एक्सपायरी डेट बदलने की कोशिश कर रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त घटना गुरुवार और शुक्रवार की रात को घटित हुई। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान महावीर वदार (41), सुनीता वदार (38), कुमार हर्षवर्धन वदार (9) और कुमारी हर्षदा वदार (14) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट इत्र की बोतलों पर समाप्ति तिथियों को बदलने के प्रयास के दौरान हुई, यह एक ऐसी गतिविधि थी जिसमें ज्वलनशील पदार्थ शामिल हो सकते हैं। फिलहाल कुमार हर्षवर्धन का नालासोपारा के लाइफ केयर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य का इलाज उसी क्षेत्र के ऑस्कर अस्पताल में चल रहा है।

नालासोपारा में शिवसेना पक्ष में महिलाओं ने की जोरदार एंट्री

Image
नालासोपारा में शिवसेना पक्ष में महिलाओं ने की जोरदार एंट्री   नालासोपारा : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री,शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के विचारों से प्रेरित होकर, रविंद्र फाटक उपनेता संपर्क प्रमुख एवं जिला प्रमुख निलेश तेंडोलकर के मार्गदर्शन में, महिला अघाड़ी नगर संयोजिका रुचिता नाईक के नेतृत्व में नालासोपारा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने शिवसेना पक्ष में प्रवेश किया। शिवसेना में बड़ी मात्रा में लोग जुड़ रहे है और राजनीतिक घटनाक्रम भी अब तेज हो गया है. शिवसेना पार्टी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। महिला अघाड़ी नगर संयोजिका श्रीमती. रुचिता अमित नाइक द्वारा नियुक्ति पत्र के साथ महिलाओं के लिए एक भव्य पार्टी प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। साथ ही पुरानी शिवसेना महिला पदाधिकारियों को निःशुल्क प्रशिक्षण और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर महिला अघाड़ी उपनगर संयोजिका पद - श्रीमती भाविका चावड़ा, संभाग संयोजिका जया गुप्ता, महिला संभाग संयोजिका-वंदना ढगे, समेलगांव शाखा संयोजिका हेमलता वैती, यशवन्त गौरव शाखा संयोजिका...

भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनुप मोरे का वसई विरार का एक दिवसीय दौरा सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

Image
भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनुप मोरे का वसई विरार का एक दिवसीय दौरा सफलतापूर्वक हुआ संपन्न   वसई - विरार :  भाजपा संगठन महापर्व 2024 के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनुप दादा मोरे का वसई विरार शहर का एक दिवसीय दौरा गुरुवार 9 जनवरी को आयोजित किया गया। वह सुबह 11 बजे विरार पहुंचे. उस समय सभी युवा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. उसके बाद दौरे की शुरुआत विरार की प्रसिद्ध देवी जीवदानी माता के दर्शन से हुई। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने ओसवाल नगरी नालासोपारा पूर्व, वसई में वर्तक कॉलेज और संतोष भुवन में विद्या वर्धिनी स्कूल में युवा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और पदाधिकारियों को सुझाव दिया कि उन्हें संगठन महापर्व 2024 के दौरान सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इसी प्रकार युवा मोर्चा द्वारा सर्वाधिक सदस्यों का पंजीयन कराने पर युवा महामंत्री योगेश सिंह एवं वसई युवा नगर अध्यक्ष कल्पेश पांडे को सम्मानित किया गया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनीत तिवारी ने दौरे को सफल बनाने में प्रयास करने वाले सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन...

नालासोपारा पूर्व साईनाथ नगर में नव निर्माणाधीन इमारत पर कार्रवाई से दूरी बना रहे मनपा अधिकारी संदेह के घेरे में...

Image
नालासोपारा पूर्व साईनाथ नगर में नव निर्माणाधीन इमारत पर कार्रवाई से दूरी बना रहे मनपा अधिकारी संदेह के घेरे में... अवैध निर्माणकर्ता के समक्ष ३लाख में अपने जमीर को बेचनेवाला अधिकारी कौन..?? नालासोपारा : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति ड कार्यक्षेत्र तूलिंज रोड़ स्थित साईंनाथ नगर, सरस्वती स्कूल के पास कानून कायदों को ताक पर रखकर भ्रष्टाचार के दम पर बेखौफ धोखादायक अनधिकृत इमारत का निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त अवैध इमारत के निर्माण की गुप्त सहमति मनपा के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा ३ लाख का ₹ का भ्रष्टाचार कर दिया गया है। जिसका परिणाम यह है कि शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से जी चुरा रहे हैं। बता दें कि उक्त विषय की शिकायत मनपा कार्यालय में बारंबार हो रही है किंतु मनपा के जिम्मेदार अधिकारी मानों कान में रुई ठूस लिए हों और आंख पर काली पट्टी बांध लिए हैं। न तो उन्हें दिखाई दे रहा है और न ही सुनाई दे रहा है। जिसका अवैध निर्माणकर्ता फायदा उठाते हुए तीव्र गति से अवैध निर्माण कार्य को अंजाम दे रहा है। बता दें कि उक्त विषय की ऑनलाइन शिकायत मन...

वन विभाग के भूखंड को कौड़ी के दाम में बेचने में लगे है वन अधिकारी, वन अधिकारियों पर नहीं है कोई लगाम...

Image
वन विभाग के भूखंड को कौड़ी के दाम में बेचने में लगे है वन अधिकारी, वन अधिकारियों पर नहीं है कोई लगाम...  वन अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार कर बिंदास अवैध निर्माणों को दी जा रही है हरी झंडी... विरार : विरार पूर्व स्थित मांडवी वन परिक्षेत्र अंतर्गत वसई पूर्व स्थित सर्वे नं.(196)(207),गांव मौजे राजवली, विकास सिटी गौशाला के पास कानून कायदों व नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भ्रष्टाचार के बलबूते पर्यावरण का विनाश करते हुए अवैध नव निर्माणों को अंजाम दे दिया गया किंतु वन रक्षक अंकुश भोंसले व पद्माकर केन्द्रे की क्या मजाल कि कार्रवाई कर सके..?? जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि अब वन रक्षक ही चंद पैसों की लालच में वन भक्षक बन गए है..?? इन्हें वन की रक्षा करने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है किंतु ये अपने ड्यूटी से गद्दारी करते हुए वन्जीवों के प्राण के दुश्मन बने हुए हैं अथवा अवैध निर्माणकर्ताओं से मिलीभगत करते हुए जमकर पर्यावरण का सर्वनाश कर रहे हैं..?? देखना होगा कि क्या वन रक्षक महोदय अपनी ड्यूटी से वफादारी निभाते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त अनधिकृत नव निर्माणों को धाराशाई करते हुए सबंधित अवैध नि...

गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखना सावन साहिल फाउंडेशन का दिली मकसद - शील कुमार सिंह गहलौत

Image
गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखना सावन साहिल फाउंडेशन का दिली मकसद - शील कुमार सिंह गहलौत प्रतापगढ़ : विधाता के द्वारा रचित मानव में अमीर भी शामिल है और गरीब भी। सभी गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना सावन साहिल फाउंडेशन का दिली मकसद है यह बातें रविवार को बाबा देवघाट महादेवन धाम देवघाट में कंबल वितरण के दौरान सावन साहिल फाउंडेशन के अध्यक्ष शील कुमार सिंह गहलौत ने कही। उन्होंने कहा कि कर्म महान होता है और कर्म के अनुसार ही भाग्य का निर्धारण होता है। हर भाग्यशाली और सौभाग्यशाली का इस संसार में बेहतर और खुशहाल जीवन जीने का अधिकार है। कोई भाग्य और अपने कर्म से संपन्न हो जाता है तो कोई हर दांव चलने के बावजूद दुखमय जीवन जीता है। ऐसे दुखमय जीवन जीने वाले वालों के चेहरे पर सुकून और मुस्कान देखना ही सावन साहिल फाउंडेशन का दिली मकसद है। बाबा देवघाट महादेवन धाम के महंत पुजारी रामानंद गिरी महराज ने कहा कि सावन साहिल फाउंडेशन के अध्यक्ष शील गहलौत की पहल अनोखी है। इस जाड़े के मौसम में गरीबों के घर घर जाकर कंबल बांटने का प्रयास सराहनीय है। जन जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान ने कंबल वितरण...

विरार पूर्व, मनवेल पाड़ा स्थित टॉयलेट की दुर्व्यवस्था, रख रखाव के अभाव में परोस रहा गंभीर बीमारी

Image
एक कदम स्वच्छता की ओर : जागो मनपा प्रशासन जागो.... विरार पूर्व, मनवेल पाड़ा स्थित टॉयलेट की दुर्व्यवस्था, रख रखाव के अभाव में परोस रहा गंभीर बीमारी विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति ब कार्यक्षेत्र मनवेल पाड़ा स्थित "आपला दवाखाना" के बगल वसई विरार शहर मनपा द्वारा स्थापित किए गए टॉयलेट में इतने गंदगी  का अंबार है. यहां पर स्थिति यह है कि यदि व्यक्ति उक्त टॉयलेट इस्तेमाल के लिए जाता है तो वह बिन बुलाए ही बीमारी को न्यौता देकर आए अथवा उक्त टॉयलेट में गया व्यक्ति गंदगी से उत्पन्न गंभीर रोगों से ग्रसित हो जाए। जबकि अभी हाल ही में उक्त टॉयलेट का उद्घाटन किया गया था किंतु रख रखाव की कमी के चलते अब यह बीमारी का घर बना हुआ है। इसमें कोई दो राय नहीं है. एक तरफ तो मनपा द्वारा स्वच्छता अभियान का कैंपेन चलाया जाता है तो वहीं दूसरी ओर स्वयं ही उसका अनुसरण नहीं किया जाता। फिलहाल यह देखना होगा कि क्या संबंधित विभाग के अधिकारी / कर्मचारी मामले को संज्ञान में लेते हुए टॉयलेट को चुस्त दुरुस्त करेंगे या फिर इसीप्रकार से गंदगी का आडंबर लगा रहेगा अथवा टूटे फूटे अवस्था में यह टॉयलेट स्थानिकों ...

हमारे देश का युवा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित है-प्रेमभूषण महाराज

Image
हमारे देश का युवा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित है-प्रेमभूषण महाराज नालासोपारा : 2025 का शुभारंभ हम रामकथा से कर रहे हैं, यह भी एक सुयोग है।मुंबई शहर में रहने वालों को दकियानूसी से दूर रहना चाहिए।पूज्यश्री ने नई विधा भजनात्मक रामकथा में अपना लोकप्रिय भजन.. बड़े भाग से ये मनुज तन मिला है..सुना कर स्वर्ग, नरक और मोक्ष प्राप्ति का सरल उपाय बताते हुए कहा पुण्य का एकत्रीकरण और प्रसन्नता  भगवान ने केवल मनुष्य को प्रदान किया है यही मानव जीवन का वैशिष्ठ है।जीवन में भजन की निरंतरता के बिना शांति की प्राप्ति हो ही नही सकती।इस बात को सरलता से समझाते हुए एक और प्रेरक भजन पूज्यश्री ने... भजन करा होई तवन होई होई हो सुनाकर सुखमय जीवन का सुंदर सूत्र प्रदान किया।शिव सती के प्रसंग का वर्णन करते हुए पूज्यश्री ने श्रेष्ठ का अनादर और अवज्ञा विनाश कारी होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दोषारोपण करने वालों को पूज्यश्री ने  लताड़ लगाते हुए  कहा कि सनातन धर्म के लिए विधर्मियों से अधिक घातक तथाकथित हिन्दू हैं जो कहते हैं कि अल्प संख्यकों के धार्मिक केंद्रों को योगीजी खुदवाते जा र...