हमारे देश का युवा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित है-प्रेमभूषण महाराज

हमारे देश का युवा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित है-प्रेमभूषण महाराज

नालासोपारा : 2025 का शुभारंभ हम रामकथा से कर रहे हैं, यह भी एक सुयोग है।मुंबई शहर में रहने वालों को दकियानूसी से दूर रहना चाहिए।पूज्यश्री ने नई विधा भजनात्मक रामकथा में अपना लोकप्रिय भजन.. बड़े भाग से ये मनुज तन मिला है..सुना कर स्वर्ग, नरक और मोक्ष प्राप्ति का सरल उपाय बताते हुए कहा पुण्य का एकत्रीकरण और प्रसन्नता  भगवान ने केवल मनुष्य को प्रदान किया है यही मानव जीवन का वैशिष्ठ है।जीवन में भजन की निरंतरता के बिना शांति की प्राप्ति हो ही नही सकती।इस बात को सरलता से समझाते हुए एक और प्रेरक भजन पूज्यश्री ने... भजन करा होई तवन होई होई हो सुनाकर सुखमय जीवन का सुंदर सूत्र प्रदान किया।शिव सती के प्रसंग का वर्णन करते हुए पूज्यश्री ने श्रेष्ठ का अनादर और अवज्ञा विनाश कारी होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दोषारोपण करने वालों को पूज्यश्री ने  लताड़ लगाते हुए  कहा कि सनातन धर्म के लिए विधर्मियों से अधिक घातक तथाकथित हिन्दू हैं जो कहते हैं कि अल्प संख्यकों के धार्मिक केंद्रों को योगीजी खुदवाते जा रहे हैं ऐसे छद्म हिंदुओं को यह जान लेना चाहिए कि, इस देश का दुर्भाग्य है कि किसी इतिहासकार ने विधर्मियों के अत्याचार को नही लिखा।पूज्यश्री ने अपनी कथा को विस्तार देते हुए कहा कि समाज एकल परिवार की व्यवस्था से ऊब चुके हैं लोग इसलिए भविष्य में अपने हित के लिए पुनः संयुक्त परिवार की व्यवस्था की ओर लौटेंगे।पूज्यश्री ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि, जीवन मे जब भी सत्कर्म का सुअवसर बने तब पंचाग और साइत न देखा जाए।देश के नव युवकों को दोष देने वालों को मिथ्या बतलाते हुए कहा कि देश का युवा अपने लक्ष्य में लगा हुआ है अतः इसमें कोई सत्यता नही है, बिगड़ा है कोई तो इस देश का पचपन जो ऐसा आरोप लगाता है।ये सारी बाते पूज्यश्री प्रेमभूषण महाराज ने नालासोपारा (पूर्व)में बिजेंद्र रामचंद्र सिंह के संयोजन में  चल रही श्रीरामकथा में कही। मानस महाकुंभ में उमड़े श्रद्धालुओं के बीच कथा की मुख्य यजमान श्रीमती मीरा बिजेंद्र सिंह, श्रीमती श्रद्धा प्रिंस सिंह,कुमारी शिवानी सिंह, मुम्बई प्रधान गणेश अग्रवाल,  श्रीमती विभा अविनाश मिश्रा, भागवताचार्य श्यामजी,प्रभात सिंह बब्लू,सतीश सिंह, कुँवर संजय सिंह,  वरिष्ठ पत्रकार लालशेखर सिंह,राजेश एस. सिंह,सनी सिंह, विशाल सिंह ननवग,त्रिभुवन पांडे,श्रीमती अशोका तिवारी, प्रिया सिंह,विपिन अग्रवाल, पूज्यश्री के सुपुत्र चि.राघव मिश्रा,प्रेमभूषण महाराज के मीडिया प्रभारी दिनेशप्रताप सिंह ने भी अवगाहन करते हुए अपना सौभाग्यवर्धन किया।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...