जंगल में मंगल, बाटी चोखा और जिलेबी
जंगल में मंगल, बाटी चोखा और जिलेबी मुंबई ( ओ. पी. तिवारी ) : मुंबई में अभी मनपा चुनाव का घंटनाद नही हुआ किंतु आगामी मनपा चुनाव की सुगबुगाहट से ही नेता मंडली द्वारा उत्तर भारतीय वोटरों को लुभाने का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक नेता उत्तर भारतीय समाज की बखिया उधेड़ते हुए उन्हें बाटी चोखा और मिक्स तेल से बनी जिलेबी खिला कर बीमार करने पर आमदे हुए हैं। कभी कभार तो ऐसा भी देखा जाता है कि उत्तर भारतीय समाज चना चबैना व गमछा पाकर तथा नेता द्वारा कंधे पर हाथ रख देने मात्र से ही फोटो खिंचाने से खुश हो जाते है। इसी कड़ी में गत दिनों आरे पिकनिक पार्क में हुआ कार्यक्रम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक उक्त कार्यक्रम का आयोजन मुरजी पटेल ( काका ) द्वारा किया गया था, जिसमे पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे को कार्य सम्राट के रूप में पेश किया गया।जिसके चलते ब्राह्मण समाज दो भागों में विभक्त हो गया। बड़ी बात तो यह कि उक्त कार्यक्रम में "उत्तर प्रदेश दिवस" मनाने वाले अमरजीत मिश्रा नदारद रहे। जिसके चलते लोगों में काफी उठक पठक जारी है। लोगों में तमाम शंका भरे सवाल पैदा हो रहे हैं। यदि बा...