एक घर में मिला क्षत विक्षत अवस्था में तीन शव, तीनों के हत्या होने का है संशय
एक घर में मिला क्षत विक्षत अवस्था में तीन शव, तीनों के हत्या होने का है संशय पालघर : पालघर जिले में एक घर से एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी दिव्यांग बेटी के शव बरामद हुए हैं। हालांकि पूरे मामले में सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि जिस हालत में यह शव पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन शवों पर कीड़े पड़ चुके थे। मामला पालघर जिले के वाडा तालुका का है। तीनों ही शव सड़ चुके थे। पुलिस ने बताया कि शवों की जांच की तो उन्हें सिर और छाती पर चोट के निशान मिले। मामले का खुलासा तब हुआ जब दंपत्ति का बेटा पंकज अपने मां बाप और बहन से मिलने गांव वाले घर पहुंचा। वसई में रहने वाले पंकज ने शवों की यह हालत देखी तो वह भी दंग रह गया। दंपत्ति के अन्य बच्चे राजकोट में रहते हैं। बताया जा रहा है कि बीते दो हफ्तों से पंकज की अपने माता-पिता से बात नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद वह परेशान हुए और गांव आकर खुद मिलने के बारे में सोचा। लेकिन जैसे ही वह घर पहुंचे तो शवों को इस हालत में देखा। पुलिस ने बताया कि पिछली बार 17 अगस्त को पंकज की अपने माता-पिता से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो सका ...