वसई विरार शहर मनपा में आसीन भ्रष्टाचार के पुजारियों द्वारा प्रभाग समिति एफ कार्यक्षेत्र में अवैध नवनिर्माणों को बढ़ावा
वसई विरार शहर मनपा में आसीन भ्रष्टाचार के पुजारियों द्वारा प्रभाग समिति एफ कार्यक्षेत्र में अवैध नवनिर्माणों को बढ़ावा
वसई : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति एफ अधीनस्थ रिचर्ड कंपाउंड और वसई फाटा पर कानून कायदों व नियमों की अनदेखी करते हुए मजदूरों के जान को जोखिम में डाल भ्रष्टाचार के बलबूते नवनिर्माण किए जा रहे अवैध निर्माणों पर क्या चलेगा मनपा का बुलडोजर..??या फिर मनपा में आसीन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर भ्रष्टाचार की मलाई चाटते हुए दिया जाएगा तथास्तु का वरदान..?? हालांकि यथास्थिति तो क्षेत्र में जारी अवैध निर्माणों पर तोड़क कार्रवाई नामुमकिन है..क्योंकि यह अवैध निर्माण यकीनन सर्वप्रथम मनपा अधिकारियों को भ्रष्टाचार की मलाई चटाकर की जा रही होगी..?? अन्यथा क्षेत्र में अवैध नवनिर्माण बेखौफ नही होता..??वैसे भी वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति एफ लावारिश ही है... जहां पर जिम्मेदार अधिकारी हमेशा नदारद ही रहते हैं..?? इनके अधीनस्थ कर्मचारियों को भी नही पता की साहेब कब आते हैं..और कब जाते है..?? उक्त विषय को लेकर कई बार इनके आला अधिकारियों से भी शिकायत की गई, किंतु उनके द्वारा भी इन्हे जवाब तलब नही किया गया..,जिससे यह कहना गलत नही होगा की क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों की काली कमाई में मनपा के आला अधिकारियों की भी हिस्सेदारी है...??जिसके चलते बारंबार शिकायत के बावजूद कार्रवाई शून्य..?? फिलहाल देखना होगा की क्या उक्त अवैध निर्माणों को धाराशाई किया जाता है..?? या फिर कार्रवाई न करके मनपा अधिकारियों द्वारा अपने भ्रष्टाचारी होने का मिशाल कायम किया जाएगा..?? सूत्रों की माने तो मनपा अधिकारी चंद पैसों के लालच में अपना ईमान तक बेच दिया है..?? बारंबार अपमानित होने के बावजूद भी अवैध निर्माणकर्ताओं की चाकरी बजाने से बाज नही आ रहे हैं..??
Comments
Post a Comment