Posts

वृहद रोजगार मेले में नियोक्ता कम्पनियों द्वारा 153 प्रशिक्षणार्थियों का किया गया चयन

Image
वृहद रोजगार मेले में नियोक्ता कम्पनियों द्वारा 153 प्रशिक्षणार्थियों का किया गया चयन  प्रतापगढ़ : उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आई0टी0आई0 एवं जनपद के अन्य प्रशिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार/स्वरोजगार में नियोजित कराने के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय कौशल्य योजना के अन्तर्गत उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा के निर्देशानुसार विकास खण्ड स्तरीय वृहद रोजगार मेला गंगा प्रसाद सिंह निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंगरौरा दरछुट में आयोजित किया गया। वृहद रोजगार मेले का शुभारम्भ अनिल कुमार सिंह प्रभारी लाल सिंह साहब इण्टर कालेज/समाजसेवी द्वारा किया गया। रोजगार मेला में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आईटीआई एवं जनपद के लगभग 195 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा 178 प्रशिक्षणार्थियों ने साक्षात्कार दिया तथा नियोक्ता कम्पनी टाटा मोटर्स, ब्राइट फ्यूचर, गुडविल, अमैजन द्वारा लगभग 153 प्रशिक्षणार्थियों को चयनित करते हुये उन्हें रोजगा...

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि 10 फरवरी तक बढ़ायी गयी

Image
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि 10 फरवरी तक बढ़ायी गयी अटल आवासीय विद्यलाय में प्रवेश हेतु आफलाइन आवेदन पत्र जमा करें-सीडीओ  प्रतापगढ़ : नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा ने बताया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय ग्राम बेलहट तहसील कोरांव जनपद प्रयागराज में प्रयागराज मण्डल के जनपद प्रतापगढ़ के उ0प्र0 एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना काल में निराश्रित हुये बच्चों एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अन्तर्गत पात्र बच्चों हेतु शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिये कक्षा-06 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक तथा 70 बालिकायें) व कक्षा-09 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक तथा 70 बालिकायें) पर अटल आवासीय विद्यालय प्रयागराज में प्रवेश हेतु आफलाइन आवेदन पत्र भर सकते है। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन पत्रों का वितरण जनपद प्रतापगढ़ के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सभी खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, ब...

जिलाधिकारी ने निर्माण खण्ड-2 के अधिशासी अभियन्ता के वेतन आहरण पर रोक लगाने एवं स्पष्टीकरण का दिया निर्देश

Image
जिलाधिकारी ने शासन के सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा की जिलाधिकारी ने निर्माण खण्ड-2 के अधिशासी अभियन्ता के वेतन आहरण पर रोक लगाने एवं स्पष्टीकरण का दिया निर्देश , जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति खराब पाये जाने खण्ड विकास अधिकारी आसपुर देवसरा के वेतन आहरण पर रोक लगाने का दिया गया निर्देश, शासन के सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें अधिकारी-जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन ने विकास भवन के सभागार में शासन की विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं अन्य विकास कार्यो/योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान निर्माण खण्ड-2 के अधिशासी अभियन्ता अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने निर्माण खण्ड-2 के अधिशासी अभियन्ता को स्पष्टीकरण हेतु निर्देशित किया। सेतु निर्माण के पहुॅच मार्ग के रजिस्ट्री कार्य में कोई भी प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने निर्माण खण्ड-2 के ए0ई0 एवं अधिशासी अभियन्ता के वेतन आहरण पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया और कहा कि जब तक रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण नह...

अयोध्या में दिखी मोदी जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत और राम राज्य की झलक : मनोज बारोट

Image
12 दिन राम सेवा के बाद लौटे भाजपा वसई विरार जिला के राम सेवक,अयोध्या में दिखी मोदी जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत और राम राज्य की झलक : मनोज बारोट नालासोपारा : 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ. प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में आनेवाले राम भक्तों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. राम भक्तो को रेल यात्रा के लिए आरक्षण तक नहीं मिल रहा है. राम भक्तों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने सभी राज्यों से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम में आनेवाले भाविको को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए योगी सरकार ने स्थानिक प्रशासन को योग्य प्रबंधन के कड़े निर्देश दिए है. शासन के आदेश का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने नव्य अयोध्या टेंट सिटी का निर्माण किया है. इन टेंट सिटी में आनेवाले दर्शनार्थियों की व्यवस्था के लिए सभी राज्यों से भाजपा के कार्यकर्ताओं को सेवा के लिए भेजने का निर्णय संगठन ने लिया है. इसी कड़ी में भाजपा महाराष्ट्र की ओर से पहली टी...

टैंकर पलटने से यातायात हुआ बाधित

Image
टैंकर पलटने से यातायात हुआ बाधित पालघर : महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिला अंतर्गत मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर रसायन से भरा एक टैंकर पलट जाने से यातायात लगभग चार घंटे तक बाधित रहा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि महालक्ष्मी-विवलवेडे गांव के पास बुधवार शाम करीब सात बजे हुई इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि टैंकर पड़ोसी राज्य गुजरात के वापी से पालघर स्थित बोइसर जा रहा था। उन्होंने कहा कि वाहन के पलटने से रसायन सड़क पर फैल गया। स्थानीय पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और सड़क पर फैले रसायन पर पानी का छिड़काव किया.बाद में टैंकर को सड़क से हटा दिया गया।

मुंबई में रेजिडेंट डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय

Image
मुंबई में रेजिडेंट डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय मुंबई : मुंबई में रेजिडेंट डॉक्टरों ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल का हथियार उठा लिया है. मुंबई में मर्द इमिड रेजिडेंट डॉक्टरों की कई मांगें हैं। लेकिन, ये मांगें पूरी नहीं होने पर 7 फरवरी से दोबारा अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।यह निर्णय रेजिडेंट डॉक्टरों के केंद्रीय संगठन 'मर्द' ने लिया है, क्योंकि वेतन वृद्धि, लंबित भत्ते, छात्रावासों की स्थिति के संबंध में लगातार अनुवर्ती कार्रवाई के बावजूद सरकार द्वारा मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। इस हड़ताल में राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टर शामिल होंगे। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन मार्ड ने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों की मांगों के प्रति सरकार का रवैया बेहद उदासीन है. डॉक्टरों की मांगों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है. विदेश से छात्रों की बढ़ती संख्या के कारण हर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जगह की कमी होने लगी है। सरकार सिर्फ कागजों पर करती है वादे छात्रों की संख्या तो बढ़ी है लेकिन आवास सुविधाएं नहीं बढ़ी हैं। इसलिए मार्ड बार-बार छात्रावासों...

मुंबई मनपा आयुक्त ने वर्ष 2024 - 25 का पेश किया बजट

Image
मुंबई मनपा आयुक्त ने वर्ष 2024 - 25 का पेश किया बजट मुंबई : मुंबई मनपा  आयुक्त एवं प्रशासक इकबाल सिंह चहल ने शुक्रवार को वर्ष 2024-25 के लिए 59 हजार 954 करोड़ 75 लाख रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में आयुक्त ने राजस्व में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। साथ ही बजट में मुंबई के महत्वाकांक्षी कोस्टल रोड (तटीय मार्ग) के लिए 2,900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में मुंबई की लाइफलाइन बेस्ट उपक्रम के लिए 800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।जानकारी के अनुसार मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शुक्रवार को 2024-25 के लिए बजट पेश किया। बजट में अगले वित्तीय वर्ष के लिए 59 हजार 954 करोड़ 75 लाख रुपये का प्रस्ताव दिए गए है। पिछले वर्ष 2023-24 में बजट का आकार 54 हजार 256 करोड़ रुपये था। इस साल इसमें 10.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित राजस्व सृजन 35,749.03 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो 2023-24 की तुलना में 2,459 करोड़ रुपये की वृद्धि है। आयुक्त चहल ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 तक 19,231.55 करोड़ रुपये की वास्तविक आय प्राप्त हुई है। वित्तीय वर्ष 2024...