Posts

वसई विरार मनपा द्वारा छिपी संपत्तियों ( भूखंड ) की जारी हुई तलाश,100 एकड़ से ज्यादा जमीन हासिल करने की है कोशिश

Image
वसई विरार मनपा द्वारा छिपी संपत्तियों ( भूखंड ) की जारी हुई तलाश,100 एकड़ से ज्यादा जमीन हासिल करने की है कोशिश   विरार : वसई विरार मनपा द्वारा शहर में छिपी अपनी संपत्तियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक निजी कंपनी के माध्यम से सर्वे शुरू किया गया है।अब तक मनपा ने 68 भूखंड चिह्नित किए हैं। इस सर्वे के बाद मनपा कम से कम 100 एकड़ जमीन लेने का प्रयास कर रही है। वसई विरार मनपा शहर का कुल क्षेत्रफल 420 हेक्टेयर है। नगर पालिका के पास कुल 852 संपत्तियां हैं। इसके अलावा, इसमें राज्य सरकार, गुरुचरण प्रभाग, साथ ही ग्राम पंचायतों और नगर परिषदों की स्वामित्व वाली सीटें थीं। नगर पालिका की स्थापना के बाद ग्राम पंचायत और नगर परिषदों की सीटें नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आ गईं। लेकिन उनमें से सात को नगर पालिका के नाम हस्तांतरित नहीं किया गया। इसलिए, नगर पालिका और उसके क्षेत्र की सटीक कुल संपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इनमें से कई भूखंडों पर अतिक्रमण भी हो चुका है। इसलिए इन संपत्तियों का पता लगाने के लिए इनके सर्वेक्षण का काम आउटसोर्स किया गया है। नगर निगम की संपत्तियों की खोज और...

ट्रैफिक समस्या से निजात पाने के लिए भूमिपुत्रों ने हटाया वर्सोवा खाड़ी पर लगे बैरिकेड्स

Image
ट्रैफिक समस्या से निजात पाने के लिए भूमिपुत्रों ने हटाया वर्सोवा खाड़ी पर लगे बैरिकेड्स मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वर्सोवा ब्रिज के खुलने में देरी होने के चलते स्थानिकों ने एकजुट होकर पुल पर लगे बैरिकेड्स हटा दिए और इसे यातायात के लिए खोल दिया गया.हालाँकि,राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस बात से अनजान था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वर्सोवा खाड़ी पर पुराने पुल के बगल में नए वर्सोवा पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। इस पुल का मुंबई से सूरत मार्ग 27 मार्च को खोला गया था। हालांकि, सूरत मुंबई रूट का काम विभिन्न समस्याओं के कारण रुका हुआ था। इसलिए हर दिन ठाणे से मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। लगातार जाम की समस्या से नागरिकों को परेशानी हो रही थी. काम पूरा होने के बावजूद मुंबई की ओर पुल का रास्ता न खुलने से मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं। इसलिए भूमिपुत्र फाउंडेशन संस्था के लोग अचानक पुल पर जमा हो गए और सड़क को यातायात के लिए खोल दिया. इसके बाद दूसरे रास्ते से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई. भूमिपुत्र फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत पाटिल ने कहा कि हमन...

नालासोपारा में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का मामला हुआ उजागर

Image
नालासोपारा में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का मामला हुआ उजागर नालासोपारा : नालासोपारा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में अचोले पुलिस ने दस्तावेज बनाने वाले समेत एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है.नालासोपारा के आचोले में रहने वाली युवती यासीम वसीन खान ने पासपोर्ट के संबंध में आचोले पुलिस स्टेशन में दस्तावेज जमा कराए थे। जब पुलिस द्वारा इन दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा था, तो पुलिस को संदेह हुआ कि जन्म प्रमाण पत्र नकली है। जबकि इस युवती का जन्म अचोले अस्पताल में हुआ था, यह पाया गया कि जन्म स्थान मुंबई में एक नगरपालिका अस्पताल था।आगे पूछताछ करने पर दस्तावेज़ को नकली माना गया। यह सर्टिफिकेट उन्होंने नालासोपारा में शाहीन एंटरप्राइजेज के फैयाज शेख से बनवाया था। इस मामले में यासीन शेख और फैयाज शेख के खिलाफ अचोले पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में भा.द.वि.स. की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने किसी और के भी ऐसे दस्तावेज तैयार किये हैं..??

वसई विरार शहर मनपा अधिकारियों के भ्र्ष्ट रवैये के चलते भ्र्ष्टाचार के बलबूते त्रिमूति अवैध निर्माणकर्ताओं ने कई एकड़ भूखंड पर कर डाला अवैध निर्माण....विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि साधे हैं चुप्पी...आखिर क्यों..??

Image
वसई विरार शहर मनपा अधिकारियों के भ्र्ष्ट रवैये के चलते भ्र्ष्टाचार के बलबूते त्रिमूति अवैध निर्माणकर्ताओं ने कई एकड़ भूखंड पर कर डाला अवैध निर्माण....विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि साधे हैं चुप्पी...आखिर क्यों..?? वसई : वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कानून कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध नवनिर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसपर नकेल कसने में मनपा प्रशासन पूरी तरह से विफल है। मनपा प्रशासन द्वारा आम जनों को गुमराह करते हुए अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसने के तरह तरह के उपाय योजना दिखाए गए जिसमे जनता के कई लाख रुपयों को भी डुबाया गया, किंतु क्षेत्र में अवैध निर्माणों की समस्या जस की तस बनी हुई है। बता दें कि क्षेत्र में मनपा प्रशासन के उच्च अधिकारी से लेकर निचले स्तर के सभी अधिकारी भ्र्ष्टाचार में लिप्त है..?? जब तक वे अपने आप में सुधार नही लाते हैं अर्थात वे ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य को नही बजाते है तब तक शायद ही क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगाम लगाया जा सकेगा..?? बता दें कि वसई विरार शहर मनपा अंतर्गत प्रभाग समिति (एफ) पेल्हार क्षेत्र,मौजे पेल्हार सर्वे नंबर 21, सोपारा...

वसई स्थित चिंचोटी क्षेत्र में हरित पट्टे को नष्ट कर किया जा रहा अवैध निर्माण.. मनपा प्रशासन बनी है मूकदर्शक...

Image
वसई स्थित चिंचोटी क्षेत्र में हरित पट्टे को नष्ट कर किया जा रहा अवैध निर्माण.. मनपा प्रशासन बनी है मूकदर्शक... वसई : वसई विरार मनपा प्रभाग समिति जी के प्र. सह  आयुक्त मोहन संखे इन दिनों चिंचोटी के अवैध निर्माणकर्ताओं पर कुछ इस कदर मेहरबान हुए दिखाई दे रहे हैं कि चिंचोटी गांव जो कि हरित पट्टा के रूप में जाना जाता है। उक्त हरित पट्टा को क्षेत्र के कुछ अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा नष्ट कर क्षेत्र में कॉन्क्रीट का जंगल तैयार किया जा रहा है। जिसमे प्र. सह आयुक्त मोहन संखे की संलिप्तता की खबर भी सामने आ रही है..?? ज्ञात हो कि उक्त गांव में पिछले कुछ महीने से सर्वे नं.३९, ४८, ५६,७२ व ३६ में बेख़ौफ़ पर्यावरण का विनाश करते हुए अवैध नवनिर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसकी की मनपा कार्यालय में शिकायत भी हो रही है किंतु जब मोहन संखे क्षेत्रीय अवैध निर्माणकर्ताओं से हाथ मिला लिए हैं तो फिर कार्यवाई का तो सवाल ही नही उठता है..??यहां तक कि जानकारी मिल रही है कि अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा मोहन संखे के स्वीकृति देने का दावा भी किया जा रहा है...?? अब इसमें कितनी सत्यता है यह तो शरीफ, पंकज,मनोज, कल्लू...

मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के 5 पुलिस अधिकारियों को दिया गया बेस्ट डिटेक्शन अवॉर्ड

Image
  मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के 5 पुलिस अधिकारियों को दिया गया बेस्ट डिटेक्शन अवॉर्ड  विरार : मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के 5 पुलिस अधिकारियों को नवंबर महीने के लिए बेस्ट डिटेक्शन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडे ने दिया। दिलचस्प बात यह है कि विरार पुलिस ने नवंबर महीने में दो मामलों में सर्वश्रेष्ठ जांच का पुरस्कार जीता। हर माह सर्वश्रेष्ठ जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस आयुक्त द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। नवंबर माह में 5 पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया. नायगांव में युवक लवेश माली की हत्या की जांच के लिए अपराध शाखा-2 के शाहूराज राणावरे को सर्वश्रेष्ठ जांच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक व्यवसायी के अपहरण के मामले का खुलासा करने के लिए काशिमिरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप कदम को सम्मानित किया गया। तुलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र नागरकर को 55 लाख की नशीली दवाओं की जब्ती के मामले में सर्वश्रेष्ठ जांच के लिए सम्मानित किया गया। सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गैस सिलेंडर चोरी कर बेच...

विरार में एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Image
विरार में एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार विरार : विरार पुलिस स्टेशन अंतर्गत विरार पूर्व स्थित मनवेलपाडा से अपराध जांच शाखा की टीम ने 20 लाख से अधिक एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है,आगे की विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है।यह कार्रवाई डीसीपी सुहास बावचे व एसीपी रामचंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले व अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अभिजित मडके के नेतृत्व में अपराध जांच शाखा के उप.निरी ज्ञानेश्वर कोकाटे की टीम ने की है।यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि विरार पुलिस स्टेशन सीमा में 21 दिसंबर को 14.45 बजे मोहक सिटी के पास,मनवेलपाड़ा विरार (पूर्व) में दो शख्स एम.डी (मॅफेड्रॉन) ड्रग्स बेचने आने वाले है,ऐसी सूचना विरार पुलिस स्टेशन की अपराध जांच शाखा टीम को मिली,जिसके बाद उक्त सूचना को वरिष्ठजनों को देते हुए टीम ने तत्काल उक्त स्थान पर जाल बिछाया तथा वरिष्ठजनों द्वारा दिये गये निर्देश एवं आदेश के अनुसार आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक आ...