Posts

श्रद्धा की हत्या के विरोध में विहिप व बजरंग दल करेंगे आक्रोश आंदोलन

Image
श्रद्धा की हत्या के विरोध में विहिप व बजरंग दल करेंगे आक्रोश आंदोलन वसई : पालघर जिले के वसई की रहने वाली श्रद्धा की आफताब नामक दरिंदे द्वारा हत्या किए जाने के बाद उसे फांसी दिए जाने की लगातार मांग हो रही है। पालघर में श्रद्धा की हत्या के विरोध में विहिप बजरंग दल के क्षेत्रीय मंत्री शंकर गायकर की अगुवाई मे आक्रोश आंदोलन किया जाएगा । आक्रोश आंदोलन के जरिये विहिप बजरंग दल दोषी आफताब को जल्द से जल्द फांसी की सज़ा दिए जाने की मांग को लेकर आवश्यक पत्र व्यवहार करेंगे। पालघर में शनिवार को शाम 4 बजे अंबे माता मंदिर से हुतात्मा स्तंभ के लिए प्रस्थान करेंगे और अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। इस आक्रोश आंदोलन में बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है क्योकि देशभर में इस हत्याकांड को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

मुंबई कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत मिश्रा को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया

Image
  मुंबई कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत मिश्रा को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया मुंबई: शिवसेना(उद्धव गट) छोड़ शिंदे गट में प्रवेश कर वाले उत्तर पश्चिम जिला के सांसद गजानन कीर्तिकर के इस्तीफे की मांग को लेकर पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया था ! गोरेगांव विधानसभा में बुधवार को बाइक रैली निकालने के पूर्व ही मुंबई कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत मिश्रा एवं उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया ! सूर्यकांत मिश्रा एवं उनके समर्थकों को हिरासत में लेने के बाद उनसे बात करते हुए एडिशनल सीपी नॉर्थ रीजन वीरेंद्र मिश्रा,जोन 11 के डीसीपी बंसल एवं गोरेगांव पुलिस स्टेशन के सीनियर दत्तात्रय थोपटे !ज्ञात हो कि कुछ घंटे बाद मुंबई कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत मिश्रा एवं उनके समर्थकों को रिहा कर दिया गया !

वसई विरार मनपा मैराथन 2022, सर्वदलीय बैठक के नाम पर कमिश्नर ने दिखाया लॉलीपॉप : मनोज बारोट

Image
वसई विरार मनपा मैराथन 2022, सर्वदलीय बैठक के नाम पर कमिश्नर ने दिखाया लॉलीपॉप  : मनोज बारोट विरार : आगामी 11 दिसंबर को होने वाली वसई विरार मनपा मैराथन 2022 की प्री-प्लानिंग को लेकर एक नवंबर को हुई बैठक पर सभी दलों के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। इस बैठक को लेकर भाजपा वसई विरार के जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने सात नवंबर को नगर आयुक्त व प्रशासक अनिल पवार को पत्र लिखा था. क्या वीवीसीएमसी मैराथन 2022 का आयोजन मनपा कर रहा है या बहुजन विकास अघाड़ी..?  इस संबंध में 4 दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा गया था।  सभी पक्षों की नाराजगी को देखते हुए खेल विभाग के उपायुक्त शंकर खंदारे ने 15 नवंबर को सुबह 11.30 बजे मनपा मुख्यालय के चौथे महले पर स्थित सभागार में आयुक्त एवं उपायुक्त की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलायी,इस बैठक में मैराथन की जानकारी देते हुए आयुक्त ने कहा की मनपा द्वारा नियोजन के दौरान यदि कोई त्रुटि रह जाती है तो इस बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर उन्हें दुरुस्त किया जायेगा, मैराथन को सफल बनाने के लिए 10 समितियों का गठन किया जायेगा। जिसमे सभी दलों के पदाधिकारी शामिल हों...

सुंदरम सेन्ट्रल स्कूल में जादू का सुंदर प्रदर्शन देख बच्चे हुए मगन

Image
  सुंदरम सेन्ट्रल स्कूल में जादू का सुंदर प्रदर्शन देख बच्चे हुए मगन पालघर : सुंदरम सेन्ट्रल स्कूल पालघर में बच्चो ने बाल दिवस पर जादू संगीत का आयोजन किया गया भारत के प्रख्यात जादूगर भारतेंदु ने छात्रों को तनाव से दूर मनोरंजन की नई दुनियां में ले जाकर आनंद के गोते लगवाए । सही मायने में बच्चो के चहरे की खुशी बताती है की वो कितने तनाव मुक्त हैं मानो सारा झंझट और तनाव से दूर हो चुके हैं।वैसे भी संसार के सभी मनोरंजन विधाओं में जादू का स्थान सर्वोच्च है।स्कूल के प्रिंसिपल डा सुनील यादव जी ने बताया जादू जैसी उत्कृष्ट मनोरंजन विधा आज के समय में विलुप्त होती जा रही है वास्तव यह एक उच्चकोटि का मनोरंजन की विधा है मैने भी जादू देखा मुझे भी बहुत आनंदित किया करोना काल के बाद पहली बार विद्यार्थी इतने आनंदित हुए । सुंदरम स्कूल के संस्थापक श्री एस. एम. त्रिपाठी जी ने जादूगर भारतेंदु की भूरि भूरि प्रशंशा करते हुए कहा  जादू और संगीत की जुगल बंदी को देख सभी स्तब्ध रह गए वास्तव में जादू कला हमारे देश के मनोरंजन के उत्तम साधन माना जाता रहा इस कला की परंपरा बढ़ानी चाहिए जिसके लिए जादूगर भारतेंदु से...

पालघर जिला परिषद का निर्विरोध चुना गया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

Image
पालघर जिला परिषद का निर्विरोध चुना गया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पालघर : पालघर में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा गठबंधन ने जिला परिषद के चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। यहां भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों को पालघर जिला परिषद का निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष पद पर ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ के प्रकाश निगम और उपाध्यक्ष भाजपा के कोरे निगम चुने गए, यहां एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा साथ में चुनाव लड़े थे. एक तनावपूर्ण माहौल के बाद आखिरकार बीजेपी गठबंधन यहां अपना जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब रहा। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बालासाहेबांची शिवसेना और बीजेपी के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे. जहां प्रकाश निगम और पंकज कोरे ने क्रमशः जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा. दोनों ही प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए. इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. चुनाव जीतने के बाद बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के नेताओं ने खुशी जाहिर की है. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर...

कबाड़ व्यापारी के हत्या की सुलझी गुत्थी, आरोपी पिस्टल व कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार

Image
कबाड़ व्यापारी के हत्या की सुलझी गुत्थी.. आरोपी पिस्टल व कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार  वसई (लालप्रताप सिंह) : मांडवी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गावटी पिस्टल से गोली मारकर हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान कर 48 घंटे के भीतर  हथियार सहित गिरफ्तार करने में क्राइम ब्रांच -२ वसई को सफलता मिली है। दिनांक 13/11/2022 को शाम तकरीबन 7.30 बजे मांडवी पुलिस स्टेशन के हद्द में आनेवाले तिल्हेर, धूमालपाड़ा, पारोल-भिवंडी रोड के समीप ठक्करभाई के विटभट्टी के पास लगभग 20 फीट, कच्ची रोड पर कबाड़ व्यापारी कमरुद्दीन गयासुद्दीन चौधरी, उम्र 21 वर्ष, रफीक कंपाउंड, वाकनपाड़ा, पेल्हार,नालासोपारा (पूर्व) के रहनेवाले को अज्ञात कारण से अज्ञात आरोपी ने अज्ञात हथियार से सिर के आगे व पीछे व दाहिनी आंख पर वार कर हत्या कर दी, फिरयादी रामदार रघुनाथ बुरुड़, उम्र 53 वर्ष, पुलिस पाटिल, निवास स्थान बुरुडपाड़ा, तिल्हेर,  वसई, जिला पालघर ने 14/11/2022 को मांडवी में पोस्ट, स्टे, गुन्हा रजि.नं. 166/2022 भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त अपराध में मृतक व्यक्ति की मौत के सही कारण का प...

टेंडर पास होने के बावजूद अस्पताल का निर्माणकार्य नही हुआ शुरू

Image
टेंडर पास होने के बावजूद अस्पताल का निर्माणकार्य नही हुआ शुरू  पालघर : पालघर के जिला अस्पताल के लिए 168 करोड़ का टेंडर पास कर दिया गया किंतु अब तक अस्पताल का कार्य शुरू नही किया गया। भाजपा के पालघर जिला संगठन महामंत्री संतोष जनाठे ने सवाल किया है, कि अस्पताल का निर्माण कार्य आखिर कौन रोक रहा है..??उनका कहना है,कि पालघर आदिवासी बाहुल्य जिला है जहां बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था न उपलब्ध होने के चलते लोगों को उपचार के लिए पड़ोसी राज्य गुजरात, सिलवासा और मुंबई,ठाणे जाना पड़ता है। लंबी दूरी होने के कारण कई बार तो मरीज की इलाज के अभाव में ही मौत हो जाती है। जनाठे ने आरोप लगाया कि लाल फीताशाही के चलते जिले के निर्माण के आठ साल बाद भी यहां एक जिला अस्पताल तक नही बन सका है। बता दें कि बीते कुछ सालों में पालघर से लाचार स्वास्थ्य सिस्टम की कई बार ऐसी दर्दनाक कहानियां सामने आई है,जिन्हें सुनकर दिल दुखी हो जाता है। ऐसे ही एक मामले में एक गर्भवती महिला की रास्ते में ही डिलिवरी हो गई और इलाज के अभाव में उसके जुड़वां बच्चों ने उसकी आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया। दरअसल गांव से शहर की ओर जाने वाला रास्...