Posts

वसई विरार मनपा के भ्रष्ट कारोबार की सीएजी द्वारा की जाए विशेष ऑडिट - मनोज बारोट

Image
वसई विरार मनपा के भ्रष्ट कारोबार की सीएजी द्वारा की जाए विशेष ऑडिट - मनोज बारोट वसई : लोकसभा प्रवास योजना के तहत केंद्रीय आदिवासी कल्याण राज्यमंत्री बिश्वेश्वर टुडू पालघर जिले के 3 दिवसीय दौरे पर आए थे , इस दौरान केंद्रीय मंत्री को पालघर जिले की अनेक समस्याओं के निवेदन प्राप्त हुए है , इस दौरान भाजपा वसई विरार जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने वसई विरार महानगरपालिका के भ्रष्ट कारोबार की भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक ( सीएजी ) द्वारा विशेष ऑडिट करवाने की मांग की है। बारोट ने अपने निवेदन में बताया है कि महानगरपालिका की स्थापन होकर 13 साल हुए , इन 13 सालो में विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मनपा को प्रति वर्ष करोड़ों रुपये की निधि प्राप्त होती है , फिर भी तालुका की तकरीबन 30 लाख जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। मनपा प्रदूषण नियंत्रण कक्ष को प्रतिदिन 10 लाख से अधिक का दंड चुका रही है, लेकिन 15 वे वित्त आयोग के तहत केंद्र सरकार से प्राप्त रु 64 करोड़ में से 62 करोड़ दो साल से तिजोरी में पड़े है।अमृत योजना के तहत करोड़ो रुपए से जल कुंभ तो बनाए , वो मरम्मत करने योग्य हो ग...

गणेशोत्सव के दौरान टैंकरों पर लगेगा प्रतिबंध

Image
  गणेशोत्सव के दौरान टैंकरों पर लगेगा प्रतिबंध वसई : वसई तालुका में आज बड़ी संख्या में गणेश जी की स्थापना की जाएगी और अगले 10 दिनों तक यह त्योहार बड़े ही उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बड़े पैमाने पर विसर्जन जुलूसों की संभावना को देखते हुए वसई परिवहन विभाग ने इस बीच टैंकरों पर रोक लगा दी है। गणेशोत्सव के दौरान सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे के बीच टैंकरों की ढुलाई की जाएगी और परिवहन विभाग ने बताया कि शाम के समय होने वाले जुलूसों को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। वसई तालुका में आज भी नगरपालिका और प्रशासन का पानी कुछ स्थानों तक नहीं पहुंचता है, उन्हें टैंकरों के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है।  इसलिए वसई में दिन-रात भारी मात्रा में टैंकर ट्रैफिक रहता है।इन चल रहे टैंकरों से वसई में कई हादसे भी हो चुके हैं। हाल ही में एक टैंकर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।इसलिए इन टैंकरों को लेकर उचित योजना बनाने की मांग की गई।इसलिए गणेशोत्सव पर्व को ध्यान में रखते हुए इस दौरान होने वाले जुलूसों में टैंकरों की वजह से खलल नहीं डालना चाहिए.  व्यवधान से बचने के लिए वसई याता...

वसई तालुका में सभी विकास कार्यों और समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा : केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू

Image
वसई तालुका में सभी विकास कार्यों और समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा : केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू वसई : भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने नागरिकों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोकसभा यात्रा योजना शुरू की है, जिसके तहत केंद्रीय आदिवासी कल्याण राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू 24 से 26 अगस्त तक पालघर लोकसभा के दौरे पर हैं।इस यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए, भाजपा वसई विरार जिला उपाध्यक्ष मनोज बरोट ने कहा कि 24 अगस्त को सुबह 9:30 बजे कोर कमेटी की बैठक के साथ वसई तालुका से पहले दिन की यात्रा शुरू हुई, इसके बाद पदाधिकारियों और लाभार्थियों के साथ बातचीत, प्रेस कॉन्फ्रेंस और दर्शन किया गया। विरार की प्राचीन जीवनदानी माता की प्रथम दिन की यात्रा रात्रि 10:00 बजे जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विचारक परिवार व जनसंघ के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर समाप्त किया। यात्रा के दौरान आयोजित एक संगठनात्मक बैठक में, पदाधिकारियों ने मंत्रियों को तालुका की समस्याओं से अवगत कराया।जबकि भाजपा वसई विरार के जिला अध्यक्ष राजन नाइक ने कहा कि तालुका में कई समस्याओं में से मुख्य समस्या ना...

पालघर पुलिस द्वारा आरंभ किया गया ''ऑपरेशन ऑल आउट'' रहा प्रभावशाली

Image
पालघर पुलिस द्वारा आरंभ किया गया ''ऑपरेशन ऑल आउट'' रहा प्रभावशाली पालघर : पालघर में पुलिस ने यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर एक दिन में 261 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधियों के सिलसिले में 21 मामले और एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए। पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में शामिल 127 लोगों की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए ''ऑपरेशन ऑल आउट'' नियमित रूप से चलाया जाने वाला मासिक अभियान है। पालघर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जिले में ''ऑपरेशन ऑल आउट'' चलाया और यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। अभियान के दौरान पुलिस ने छह वांछित अपराधियों को गिरफ्तार भी किया।

बीजेपी नेता ने किया बीएमसी के 3 लाख करोड़ के घोटाले का भंडाफोड

Image
बीजेपी नेता ने किया बीएमसी के 3 लाख करोड़ के घोटाले का भंडाफोड मुंबई : मुंबई महानगर पालिका (BMC) पर पिछले 25 सालों में 3 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप लगा है। बीजेपी नेता विधायक अमित साटम ने बुधवार को विधानमंडल में बीएमसी के भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा। राज्य में चल रहे मानसून सत्र के दौरान सत्ता में बैठी पार्टी विपक्ष के बीच वॉर-पलटवार जारी है। इसी दौरान बीजेपी विधायक अमित साटम ने बीएमसी की सत्ता पर 2 दशक से काबिज शिवसेना पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल जांच की मांग की है। साटम ने विधानमंडल में कहा कि बीएमसी में सालों से चल रहा घोटाला कोयला 2 जी घोटाले से भी बड़ा है। बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया की बीएमसी में किसी भी चीज़ का नाम लीजिये वहां आपको भ्रष्टाचार मिल जाएगा. उदाहरण के तौर पर सड़कें, स्कूल, गार्डन, कबाड़, चिड़ियाघर, या फिर चिड़ियाघर में पेंगुइन। इतना ही नहीं अमित साटम ने कोविड महामारी के दौरान भी बीएमसी पर 3000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे लेन देन में बीएमसी के भ्रष्ट अधिकारीयों के अलावा खुद बीएमसी कमिश्नर भी लिप्त हैं। साथ ही साटम ने मुंबई में लगे...

एसी लोकल के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी

Image
एसी लोकल के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी  सामान्य लोकल की संख्या कम की गई तो हर स्टेशनों पर यात्री आंदोलन के लिए होंगे बाध्य - जितेंद्र अव्हाड मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री जीतेंद्र अव्हाड ने कहा कि आगामी दिनों में एसी लोकल के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से रेलवे गैर एसी लोकल गाड़ियों की संख्या कम कर एसी लोकल गाड़ियों की संख्या बढ़ा रही है। जिससे मुंबई के कामकाजी लोगों को असुविधा हो रही है। जीतेंद्र अव्हाड ने बुधवार को विधानभवन में पत्रकारों को बताया कि रेलवे विभाग ने अतिरिक्त कमाई के लिए एसी लोकल गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी है। इन गाड़ियों को चलाने के लिए गैर एसी (सामान्य) लोकल गाड़ियों की संख्या कम कर दी गई है। इससे मुंबई, ठाणे पालघर आदि जिलों के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढऩे लगी है। उन्होंने कहा कि एसी लोकल गाड़ियों में बहुत कम यात्री यात्रा करते हैं और इसका असर मुंबई में कामकाजी वर्ग पर पड़ रहा है और वे लोकल समय पर उपलब्ध न होने से अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं। अव्हाड ने कहा कि लोकल गाड़ियों को सामान्य व्यक्ति की सुवि...

नालासोपारा में फेरीवालों की गुंडागर्दी, सफाईकर्मियों की कर दी पिटाई

Image
नालासोपारा में फेरीवालों की गुंडागर्दी, सफाईकर्मियों की कर दी पिटाई नालासोपारा : नालासोपारा में मनबढंत फेरीवालों द्वारा मनपाकर्मियों पर हमला कोई नई बात नही है इससे पूर्व भी कई बार इनपर फेरीवालों द्वारा हमला किया जा चुका है बावजूद इसके वसई विरार मनपा के अधिकारी क्षेत्र में लगने वाले अवैध बाजारों पर शिंकजा कसने के बजाय संरक्षण देने में लगे रहते हैं।  बताया जाता है कि क्षेत्र में लगने वाले अवैध बाजार मनपा अधिकारियों व क्षेत्रीय नेताओं के आशीर्वाद से ही लगते हैं। जिसके चलते इनके मनोबल बढ़े हुए हैं और आए दिन ये मनपा कर्मचारियों व आम नागरिकों पर हमले करते रहते हैं। बता दें कि नालासोपारा पूर्व स्थित सेंट्रल पार्क क्षेत्र में मनपा के सफाई कर्मचारी की फीस के नाम पर पिटाई के बाद अन्य सफाई कर्मियों ने काम बंद कर तुलिंज पुलिस स्टेशन में धरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों के आक्रामकता के चलते पुलिस ने कुछ फेरीवालों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी। जानकारी के मुताबिक वसई विरार मनपा के सफाई कर्मी आदित्य बावकर मंगलवार को सेंट्रल पार्क में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उसने स...