पालघर पुलिस द्वारा आरंभ किया गया ''ऑपरेशन ऑल आउट'' रहा प्रभावशाली
पालघर : पालघर में पुलिस ने यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर एक दिन में 261 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधियों के सिलसिले में 21 मामले और एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए। पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में शामिल 127 लोगों की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए ''ऑपरेशन ऑल आउट'' नियमित रूप से चलाया जाने वाला मासिक अभियान है। पालघर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जिले में ''ऑपरेशन ऑल आउट'' चलाया और यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। अभियान के दौरान पुलिस ने छह वांछित अपराधियों को गिरफ्तार भी किया।
Comments
Post a Comment