Posts

एम डी ड्रग्स के साथ दो शख़्स हुए गिरफ्तार

Image
एम डी ड्रग्स के साथ दो शख़्स हुए गिरफ्तार   वसई : वसई तालुका में ड्रग्स का जाल लगतार फैल रहा है। इसी कड़ी में वालीव पुलिस ने एम.डी ड्रग्स के साथ लोगो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 29 हजार से ज्यादा का माल जप्त किया है। शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को सातीवली ब्रिज के पास खड़े दो लोगो को पकड़कर उनके पास से 5.960 ग्राम एम.डी ड्रग्स बरामद किया गया है। जप्त ड्रग्स की कीमत 29,800 रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के पास से 23800 रुपये नगद व मोबाइल जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वालीव पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्लास्टिक टैंक में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की जताई जा रही है आशंका

Image
प्लास्टिक टैंक में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की जताई जा रही है आशंका विरार : विरार पूर्व क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला प्रकाश मे आया है। उक्त मामले में विरार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।विरार पुलिस स्टेशन के अधिकारी सुरेश वराडे के अनुसार शव की शिनाख्त नही हो पाई है, जिसकी छानबीन विरार पुलिस द्वारा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर को सुबह शिरसाड नाका – व्रजेश्वरी रोड पर एक वाड़ी में अज्ञात आरोपी द्वारा किसी अज्ञात कारणवश एक पुरुष की किसी हथियार या गला दबाकर हत्या कर शव को “पायल कंटेनर” नाम लिखे प्लास्टिक टैंक में कंबल व साड़ी के टुकड़ो से हाथ पैर बांधकर,सबूत नष्ट करने के  इरादे से डाल दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

निजी विद्यालयों के मनमानी फीस वसूली से अभिभावक त्रस्त, विद्यालय प्रशासन मस्त

Image
निजी विद्यालयों के मनमानी फीस वसूली से अभिभावक त्रस्त, विद्यालय प्रशासन मस्त वसई : पिछले दो वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अनेक लोगों की नौकरी चली गई, काम-धंधे बंद हो गए। उनके सामने आर्थिक संकट पहाड़ बनकर खड़ा हो गया है। उनकी सारी बचत लॉकडाउन के दौरान खर्च हो चुकी है। आम आदमी अभी राहत की सांस नही लिया कि तब तक उनकी परेशानियों में निजी विद्यालयों ने बहुत ज्यादा इजाफा कर दिया है। लॉकडाउन अनलॉक होने के बाद लोगों को अपने पांवों पर खड़ा होने के लिए कुछ और वक्त की जरूरत है किंतु निजी विद्यालय उन्हें लूटने में लगे हुए हैं और इस लूट की कोई हद भी नहीं है। कोरोना संकट तो मानो निजी विद्यालयों के लिए लूट का अवसर बन गया है। कोरोना संकट के बीच वसई विरार शहर के निजी विद्यालयों ने अपनी फीस में बेतहाशा बढोत्तरी कर दी है। जबकि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के समय विद्यालयों को आदेश दिया था कि वह ट्यूशन फीस के अलावा कोई और फीस चार्ज न करें अथवा महाराष्ट्र सरकार द्वारा फीस मे 15 प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान किया गया था किंतु इसके लिए कोई कानून नहीं बनाया गया। जिसका परिणाम यह है कि आज निजी विद्यालय ...

दो वर्ष बाद पुनः 1 दिसंबर से महाराष्ट्र मे खुलेंगे स्कूल

Image
दो वर्ष बाद पुनः 1 दिसंबर से महाराष्ट्र मे खुलेंगे स्कूल महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने ग्रामीण इलाकों में पहली से चौथी कक्षाओं और शहरी इलाकों में पहली से सातवीं कक्षाओं के छात्रों के लिए एक दिसंबर से स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया है। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से राज्य के प्राथमिक स्कूल बंद हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मंत्रिमंडल और बाल चिकित्सा कार्य बल के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद हमने ग्रामीण क्षेत्रों में पहली से चौथी कक्षाओं और शहरी क्षेत्रों में पहली से सातवीं कक्षाओं के लिए स्कूलों को एक दिसंबर से फिर से खोलने का फैसला किया है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम स्कूलों को सुरक्षित तरीके से फिर से खोलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगले छह दिनों में स्कूलों, अभिभावकों और बच्चों को शारीरिक रूप से कक्षाओं में मौजूद रहने के लिए तैयार किया जाएगा क्योंकि करीब दो वर्षों से कक्षाएं बंद हैं। हम स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों के साथ विचार विमर्श करेंगे।'' गायकवाड़ ने कहा कि वह इन बच्चों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के लिए मा...

नवाब मलिक को झटका, अब वानखेड़े परिवार पर नही कर सकेंगे बयानबाजी

Image
नवाब मलिक को झटका, अब वानखेड़े परिवार पर नही कर सकेंगे बयानबाजी, कोर्ट ने तल्ख हो पूछा- ये आपको शोभा देता है? मुंबई : समीर वानखेड़े के पिता को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर नवाब मलिक और उनके परिवार को निर्देश दिया है कि अब वे वानखेड़े फैमिली के खिलाफ कुछ भी पब्लिश नहीं कर पाएंगे. स्पष्ट कहा या है कि सीधे तौर पर या फिर इशारों में भी परिवार के खिलाफ बयानबाजी नहीं की जाएगी। अब जानकारी के लिए बता दें कि समीर वानखेड़े के पिता ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका डाल अपील की थी कि नवाब मलिक द्वारा उन पर और उनके परिवार के खिलाफ फिजूल की बयानबाजी नहीं की जाए. उन्होंने इस पर रोक लगाने की अपील की थी. अब उसी मामले में कोर्ट की तरफ से नवाब मलिक को झटका दिया गया है. अब वे समीर वानखेड़े और उनके परिवार के खिलाफ किसी भी तरह की बयानबाजी नहीं कर पाएंगे। सुनवाई के दौरान नवाब मलिक और वानखेड़े के वकील के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. इस बात पर भी बहस थी कि नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े की बहन को लेडी डॉन कहकर संबोधित कर रहे थे. इस पर मलिक के वकील ने कहा था कि फ्लेच...

पीएम की काशी में संविधान दिवस के दिन मनेगा ‘संविधान शक्ति युग’

Image
तैयारियां पूरीं, पीएम की काशी में संविधान दिवस के दिन मनेगा ‘संविधान शक्ति युग’ वाराणसी : मिर्जामुराद (राजकुमार गुप्ता ): संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर गुरूवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 350 से अधिक गाँवों कस्बो मुहल्लों और बस्तियों में संविधान शक्ति युग मनाने की तैयारी आज से ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर स्थित अम्बेडकर पार्क में संविधान शक्ति युग मनाने की तैयारी की समीक्षा बैठक किया। दलित फ़ाउंडेशन के प्रमुख मार्टिन मकवान के राष्ट्रीय आह्वान पर संविधान दिवस के दिन संविधान शक्ति युग शुक्रवार 26 नवम्बर को मनाया जाएगा। इसको लेकर काफी समय से तैयारियां चल रहीं थीं। संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के बुद्ध प्रथम उपदेश स्थल सारनाथ, अम्बेडकर पार्क कचहरी में एक-एक हज़ार दीप प्रज्वलित किए जाएँगे तो वहीं अस्सीघाट, आदर्श गाँव नागेपुर, जनकवि धूमिल के गाँव खेवली सहित ज़िले के 350 से अधिक गाँवों कस्बो मुहल्लों और बस्तियों में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उपर्युक्त फ़ाउंडेशन से...

मुंबई बीएमसी पर भी पड़ रही है महंगाई की मार

Image
मुंबई बीएमसी पर भी पड़ रही है महंगाई की मार मुंबई : ईंधन की कीमतों में वृद्धि का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है। इसी तरह बीएमसी पर भी महंगाई की मार पड़ी है। कीटनाशक दवाओं में वृद्धि के कारण बीएमसी को दवाओं की खरीद के लिए 3 करोड़ रुपए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। मुंबई शहर में मच्छरों और मच्छरों जैसे लार्वा को खत्म करने के लिए बीएमसी द्वारा विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। मच्छरों पर नियंत्रण के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता है, लेकिन उसके दाम बढ़ने से अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ रही है। मुंबई में बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए हर साल बीएमसी के कीट नियंत्रण विभाग द्वारा विशेष उपाय किए जाते हैं। मानसून के दौरान शहर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य बीमारियां सिर उठा लेती है। इन बीमारियों से बचाव के लिए बीएमसी खुले पानी और सीवरेज में दवाओं का छिड़काव करती है। कीटनाशक दवा को तेल में मिला कर छिड़काव करना होता है इससे मच्छरों और लार्वा को मारा जाता है। बीएमसी कीटनाशक विभाग ने तीन वर्ष 2019-22 की अवधि के लिए 11 लाख लीटर प्रति वर्ष की 33 लाख...