Posts

आशा ट्रस्ट ने एस ओ एस बाल ग्राम वासियों के लिए आक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर प्रदान किया

Image
आशा ट्रस्ट ने एस ओ एस बाल ग्राम वासियों के लिए आक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर प्रदान किया चौबेपुर वाराणसी  : ( राजकुमार गुप्ता ) : सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने एस ओ एस बाल ग्राम वासियों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया ।   संभावित तीसरी लहर के प्रभाव को रोकने की मुहीम  देश भर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में प्रायः आक्सीजन की किल्लत एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई थी. जिससे लोग काफी असहाय महसूस कर रहे थे.  वहीं अब तीसरी लहर की चेतावनी भी विभिन्न विशेषज्ञों और सरकार द्वारा की गयी है, इससे निपटने के लिए युद्धस्तर पर तमाम सरकारी और गैर सरकारी प्रयास जारी है। सामाजिक संस्था 'आशा ट्रस्ट' ने संभावित तीसरी लहर को चुनौती के रूप में स्वीकारते हुए 'कोविड राहत अभियान' का संचालन किया है. इस क्रम में मंगलवार को दानियालपुर चौबेपुर स्थित एस ओ एस बालग्राम वासियों की सुविधा के लिए स्थानीय चिकित्सक डा सुरेन्द्र पाल को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध  कराया  गया. इस अवसर पर डा पाल को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। अभियान के बारे में बताते हुए आशा संस्था...

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Image
  ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत राजातालाब : राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हाईवे पर सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे राजातालाब से मोहनसराय के तरफ जा रही ट्रक की चपेट में आने से पल्सर बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर राजातालाब थाना प्रभारी राम आशीष मौके पर पहुंच कर उक्त दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना प्रभारी रामआशीष ने बताया कि मृतक के पाकेट से मिले आधार कार्ड से एक मृतक की पहचान मोनू चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी रैपुरा आशापुर थाना सारनाथ के रूप में शिनाख्त हुई।तथा दूसरा मृतक मुकेश चौहान 32 कचनार राजातालाब निवासी है। एक्सीडेंट के बाद ट्रक फरार हो गया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर नो एंट्री के कारण लंबी कतार में खड़ी ट्रको  की वजह से घटना घटी। बाइक सवार भी राजातालाब की तरफ से मोहनसराय की तरफ जा रहा था।

मृत्युभोज की जगह श्रद्धांजलि सभा और वृक्षारोपण का हुआ आयोजन

Image
मृत्युभोज की जगह श्रद्धांजलि सभा  और वृक्षारोपण का हुआ आयोजन श्रद्धांजलि सभा में मृत्यु भोज के बहिष्कार का लोगों ने लिया संकल्प वाराणसी , जंसा ( राजकुमार गुप्ता ): : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के आराजीलाईन ब्लाक के ग्राम हरसोस निवासिनी बेचनी देवी 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 13 दिन बाद तेरहवी का मृत्युभोज देने की जगह उनके पुत्र ने मृत्यु भोज बंद करने की पहल में तेरहवी न कर श्रद्धांजलि शोक सभा  और वृक्षारोपण करने का साहसिक निर्णय लिया। मंगलवार को जिले के विभिन्न समाज के लोगों की मौजूदगी में वरिष्ठजन, रिश्तेदार व सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वरिष्ठ मार्गदर्शक डा. तेज़ बहादुर सिंह ने मृत्यु भोज को समाज की एक बड़ी कुप्रथा बताते हुए समाप्त करने के लिए गांव- गांव में सामाजिक लोगों को जागरुक करते हुए इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए कहा। समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा परिवार के लोगों का स्वागत किया और कहा कि मृत्यु भोज स्वप्रेरणा से समाप्त करना है इसका हम सबको बीड़ा उठाना चाहिए। अध्यक्षता कर...

ठाणे से बोरीवली तक का सफ़र होगा सिर्फ 15 मिनट मे तय

Image
ठाणे से बोरीवली तक का सफ़र होगा सिर्फ 15 मिनट मे तय मुंबई : महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे की देखरेख में ठाणे और बोरीवली को जोड़ने वाली एक भूमिगत सड़क बनाने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 11,235.43 करोड़ रुपये है और ठाणे-बोरीवली को जोड़ने वाली जुड़वां सुरंग यात्रियों के लिए तेजी से यात्रा करेगी, साथ ही घोड़बंदर रोड पर वर्तमान यातायात की भीड़ को कम करेगी। मार्ग में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे 10.25 किलोमीटर लंबी दो तीन-लेन सुरंगों के साथ 11.8 किलोमीटर लंबी कनेक्टिंग रोड होगी, जो ठाणे में टिकुजी-नी-वाड़ी से बोरीवली में पश्चिमी एक्सप्रेसवे तक चलती है। यह देखते हुए कि सुरंग संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरेगी, MSRDC ने पार्क के जानवरों और वनस्पतियों के जीवन को परेशान करने से बचने के लिए सुरंग खोदने वाली मशीनरी का उपयोग करके पार्क की जैव विविधता को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए विशेष सावधानी बरती है। ठाणे-बोरीवली सुरंग के लिए संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर 16.54 हेक्टेयर निजी भूमि और 40.46 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध मार्ग को किया गया बहाल

Image
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध मार्ग को किया गया बहाल मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर पुणे की तरफ जाने वाली बोरघाट स्थान पर भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसके बाद इस भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया। हालांकि, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भारी ट्रैफिक को तुरंत बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया। सड़क के 39 किमी वाले स्थान पर यह भूस्खलन हुआ था। यह घटना रात करीब 9.45 बजे की है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल सड़क को साफ करने का काम चल रहा है और ट्रैफिक को धीमी गति से शुरू किया गया है। समाचार लिखे जाने तक सड़क मार्ग का एक लेन में यातायात आवागमन शुरू हो गया था। बता दें कि मानसून में अक्सर मुंबई- पुणे हाइवे पर भूस्खलन की खबरें आती रहती हैं, कभी कभी यह हादसों का भी कारण बन जाती हैं।

अंध विद्यालय को बंद करने की साजिश के विरोध में साझा संस्कृति मंच के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

Image
अंध विद्यालय को बंद करने की साजिश के विरोध में साझा संस्कृति मंच के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन  जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को 4 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया  जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित  वाराणसी ( राजकुमार गुप्ता ) : श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड के ठीक सामने स्थित है। हनुमान प्रसाद पोद्दार सेवा समिति ट्रस्ट विद्यालय को संचालित करता है। ट्रस्ट के सर्वेसर्वा बनारस के प्रसिद्ध पूंजीपति किशन जालान हैं। यह विद्यालय 1972 में बन कर के तैयार हुआ और 1984/92 में क्रमशः इसे दसवीं और बारहवीं के लिए सरकारी मान्यता भी प्राप्त हुई। यह पूर्वाचल का सबसे बड़ा अंधविद्यालय है, यहां 250 विद्यार्थियों के पठन पाठन की आवासीय व्यवस्था है। केवल उ०प्र० ही नही बल्कि बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, असम आदि राज्यों से भी दृष्टिहीन छात्र यहां पढ़ने आतें हैं। जालान ग्रुप के नेतृत्व में फरवरी 2019 में फैसला लिया गया कि श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय ट्रस्ट को बंद किया जाए। उन्होंने 16 मार्च 2019 को फैसला किया कि नौवीं से बारहवीं कक्षा तक बंद कर देना चाहिए।...

आराजी लाईन ब्लॉक प्रमुख ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Image
आराजी लाईन ब्लॉक प्रमुख ने ली पद और गोपनीयता की शपथ शपथ ग्रहण कर ब्लॉक प्रमुख ने संभाला कार्यभार वाराणसी : रोहनियां  ( राजकुमार गुप्ता ) : आराजी लाईन विकास खंड सभागार में मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सहित सभी बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र का विकास कराने का वादा किया। ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल को परियोजना निदेशक उमेशदत्त तिवारी ने दोपहर 12 बजे 181 क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित शपथ दिलाई। बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली औपचारिक बैठक करते हुए विकास कार्यों पर चर्चा भी की गई। इसी के साथ अब क्षेत्र पंचायत का कामकाज शुरू हो गया। वादों के निभाने के दिन शुरू हो गए। अब ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सामने अपने ही वादें पूरे करने की चुनौती है। शपथ ग्रहण के बाद एक बार फिर लोगों ने अपने ब्लाक प्रमुख का ज़ोरदार स्वागत किया। संचालन संकुल प्रभारी अरविंद सिंह, पूर्व प्रधान नीरज पांडेय ने किया। इस दौरान बीडीओ सुरेंद्र सिंह, बीईओ स्कंद गुप्ता, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, डा. महेंद्र सिंह पटे...