Posts

राजपूताना एकता फाउंडेशन द्वारा जरूरत मंद कि की गई मदद

Image
राजपूताना एकता फाउंडेशन द्वारा जरूरत मंद कि की गई मदद वसई : वसई विरार शहर मे वर्षों से राजपूताना एकता फाउंडेशन जनहित मे कार्य करते हुए चला आ रहा है। राजपूताना एकता फाउंडेशन जनहित कार्य के साथ साथ धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यों मे भी अग्रणी रहता है। इसी क्रम मे गत दिनों फाउंडेशन द्वारा एक अत्यंत जरूरत मंद को मेडिकल हेतु पचास हजार की राशि देकर मदद की गई। कहा जाता है कि "दिल में भलाई और सोच में ईमान जिसके होता है.... औरो की खातिर..वही इंसान होता है।" इंसानियत की इसी भावना को अपनाते हुए' राजपूताना एकता फाउंडेशन' ने समय समय पर मानवता के लिए अनेक कार्य करते हुए जरूरत मंदो की सहायता की है। इसी क्रम मे एक बार पुनः फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से एक कमजोर और जरूरत मंद व्यक्ति की सहायता की गई। वहीं फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह का कहना है कि हमारे द्वारा जो मदद किया जाता है वह किसी स्वार्थ से प्रेरित होकर नही बल्कि दिल मे एक मानवता का भाव रखते हुए जनहित मे कार्य किए जाते है उससे हम किसी भी प्रकार की अपेक्षा नही रखते हैं तथा मै समाज के हर उस व्यक्ति से भी निवेदन...

नालासोपारा मे पान की दुकान पर दिन दहाड़े चाकू से हमला

Image
नालासोपारा मे पैसे के लेन देन को लेकर हुआ खूनी संघर्ष  नालासोपारा : नालासोपारा में पैसे के लेन-देन के बाद शुरू हुई चार लोगों के बीच कहा सुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमे एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची तुलिंज पुलिस ने दो लोगो पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतन महेंद्र सोनी (41) के दोस्त राजू ओधीया ने दिलीप काचा से 15 लाख रुपये उधार लिया था। दिलीप अपने साथी राजू परमार के साथ चेतन की पान की दुकान पर पहुंच गया।दिलीप,राजू परमार व राजू ओधीया के बीच पैसे वापस देने को लेकर विवाद बढ़ गया। इस बीच चेतन ने कहा कि राजू ओधीया की आर्थिक परिस्थिति ठीक नही है। पैसा वापस करने के लिए समय दे दो। इसी से आक्रोशित होकर दिलीप और राजू परमार चेतन पर टूट पड़े। और उस पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। चेतन को उपचार के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने चेतन की शिकायत पर आरोपी दिलीप काचा व राजू परमार के ऊपर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

धनंजय मुंडे के इस्तीफे की बढ़ी मांग

Image
धनंजय मुंडे के इस्तीफे की बढ़ी मांग भाजपा जिला महिला मोर्चा का तहसील कार्यालय पर हुआ तीव्र आंदोलन वसई : यौन उत्पीड़न के आरोप में उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए,उनके इस्तीफे के लिए,महाराष्ट्र महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उमाताई खापरे के मार्गदर्शन में,वसई-विरार जिला भाजपा महिला मोर्चा ने 18 जनवरी को वसई तहसीलदार के कार्यालय के सामने तीव्र आंदोलन किया,जिसमे भाजपा महिला मोर्चा की कई महिला पदाधिकारी शामिल रही। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष मनोज बारोट ने कहा कि, आए दिन महाराष्ट्र मे महिलाओ पर बलात्कार की घटनाए हो रहीं है, जिस राज्य मे सरकार चलाने वाले मंत्री और उनके कार्यकर्ता ही बलात्कारी हो उस राज्य की महिलाएं सुरक्षित कैसे हो सकती है ? यह कहना कतई अनुचित नहीं होगा कि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थपाना ही गौ हत्यारे, साधू संतो के हत्यारे और बलात्कारियों को संरक्षण देने के लिए ही हुई है। शिकायत दर्ज करनी चाहिए मिली जानकारी के अनुसार,10 जनवरी को एक पीड़िता महिला ने सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ बलात्कार और यौन शोषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करन...

उत्तर प्रदेश मे 15 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

Image
उत्तर प्रदेश मे 15 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पूर्व 15 आईएएस अधिकारियों के किए गए तबादले, जिसमें राजकमल यादव को डीएम बागपत बनाया गया है। वंदना वर्मा को निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, प्रतीक्षारत आईएस शिवाकांत द्विवेदी को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, डॉक्टर काजल को मिली विशेष सचिव बेसिक शिक्षा के पद पर तैनाती मिली है। वहीं शकुंतला गौतम जिलाधिकारी बागपत को निदेशक स्थानीय निकाय बनाया गया। प्रीति शुक्ला आयुक्त विंध्याचल मंडल को स्थानांतरित कर सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बनाया गया। योगेश्वर राम मिश्रा को विंध्याचल मंडल का मंडल आयुक्त और मनीष कुमार वर्मा को जिलाधिकारी जौनपुर बनाया गया। गौरव दयाल को कमिश्नर अलीगढ़ का चार्ज मिला, अमित कुमार गुप्ता मंडलायुक्त आगरा, संजय कुमार सचिव वित्त विभाग बनाए गए। विकास गोठवाल को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर भेजा गया है।जबकि उनके स्थान पर अनिल कुमार तृतीय को जल निगम का प्रबंध निदेशक एवं सचिव नगर विकास के पद पर भेजा गया। दिनेश कुमार द्वितीय को जौनपुर डीएम से हटाकर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा ...

प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों की जमानत और चुनाव खर्च की सीमा तय

Image
यूपी पंचायत चुनाव : प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों की जमानत और चुनाव खर्च की सीमा तय उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च पहले की तरह बरकरार रखा है. आयोग ने ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों की जमानत राशि की सीमा भी तय कर दी. लखनऊ : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर अभी से ग्रामीण इलाकों में माहौल बनाने का काम शुरू हो गया है. प्रधान पद से लेकर बीडीसी मेंबर और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अपने-अपने दावों को लेकर वोटरों के चबूतरों पर समय देने लगे हैं. इस बीच, निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों के लिए एक सुकून भरी खबर मिल रही है. सूत्रों की मानें तो इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की जमा कराई जाने वाली जमानत राशि के साथ ही चुनावी खर्च के दायरे को नहीं बढ़ाए जाने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि जो जमानत धनराशि पिछले चुनाव के दौरान विभिन्न पदों के लिए निर्धारित की गई थी, उसे ही इस बार भी बरकरार रखा जाएगा. खर्च की सीमा में भी कोई बदलाव नहीं किए जाने के संकेत मिले हैं. बताया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने जो इस बार ...

धूम धाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पावन पर्व

Image
धूम धाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पावन पर्व  जय अंबे एसोसिएशन द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित किए गए कार्यक्रम की एक झलक मुंबई : मकर संक्रांति भारत का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति से ही सभी नए कार्यों की शुरुवात की जाती है। यह पर्व पूरे भारत में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार बताया जाता है कि पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तब इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है।  दान धर्म को लेकर इस दिन का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन दान धर्म करने से रोजाना की अपेक्षा अत्यकधिक पुण्य प्राप्त होता है। जिसके मद्देनजर 14 जनवरी गुरुवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अंधेरी पूर्व स्थित आर सी मारुति हाई स्कूल मे जय अम्बे वेलफ़ेयर एसोसिएशन की तरफ से तिल गुड़ वाटप अथवा हल्दी कुमकुम का भव्य आयोजन किया गया।जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पी एस फाउंडेशन के अध्यक्ष व पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे व इनके अलावा मंच पर का...

उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ मे बदमाश हुए बेखौफ़, कानून का नही है खौफ़

Image
जनपद प्रतापगढ़ पुनः आंतक के साये में... बदमाशों के आगे पुलिस भी हुई लाचार... प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ जिले में खाकी के इकबाल पर बेख़ौफ़ बदमाश लगातार ग्रहण लगा रहे है।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के हटने के बाद से शेयर बाजार की तरह अपराध जिले में बढ़ गया है। जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि बदमाश लूट पर लूट कर रहे है और पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। बदमाशों ने आज एक राइस मिल संचालक से 15 लाख की लूट को अंजाम दिया। इस लूट से क्षेत्र मे हडकंप सा मचा हुआ है।दहशत फैलाने के लिए लूट की घटना को अंजाम देकर तीन बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। कंधई थाना क्षेत्र के सरसी गांव में यह लूट की घटना हुई है। चावल व्यापारी अमरजीत चौरसिया रुपये से भरा बैग लेकर राइस मिल जा रहे थे और इसी दौरान राइस मिल पर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और 15 लाख 90 हजार रुपये की नकदी को लूट लिया।लूट की सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक  शिवहरी मीणा भी मौके पर पहुंचे, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में नाकेबंदी तो की किंतु सफलता हाथ नही लगी।