धूम धाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पावन पर्व
धूम धाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पावन पर्व
![]() |
जय अंबे एसोसिएशन द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित किए गए कार्यक्रम की एक झलक |
मुंबई : मकर संक्रांति भारत का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति से ही सभी नए कार्यों की शुरुवात की जाती है। यह पर्व पूरे भारत में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार बताया जाता है कि पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तब इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। दान धर्म को लेकर इस दिन का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन दान धर्म करने से रोजाना की अपेक्षा अत्यकधिक पुण्य प्राप्त होता है। जिसके मद्देनजर 14 जनवरी गुरुवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अंधेरी पूर्व स्थित आर सी मारुति हाई स्कूल मे जय अम्बे वेलफ़ेयर एसोसिएशन की तरफ से तिल गुड़ वाटप अथवा हल्दी कुमकुम का भव्य आयोजन किया गया।जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पी एस फाउंडेशन के अध्यक्ष व पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे व इनके अलावा मंच पर कार्य सम्राट अजय तिवारी , स्कृति प्रदीप शर्मा , एड . सतीश मिश्रा , मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य राघव राम पांडेय ,पूर्व नगरसेवक भगवंत राव पाटील , राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र के संपादक ओमप्रकाश तिवारी , जय अंबे वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश उपाध्याय उपस्थित रहें , इनके अलावा कार्यक्रम मे हजारों की संख्या मे स्थानिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जय अंबे वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Comments
Post a Comment