Posts

खनन विभाग , पुलिस एवं प्रशासन की चुप्पी के कारण खनन माफिया के हौसले बुलंद , गंगा किनारे बदस्तूर खनन जारी

Image
खनन विभाग , पुलिस एवं प्रशासन की चुप्पी के कारण खनन माफिया के हौसले बुलंद , गंगा किनारे बदस्तूर खनन जारी वाराणासी: चौबेपुर ( राजकुमार गुप्ता ): गंगा गोमती संगम के निकट पर्यटन स्थल कैथी के समीपवर्ती गाँव भंदहां कला की सीमा एक तरफ गंगा नदी से लगी हुयी है तो दूसरी तरफ गोमती नदी से, इन नदियों के समानांतर वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग है जिससे इन नदियों की अधिकतम दूरी 200 से 300 मीटर है. नदियों और राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच का इलाका जिसे माननीय सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था के अनुसार देखें तो कटान से प्रभावित क्षेत्र की श्रेणी में आता है, जिसमे किसी भी प्रकार का मशीन द्वारा खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है.  लेकिन खनन विभाग, स्थानीय पुलिस और खनन माफिया के मजबूत गठजोड़ के चलते विगत दो तीन वर्षों से रुक रुक कर खनन जारी है, स्थिति यह है कि मिट्टी खनन के आदर्शं मानक 4 फीट को कही काफी पीछे छोड़ते हुए इस इलाके में कही कहीं 20 से 25 फीट तक गहराई में मिट्टी निकाल ली गयी है. गंगा नदी की धारा से महज 10- 15 की दूरी पर गहरी खुदाई बदस्तूर जारी है जो मुख्य सडक पर से ही देखी जा सकती है. विडम्बना यह है कि निकट...

शातिर बाइक व मोबाइल चोर चढ़ा विरार पुलिस के हत्थे

Image
शातिर मोबाइल व बाइक चोर हुआ गिरफ्तार  विरार : मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आनेवाले विरार पुलिस ने एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है जो की चलती बाइक से राहगीरों की मोबाइल छीनकर फरार हो जाता था। पुलिस द्वारा उसके पास से दो बाइक व तीन मोबाइल बरामद किए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में बढ़ती स्नैचिंग की घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भाऊ साहेब आहेर ने अपनी डिटेक्शन टीम को ऐसी वारदातों पर नजर रखने के लिए आदेश दिया था जिसके मद्देनजर डिटेक्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विरार पूर्व कुंभारपाडा इलाके से सागर प्रेमपाल चौहान (22) को हिरासत में लेकर सख़्ती से पूछताछ की जहां चौहान ने तीन मोबाइल व दो बाइक चोरी की वारदात को कबूल किया और पुलिस द्वारा उसके पास से तीन मोबाइल व दो बाइक बरामद भी किए गए। 

राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा "ब्राह्मण सम्मेलन" का भव्य आयोजन हुआ सफल

Image
राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा "ब्राह्मण सम्मेलन" का भव्य आयोजन हुआ सफल  मुंबई : राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा दिनांक २०/१२/२०२० को अंधेरी (पु) मरोल नाका इंटरनेशनल होस्ट इन होटल के सभागृह में *ब्राम्हण सम्मेलन* का भव्य आयोजन किया गया, जिसमे महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीअखिलेश तिवारी जी के द्वारा समाज के हितों के लिए सभी को संगठित होने का आव्हान किया गया एवं प्रत्येक व्यक्ति के लिए कंधे से कन्धा मिलाकर चलने की बात कही गई,  जो एक तरह से सफल प्रयास साबित होगा समाज को एकजुट करने का. सम्मेलन में प्रमुख वक्ता के रूप में आचार्य पवन त्रिपाठी जी (भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष) ने सम्मेलन में उपस्थित समस्त लोगो से समाज के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार होने की बात कही, उन्होंने संगठन को सम्मेलन के सफल आयोजन पर अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी. सभा में प्रमुख अतिथि के रूप में श्री संतोष केलकर जी (चेयरमैन जन कल्याण बैंक) ने संगठन एवं समाज के लोगों के लिए हर तरह से सहायता करने का आश्वासन दिया एवं अध्यक्ष अखिलेश तिवारी जी को पूर्णतः समर्थन देने की बा...

वसई विरार मनपा के मनमाने रवैये से आम जनता त्रस्त..., अधिकारी मस्त.....

Image
वसई विरार मनपा के मनमाने रवैये से आम जनता त्रस्त..., अधिकारी मस्त..... वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ अंतर्गत क्षेत्रों मे इन दिनों अवैध निर्माण की सुनामी सी आई है..जहां देखो वहां अवैध निर्माण की होड़ सी मची हुई है जिसपर नकेल कसने मे मनपा आयुक्त नाकाम साबित हो रहे है..। यदि इसी प्रकार से क्षेत्र मे सतत अवैध निर्माण होता रहा तो वह दिन दूर नही जब वसई विरार शहर पूर्णरूपेण कांक्रीटीकरण मे तब्दील हो जाएगा..। बता दें कि क्षेत्र मे लॉक डाउन के बाद से लाखों स्क्वॉयर फ़ीट मे अवैध निर्माण किए गए तथा अभी भी जारी है किंतु मनपा मे आसीन आयुक्त, उपायुक्त, अति. आयुक्त ,  प्र. सह आयुक्त व अतिक्रमण अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे हुए बैठे है.. उन्हें दिखाई नही दे रहा है। यदि कोई अवैध निर्माणों की शिकायत भी करता है तो उसे नजर अंदाज कर दिया जाता है.., जिससे लोगों मे यह चर्चा का विषय बना हुआ है की क्षेत्र मे सतत हो रहे अवैध निर्माणों मे कहीं न कहीं मनपा अधिकारियों की भी मिलीभगत है अन्यथा इतने बडे पैमाने पर बेखौफ़ अवैध निर्माण नही होते..। इसके अलावा प्रभाग समिति फ़ अंतर्गत ही रिचर्ड कम्पाउंड, झाबर पाडा, वाक...

आगामी मनपा चुनाव के नतीजो से शहर भगवामय हो सकता है - अभिषेक सिंह ठाकुर

Image
आगामी मनपा चुनाव के नतीजो से शहर भगवामय हो सकता है - अभिषेक सिंह ठाकुर  नालासोपारा ( लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मे मनपा चुनाव के मद्देनजर सभी पक्षों की उठापठक जारी हो गयी है। सभी अपनी अपनी तैयारी मे लग गए है। वहीं स्थानीय सत्तापक्ष बहुजन विकास आघाडी को पटखनी देने हेतु शिवसेना पक्ष भी अपने आप को मजबूती से चुनावी मैदान मे उतरने के लिए आतुर दिखाई दे रही है तथा सत्तापक्ष बविआ मे सेंध भी लगा रही है गत कुछ दिनों मे बविआ के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता बविआ को छोड़ शिवसेना मे शामिल हो चुके है तथा चुनाव तक कई और भी लोगों  के पक्ष प्रवेश की संभावना को नकारा नही जा सकता। हिंदी में एक कहावत बहुत प्रचलित है, "कौन कहता है कि आसमान में सुराख नही हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो", ये कहावत वसई विरार शहर के बदलते राजनीतिक स्वरूप पर एकदम सटीक बैठ रहा है। पिछले लगभग 30 वर्षों से शहर पर एकतरफा राज करने वाली बहुजन विकास आघाडी पार्टी के दिग्गज पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का शिवसेना में सम्मिलित होने के आंकड़े से अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी चुनाव के नतीजो से शहर भगवामय हो सकता है। प...

शराब के नशे मे धुत्त नशेड़ियों ने बीच बचाव करने गए एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट अथवा दो को किया घायल

Image
शराब के नशे मे धुत्त नशेड़ियों ने बीच बचाव करने गए एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट अथवा दो को किया घायल नालासोपारा मे नही है कानून का खौफ़  नालासोपारा : तुलिंज पुलिस थाना अंतर्गत संतोष भुवन क्षेत्र में नशेड़ियों द्वारा की गयी मारपीट में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों जख्मी हुए । अपराधी घटनास्थल पर दारू पी रहे थे व आपस में झगड़ा कर रहे थे। मृतक व्यक्ति और दोनों शिकायतकर्ता ने आरोपियों का बीच बचाव किया। इस बात से खफा नशेडिय़ों ने तीनों के पर लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में गम्भीर रूप में जख्मी की उपचार के दौरान मौत हो गयी व दो घायलों का उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष भुवन नालासोपारा के पास 13 दिसंबर की शाम 5 बजे के आसपास कुछ नशेडी युवक बैठकर दारू पीकर हंगामा कर रहे थे। यहां तक नही जोर जोर से आपस मे गंदी – गंदी गालियाँ दे रहे थे।इसी बीच शामा यादव इन नशेडिय़ों की बीच चल रहे झगड़े को लेकर बीच बचाव करने गया,जिसके चलते नशेडी युवक खफा हो गए और उल्टा यादव से उलझ गए और अपने पास वाली लोहे की रॉड से पीठ और पेट मे कई प्रहार किए। अचानक हुए इस हमले को देख टेनी यादव और रवि दोनों बीच बच...

वसई विरार मनपा ने दो महीने में वसूला 100 करोड़ रुपया

Image
वसई विरार मनपा ने दो महीने में वसूला 100 करोड़ रुपया  विरार  :  वसई विरार शहर महानगरपालिका ने पिछले दो महीनों में संपत्ति कर से 100 करोड़ रुपये की वसूली की है । दूसरी ओर मनपा की आय बढ़ाने के लिए नई संपत्तियों का भी एक सर्वेक्षण किया गया है और नई संपत्तियों पर भी कर लगाया जा रहा है।वसई विरार नगर मनपा की अनुमानित संपत्ति कर आय 529 करोड़ है । इसके अलावा , मोबाइल टॉवर कर राजस्व 91 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है । ज्ञात हो कि वैश्विक महामारी कोरोना ने मनपा के खजाने पर वित्तीय दबाव डाला है इसलिए महानगरपालिका ने वित्तीय स्थिति को पुनर्जीवित करने के लिए संपत्ति कर के संग्रह पर जोर देते हुए लोगों में इसके प्रति  जागरूकता पैदा करने पर भी जोर दिया परिणामस्वरूप अक्टूबर और नवंबर माह में 100 करोड़ रुपये का संपत्ति कर एकत्र किया गया वहीं प्रदीप जांभले - पाटील , उपायुक्त (वी वीएमसी) ने कहा कि , संपत्ति कर वसूलने के प्रयास सफल रहे हैं और दो महीनों में 100 करोड़ रुपये की वसूली हुई है।चालू वित्त वर्ष में वसूली दर 75 % तक बढ़ जाएगी।एक नया कर सर्वेक्षण भी शुरू किया गया है और सभी नौ वाडी म...