Posts

सभी को समान शिक्षा के पक्ष में जन संवाद एवम कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान

Image
सभी को समान शिक्षा के पक्ष में जन संवाद एवम कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान पोस्टर, चित्रों, स्लोगन, कविताओं  और नारों के माध्यम से सभी के लिए समान शिक्षा के अवसर की उपलब्धता की आवश्यकता को दर्शाया गया और पर्चा के माध्यम से कोरोना से बचने के उपाय को बताया गया। वाराणसी ( राजकुमार गुप्ता ) : रामनगर (23/11/2020) ‘एक राष्ट्र समान शिक्षा अभियान’ एवं आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सभी के लिए समान शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए जन संवाद का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के आदर्श गांव डोमरी, रामनगर, वाराणसी में लोग के साथ संवाद स्थापित कर देश में सभी के सामान शिक्षा के अवसर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के प्रति जन्नत की और से मांग उठाने की अपील की गयी. इस दौरान पोस्टर प्रदर्शनी लगायी गयी जिसमे विभिन्न चित्रों, स्लोगन, कविताओं और नारों के माध्यम से सभी के लिए समान एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अवसर की उपलब्धता की आवश्यकता को दर्शाया गया था. संवाद के मुख्य बिंदु निम्न रहे :- 1. माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल के आदेश दिनांक 18 अगस्त...

नालासोपारा मे अवैध पार्किंग की भरमार

Image
  नालासोपारा मे अवैध पार्किंग की भरमार आरटीओ अधिकारी अवैध पार्किंग पर कार्यवाई करने मे हो रहे हैं नाकाम   नालासोपारा ( लालप्रताप सिंह ): नालासोपारा मे आरक्षित भूखंडों पर अवैध निर्माण होने के चलते स्थानिकों के समक्ष वाहन पार्किंग की जटिल समस्या उतपन्न हो गई है। लोगों को वाहन खड़े करने के लिए उचित स्थान न मिलने के कारण यहां वहां वाहन को पार्क करना पड रहा है। कहीं रेलवे स्टेशन के इर्द गिर्द तो कहीं मेन रोड़ पर, नो पार्किंग क्षेत्र में भी पार्किंग करना पड रहा है। जिससे राहगीरों को पैदल चलने मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसमे कहीं न कहीं वसई विरार मनपा के अधिकारी अथवा आर टी ओ अधिकारी की भी लापरवाही देखने को मिल रही है। यदि वे एक उचित स्थल पर वाहनों को पार्क कराएं अथवा अवैध पार्किंग पर कार्यवाई करें तो समस्या का निदान हो सकता है। बता दें कि कुछ समय पहले नालासोपारा पश्चिम मे एस टी डिपो पर नो पार्किंग मे पार्किंग किए जानेवाले वाहनों को लेकर डिपो अधिकारी से शिकायत की गई थी तो कई महीनों तक अवैध पार्किंग पर कार्यवाई की गई किन्तु अब पुनः अवैध पार्किंग की शुरुवात हो गई है।

मोदी सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किये गये बदलाव के विरुद्ध मुम्बई लेबर यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
  मोदी सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किये गये बदलाव के विरुद्ध मुम्बई लेबर यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन पालघर(प्रतिनिधि):-केंद्र की मोदी सरकार द्वारा श्रम कानून में किये गए बदलावों को मजदूर विरोधी बताते हुए जहाँ देश में जगह जगह आंदोलन शुरू हैं वहीं महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मजदूर संगठन "मुम्बई लेबर यूनियन"ने पालघर के जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना -प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया।  कोरोना (कोविड-19)के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मास्क ,सेनिटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दि.21 नवम्बर को सुबह से शाम तक पालघर के जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए यूनियन के प्रतिनिधि मण्डल ने महामहिम राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के नाम भी एक ज्ञापन पालघर के उपजिलाधिकारी किरण महाजन को सौंपते हुए नए श्रम कानूनों को मजदूर विरोधी बताते हुए उन्हें शीघ्र वापस लेने की मांग की। इस दौरान मुम्बई लेबर यूनियन के महासचिव संजीव पुजारी,सचिव सुशील नायक,संजय शिंदे,गुरुनाथ पागधरे,रिध्दिश  पाटिल,शारदाप्रसाद मिश्रा, विष्णु देशपांडे एवं रमेश सावंत आदि सहित अनेक कामगार व कामगार प्रति...

मानसिक प्रताड़ना के चलते युवक ने मौत को लगाया गले, तीन लोगों पर हुआ मामला दर्ज

Image
मानसिक प्रताड़ना के चलते युवक ने मौत को लगाया गले, तीन लोगों पर हुआ मामला दर्ज  केस दर्ज किया गया है, जांच कर आरोपितो के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी - संजय यादव ( कोतवाल ) प्रतापगढ़ :  मानसिक  प्रताड़ना के चलते आईटीआई के छात्र ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मानसिक उत्पीडन के चलते हुई मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मे हडकंप मच गया। आननफानन मे सीओ तथा कोतवाल भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के कारणों की छानबीन को लेकर घंटो मशक्कत करते दिखे। कोतवाली लालगंज के बेलहा गांव मे शनिवार को जोखू लाल शर्मा उर्फ शंकर के बीस वर्षीय पुत्र धीरेन्द्र उर्फ धीरू ने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे मे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर मृतक के भाई धर्मेन्द्र शर्मा की तहरीर पर तीन आरोपियो के खिलाफ उत्पीड़न के चलते आत्महत्या का पुलिस ने केस दर्ज किया है। धीरेन्द्र इस समय प्रतापगढ़ मुख्यालय पर आईटीआई दूसरे वर्ष की पढाई कर रहा था। इधर वह घर आया हुआ था। शनिवार को धीरेन्द्र दूसरी मंजिल के एक कमरे मे गया और कमरा बंद कर फंदे से झूल गया। दोपहर उसकी म...

धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया खबरें पूर्वांचल का 10वां वर्धापन दिवस

Image
धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया खबरें पूर्वांचल का 10वां वर्धापन दिवस  अतिथियों ने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए खबरें पूर्वांचल को दी बधाई लालप्रताप सिंह नालासोपारा : राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक खबरें पूर्वांचल का दसवां वर्धापन दिवस संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं श्री सत्यनारायण भगवान की कथा के आयोजन के साथ मनाया गया। नालासोपारा पूर्व के मेहता चेम्बर में स्थित खबरें पूर्वांचल के मुख्य कार्यालय में शुक्रवार, 20 नवंबर की देर शाम तक चले कार्यक्रमों में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शामिल होकर आरती और प्रसाद का लाभ लिया। अतिथियों ने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए खबरें पूर्वांचल को बधाई दी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से पालन किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार मिश्रा, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव,विनय तिवारी, एस के सिंह, मुकेश त्रिपाठी,प्रवीन पाण्डेय,राजा राम गायकवाड, नागेंद्र तिवारी, राम जतन गुप्ता, बृजेश चौबे, एस पी उपाध्याय, प्रमोद यादव, घनश्याम तिवारी, अजय मिश्रा, जय प्रकाश तिवारी, कमलेश उपाध्याय, धर्मेंद्र दुबे, दिनेश दुबे, अं...

मिर्जामुराद में एक दिन की थानाप्रभारी बनी जान्हवी सिंह, सुनी फरियाद

Image
मिर्जामुराद में एक दिन की थानाप्रभारी बनी जान्हवी सिंह, सुनी फरियाद बाइक चोरी की दर्ज कराई रिपोर्ट, जीप से की गश्त राजकुमार गुप्ता वाराणसी मिर्जामुराद : 20/11/2020 वैश्विक बाल दिवस पर मिर्जामुराद थाना में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत गौर गांव (मिर्जामुराद) निवासी बीएचयू स्नातक की छात्रा व एनसीसी कैडेट जान्हवी सिंह एक दिन की थानाप्रभारी बनी। थानाप्रभारी के समक्ष अषाढ़ गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद सिंह व खालिसपुर गांव निवासी शीतला प्रसाद यादव पहुंचे और कागजात खो जाने तथा चित्रसेनपुर गांव निवासी शिवमूरत पाल ने बाइक चोरी का प्रार्थना पत्र दिया।जान्हवी सिंह ने प्रार्थना पत्रों पर मार्क कर हेड मुहर्रिर रामजीत सिंह को तत्काल रपट दर्ज करने का निर्देश दिया।गौर गांव के संदीप ने भूमि नापी कराने का प्रार्थना पत्र दिया।छठ पर्व होने के कारण फोर्स की कमी बताई।एक दिन की बनी प्रभारी ने थाना, महिला हेल्प डेस्क व अभिलेखों का निरीक्षण कर पुलिस जीप से गश्त की।पुलिस को कई सुखाव भी दी।थानाप्रभारी सुनीलदत्त दुबे ने थानाप्रभारी बनी जान्हवी सिंह को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान थानाप्रभारी सुनीलदत्त ...

वंचितो को आर्थिक आज़ादी को सर्व सेवा संघ परिसर मे एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई।

Image
वंचितो को आर्थिक आज़ादी को सर्व सेवा संघ परिसर मे एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई। राजकुमार गुप्ता वाराणसी : राजघाट दिनांक 20/11/20 को स्पेशल कंपोनेंट प्लान फ़ॉर शेड्यूल कास्ट एंड ट्राइबल सब प्लान को लेकर एकदिवसीय  कार्यशाला का आयोजन सर्वसेवा संघ राजघाट वाराणसी में किया गया जिसमे वंचित समाज के आर्थिक रोजगार के अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू पर यह ट्रेनिंग दी गई । कार्यशाला में वाराणासी और आस पास के जिलों के 40 सामाजिक कार्यकर्ताओ ने भागीदारी की। कार्यशाला का आयोजन रिदम मंच और विजन सन्स्था के सँयुक्त प्रयास से किया गया। रिसोर्स पर्सन के तौर पर लखनऊ से आये श्री राम कुमार ने बताया कि हर वर्ष सरकार द्वारा देश मे sc st के लिए उनकी जनसंख्या के अनुपात में कुल बजट का हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा राज्यो को दिया जाता है जो अरबो डॉलर में होता हैं लेकिन आधे से अधिक राशि हर वर्ष खर्च नही हो पाती है और जो व्यय होता भी है उसमें इस बजट की अधिकतम राशि अन्य मदो में सरकारे खर्च कर देती है।  अतः ऐसे में अत्यंत जरूरी है की लोग अपनी हिस्सेदारी और हक के लिए मांग करें।  ट्रेनिंग में बोलते हुए डॉ अनूप श्रमि...