Posts

माँ दुर्गा का तृतीय स्वरूप "चंद्रघण्टा"

Image
  माँ चंद्रघंटा युद्ध की मुद्रा में शेर पर बैठी सुनहरी आभा लिए माँ दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है, जिनके सिर पर आधा चाँद और बजती घंटी है। उनका यह स्वरूप बेहद आकर्षक और चमकदार है। मस्तक पर तीन आँखों सहित दस हाथों में उन्होंने दस हथियार पकड़ रखा है, जिनमें ढाल, तलवार,खड्ग, त्रिशूल, धनुष, चक्र, पाश, गदा और बाणों से भरा तरकश शामिल है।  कंठ में सफेद पुष्पों की माला और सिर पर रत्नजड़ित मुकुट शोभायमान है। माँ चन्द्रघण्टा का मुखमण्डल शांत, सात्विक, सौम्य किंतु सूर्य के समान तेज वाला है। वह हिम्मत की अभूतपूर्व छवि है। एक तरफ जहाँ अपने दोनों हाथों से माँ अपने साधकों को चिरायु आरोग्य और सुख सम्पदा का वरदान देती हैं, वहीं दूसरी तरफ घंटी की भयानक ध्वनि से सभी राक्षसों और प्रतिद्वंद्वियों को डरा देती है। जब महिषासुर के साथ माता दुर्गा का युद्ध हो रहा था, तब माता ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश कर दिया था। इसलिए नवरात्रि के तृतीय दिन माता के इस चंद्रघण्‍टा रूप का पूजन किया जाता है। माँ चंद्रघंटा नाद की देवी हैं, इसलिए इनकी कृपा से साधक स्वर विज्ञान यानी गायन में प्रवीण होता है तथ...

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज..

Image
विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज.. उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर सीट से निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है. भदोही के गोपीगंज थाने में विजय मिश्रा समेत तीन लोगों पर रेप का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया गया है कि साल 2014 से विजय मिश्रा उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. उत्तर प्रदेश से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है. आरोप लगाने वाली लड़की के मुताबिक साल 2014 में विजय मिश्रा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पहली बार उसका शारीरिक शोषण हुआ. इसके बाद वो बुलाकर शोषण करने के साथ ही फोन पर भी अश्लील बातें करता था. इसके अलावा किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. विजय मिश्रा के अलावा विष्णु मिश्रा और विकास मिश्रा के खिलाफ भी रेप का मामला दर्ज किया गया है. वहीं एफआईआर में पीड़िता लड़की ने कहा है, 'साल 2014 में विजय मिश्रा ने अपने यहां गायन का कार्यक्रम कराने के लिए बुलाया था. जब कार्यक्रम के लिए मैं पहुंची और अंदर कपड़े बदल रही थी, उसी वक्त विजय ...

मतभेद का परित्याग कर पत्रकारों के हित में अपवा के साथ एक मंच पर आये पत्रकार संगठन- शील गहलौत

Image
मतभेद का परित्याग कर पत्रकारों के हित में अपवा के साथ एक मंच पर आये पत्रकार संगठन- शील गहलौत अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन सभी संगठनों को एक मंच पर आने का किया आहवाहन अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ( भारत ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत ने एक वार्ता में कहा कि सिर्फ और सिर्फ उत्तरप्रदेश में ही सैकड़ों पत्रकारों के संगठन होंगे।अगर इसे स्टेट लेवल पर देखा जाये तो इसकी संख्या हजारों में होगी किंतु जिस मकसद से पत्रकारों के इतने  संगठन बनाये गये है वह महज दिखावा भर ही साबित होते दिखाई दे रहे हैं जिसका मुख्य कारण पत्रकारों के बीच आपसी मनमुटाव व वैमनस्ता है। जिसका लाभ सरकार बखूबी लेती आ रही है। छोटे-बड़े बैनर व छोटा बड़ा पत्रकार होने का दंभ रखने वाले पत्रकारों व संगठन के नेतृत्वकर्ताओं से अपील करते हुये आग्रह करते है कि अहंकार विनाश की जननी होती है। इसी अहंकार के चलते आज तक सरकारें पत्रकारों के हितार्थ कोई भी सार्थक कार्य नही की। अब समय आ गया है कि सभी पत्रकार व संगठन आपसी वैमनस्ता को छोड़कर एक मंच पर आये और पत्रकारों के हितार्थ अपवा द्वारा लडी जा रही लड़ाई का हिस्सा बनकर एक आवाज बने, जिससे स...

हाथ धुलने से सिर्फ कोरोना वायरस से ही नही बल्कि अन्य संक्रामक बीमारियों से मिलती है निजात - जिलाधिकारी

Image
  जिलाधिकारी ने वर्ल्ड हैण्ड-हाइजीन डे के मौके पर हाथ धुलकर स्वच्छता अपनाने का दिया संदेश  कोरोना का खतरा अभी टला नही है, स्वच्छता से बचाव सम्भव-जिलाधिकारी हाथ धुलने से सिर्फ कोरोना वायरस से ही नही बल्कि अन्य संक्रामक बीमारियों से मिलती है निजात-जिलाधिकारी ‘‘हाथ धोना रोके कोरोना’’ के संकल्प के साथ ‘‘वर्ल्ड हैण्ड-हाइजीन डे’’ के मौके पर कैम्प कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैम्प कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, डीपीएम राजशेखर सहित अन्य अधिकारियों ने हाथ धुलकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नही है इसलिये हम सबको अभी पूरी सावधानी बरतनी है। जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध नही हो जाती तब तक रोकथाम ही बचाव का सर्वोत्तम उपाय है। उन्होने कहा कि हाथ धुलने से सिर्फ कोरोना वायरस से ही नही बल्कि अन्य संक्राम...

शारदीय नवरात्र पर 58 साल बाद बन रहा है सिद्धिदायक योग - पंडित अतुल शास्त्री

Image
शारदीय नवरात्र पर 58 साल बाद बन रहा है सिद्धिदायक योग  नवरात्रि साल में चार बार आती है। जिसमें से पहली नवरात्रि चैत्र मास में आती है तो दूसरी नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। इसके अलावा दो गुप्त नवरात्रियां होती है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार चैत्र मास और अश्विन मास की नवरात्रि को ही विशेष माना जाता है। शारदीय मास की नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस समय में किया गया जप, तप और हवन साधक को विशेष लाभ पहुंचाता है। फिलहाल शारदीय नवरात्र शनिवार 17 अक्तूबर को चित्रा नक्षत्र में प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र की खासियत यह है कि इस बार नवरात्र पूरे नौ दिनों के हैं और किसी भी तिथि का लोप नहीं है। वहीं जिस दिन घट स्थापना हो रही है उसी दिन सुबह सूर्य लग्न में नीच का होगा। यह अत्यंत दुर्लभ संयोग है जो लगभग 20 वर्ष बाद बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री कहते हैं, ''देवी आराधना का पर्व इस बार विशेष संयोगों के साथ आ रहा है जो साधकों के लिए विशेष फलदायी है। बुधादित्य और सर्वार्थ सिद्धि जैसे खास योग इस बा...

पति के दुर्व्यवहार के चलते महिला दर दर भटकने को हुई मजबूर

Image
पति के दुर्व्यवहार के चलते महिला दर दर भटकने को हुई मजबूर मीरारोड : मीरारोड स्थित शांती पार्क मे रहनेवाली रुख्सार छोटे खान नाम की महिला अपने आप को बहुत ही बेबस महसूस कर रही है। जिंदगी से परेशान होकर न्यायपालिका से इन्साफ की पुकार लगा रही है। रुख्सार को न्यायपालिका पर पुरा विश्वास है कि उसे न्याय जरूर मिलेगा किंतु इस दरम्यान वह काफी परेशान भी है। बता दें कि रुख्सार की शादी २२/४/२०१८ में युसुफ खान नामक व्यक्ति से हुई थी। युसुफ खान से रुख्सार की एक ढाई साल की बेटी भी है । शादी के बाद कुछ समय तक युसुफ शरीफों का लिवास पहने रहता था । और इन दोनों की जिंदगी अच्छी चल रही थी की रुख्सार को धीरे धीरे युसुफ के कारनामों का पता चलने लगा । युसुफ आए दिन घर में नई नई लड़कियां लाता था । इस बात पर रुख्सार ने ऐतराज जताया तो रुख्सार को मारना पिटना शुरु कर दिया । आए दिन पत्नी पर जुल्म ढाने लगा , मानो युसुफ एक इंसान से दंरिदा बन चुका था। पति की मार सहती पत्नी की हालात खराब होने लगी,  दिन प्रति दिन रुख्सार की जिंदगी जहन्मुख बनने लगी थी इसी बीच रुख्सार के घर में एक अधेड़ उम्र का आदमी आने जाने लगा । पहले रुख...

मालती सिंह स्मृति न्यास ट्रस्ट द्वारा किया गया "कोविड योद्धा सम्मान" समारोह

Image
मालती सिंह स्मृति न्यास ट्रस्ट द्वारा किया गया "कोविड योद्धा सम्मान" समारोह पिछले लगभग 7 महीनों से सम्पूर्ण विश्व मे फैली महामारी कोविड-19 से हर कोई त्रस्त व परेशान है। आम जनता को अपने जीवन यापन करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इन परिस्थितियों में गरीबों और जरूरत मन्दो की मदद के लिए मालती सिंह स्मृति न्यास ट्रस्ट के संरक्षक अरविंद सिंह (दारा), सुरेंद्र प्रताप सिंह – रंधा (संरक्षक) ने आगे आकर सभी लोगों की निश्वार्थ सेवाएं प्रदान की। हर भूखे को प्रयाप्त राशनिंग मुहैया कराया। उल्लेखनीय यह है कि,ट्रस्ट के संस्थापक अलगू सिंह है। ट्रस्ट के संरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह (रंधा) कहते है कि,जबसे लॉक डाउन लागू हुआ,तबसे इस संस्था के द्वारा गरीब जरूरतमंदों की लगातार सेवाएं की जा रही है। उन्होंने कहा कि,आगे भी गरीब तबके के लोगो की सेवाएं जारी रहेगा। हालांकि,जिस तरह से लोगों की मदद मालती सिंह स्मृति न्यास ट्रस्ट की,उसी तरह अपनी और परिवार की परवहा किये बिना डॉक्टर,नर्स,सफाई कर्मचारी,पुलिस प्रशासन,सामाजिक संस्थाओं ने भी अपना कर्तव्य बखूबी निभाया व पत्रकारों ने भी कोरोना काल में हर एक...