वसई-विरार में नशामुक्ति जागरूकता अभियान कल, समीर वानखेड़े और अनिल गलगली होंगे उपस्थित...
वसई-विरार में नशामुक्ति जागरूकता अभियान कल, समीर वानखेड़े और अनिल गलगली होंगे उपस्थित...
नालासोपारा : युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से यूथ आइकॉन फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार, 28 जून 2026 को वसई-विरार नशामुक्त जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम नालासोपारा पूर्व स्थित रीजेंसी हॉल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में समीर वानखेड़े उपस्थित रहेंगे। वे युवाओं को नशे के बढ़ते खतरे, उसके सामाजिक प्रभाव तथा इससे बचाव के उपायों पर मार्गदर्शन देंगे। वहीं, प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली भी अपने विचार रखेंगे और समाज में जनजागरण की आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे। आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा तथा लोगों से इस जनहित अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की जाएगी। यूथ आइकॉन फाउंडेशन ने वसई-विरार क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। आयोजकों का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

Comments
Post a Comment