नालासोपारा स्थित पेल्हार क्षेत्र में फर्जी डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, क्लिनिक पर छापा

नालासोपारा स्थित पेल्हार क्षेत्र में फर्जी डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, क्लिनिक पर छापा

नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व के पेल्हार क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी डॉक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध पंजीकरण और आवश्यक अनुमति के संचालित किए जा रहे एक क्लिनिक पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा सेवाएं देने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेल्हार पाडा स्थित इच्छापूर्ति चाल में संचालित "आशा दवाखाना" में एक व्यक्ति द्वारा बिना किसी वैध मेडिकल पंजीकरण के एलोपैथिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही थीं। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद मनपा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की, जिसमें संबंधित व्यक्ति के पास आवश्यक दस्तावेज और वैध अनुमति नहीं पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने पेल्हार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लिनिक पर छापा मारकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ महाराष्ट्र मेडिकल प्रैक्टिशनर्स अधिनियम तथा अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कब से बिना अनुमति चिकित्सा सेवाएं दे रहा था तथा कितने मरीजों का उपचार कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि उपचार कराने से पहले डॉक्टर का पंजीकरण और क्लिनिक की वैधता अवश्य जांच लें। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए क्षेत्र में ऐसे अन्य संदिग्ध क्लिनिकों की भी जांच करने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा