नालासोपारा में फर्जी क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना पंजीकरण क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज....

नालासोपारा में फर्जी क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई....

बिना पंजीकरण क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज....

नालासोपारा : नालासोपारा क्षेत्र में बिना वैध पंजीकरण के क्लिनिक संचालित किए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच में पता चला कि “सृष्टि फैमिली क्लिनिक” नाम से चल रहे क्लिनिक का आवश्यक मेडिकल पंजीकरण नहीं था। मामले में डॉक्टर गुलाबचंद यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि क्लिनिक लंबे समय से संचालित किया जा रहा था, लेकिन इसके पास वैध अनुमति और दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत मिलने के बाद क्लिनिक पर छापा मारा और जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने क्लिनिक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की, जिसमें आवश्यक प्रमाणपत्र और रजिस्ट्रेशन अधूरे पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, बिना पंजीकरण चिकित्सा सेवा देना कानूनन अपराध है और इससे मरीजों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। विभाग ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिकों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि ऐसे फर्जी क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो। उक्त मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा