नालासोपारा में गुटखा विक्रेताओं पर एफडीए की धड़क कार्रवाई, 5 दुकानें सील

नालासोपारा में गुटखा विक्रेताओं पर एफडीए की धड़क कार्रवाई, 5 दुकानें सील

नालासोपारा :  खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नालासोपारा क्षेत्र में अवैध रूप से गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के गुटखा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। एफडीए अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस की सहायता से विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। जांच के दौरान कई दुकानों में प्रतिबंधित गुटखा, सुगंधित तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थ पाए गए। अधिकारियों ने मौके से भारी मात्रा में सामान जब्त किया। एफडीए अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद कुछ दुकानदार चोरी-छिपे गुटखा बेच रहे थे। शिकायत मिलने के बाद विशेष टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों के सेवन से बचें और अवैध बिक्री की जानकारी प्रशासन को दें। स्थानीय नागरिकों ने एफडीए की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवाओं में बढ़ती तंबाकू की लत पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा