वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति एफ बना है अवैध निर्माणकों का घर...मनपा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने अथवा अवैध निर्माणों को संरक्षण देने के लग रहे हैं आरोप...??
वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति एफ बना है अवैध निर्माणकों का घर...मनपा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने अथवा अवैध निर्माणों को संरक्षण देने के लग रहे हैं आरोप...??
नालासोपारा : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ मानों प्रशासकीय कार्यालय नहीं बल्कि अवैध निर्माणकों का घर है...उक्त कार्यालय में हमेशा अवैध निर्माणकों की भीड़ लगे रहना प्रशासकीय अधिकारियों पर सवाल खड़ा करता है..आखिर कार्यालय में अवैध निर्माणकों की भीड़ क्यों..?? यदि देखा जाय तो सर्वाधिक अवैध निर्माण वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र में ही होते हैं जिनपर कार्रवाई शून्य..?? इसी का परिणाम है कि पिछले सप्ताह पेल्हार स्थित जाबर पाड़ा क्षेत्र में नवनिर्माण किए गए २० से २५ अवैध गालों / रूम पर निष्कासन कार्रवाई करने गए मनपा की टीम पर क्षेत्र के अवैध निर्माणकर्ताओं अथवा उनके द्वारा बुलाए गए भीड़ द्वारा उनपर हल्ला बोल दिया गया,
हालांकि प्रभाग एफ की कमान संभाल रही प्रभारी सह आयुक्ता अश्विनी मोरे इन हल्लाखोरों से बिना डरे पेल्हार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया, किंतु सूत्रों की माने तो अब सह आयुक्ता पर मामले को दबाने अथवा दर्ज मामले को वापस लेने के लिए राजकीय दबाव डाला जा रहा है..?? यदि ऐसा होता है तो क्षेत्र में अवैध निर्माणकों का मनोबल और बढ़ेगा, जिसका दूरगामी परिणाम अति भयावह होगा...!!फिलहाल क्षेत्रीय सजग नागरिकों का कहना है कि उक्त मामले में सह आयुक्ता को बिना डरे इनका मुकाबला करना चाहिए जिससे इनका मनोबल न बढ़े। और इनके द्वारा किए गए अवैध नव निर्माणों को जमीदोंज करते हुए इनके ऊपर MRTP के तहत भी मामला दर्ज कराना चाहिए। ज्ञात हो कि उक्त मामले में ४० लोगों पर पेल्हार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।



Comments
Post a Comment