भ्रष्टाचार के आगोश में खोए हैं मनपा के जिम्मेदार अधिकारी,भ्रष्टाचार कर अवैध नव निर्माणों को दे रहे हैं बढ़ावा....

भ्रष्टाचार के आगोश में खोए हैं मनपा के जिम्मेदार अधिकारी,भ्रष्टाचार कर अवैध नव निर्माणों को दे रहे हैं बढ़ावा....

आदिवासी बंधुओं के भूखंड को हथिया किया जा रहा अतिक्रमण....

वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र पेल्हार स्थित झाबर पाड़ा में दबंगई व भ्रष्टाचार के बलबूते आदिवासी बंधुओं के भूखंड पर कब्जा कर बेखौफ अतिक्रमण किया जा रहा है...जो कि सोशल मीडिया पर सुर्खियां भी बटोर रहा है। ऐसा नहीं है कि उक्त विषय की जानकारी प्रभाग में आसीन सह आयुक्त विक्टर डिसूजा को नहीं है..इसके बावजूद सह आयुक्त विक्टर डिसूजा द्वारा उक्त अवैध नव निर्माण पर कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण दे रहे हैं..?? बता दें कि क्षेत्र में कई ऐसे आदिवासी बंधुओं के भूखंड हैं जिनपर भूमाफियाओं / अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा जबरन कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया. किंतु उन आदिवासी बंधुओं की मदद किसी ने नहीं की। कहने के लिए तो आदिवासी बंधुओं के साथ सभी क्षेत्रीय नेता खड़े हैं, किंतु वास्तविकता यह है कि वे भी आदिवासी बंधुओं को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। और इन्हीं क्षेत्रीय नेताओं के दम पर ही भूमाफिया / अवैध निर्माणकर्ता बिंदास आदिवासी भूखंडों पर कब्जा कर अतिक्रमण कर रहे हैं..?? फिर आदिवासी बंधु चाहे मनपा के चक्कर लगाए या फिर नेताओं के कार्यालय का दरवाजा खटखटाए कहीं कोई सुनवाई नहीं...?? सभी को सिर्फ पैसे की खनखनाहट ही सुनाई देती है। पैसे की खनखनाहट के आगे आदिवासी बंधुओं की आवाज शून्य...?? देखने में तो यह भी आता है कि आदिवासी बंधुओं का प्रतिनिधित्व करनेवाला स्वयं ही इनके भूखंडों को कौड़ी के दाम में बिकवाता गया और आज वह करोड़पति बन गया लेकिन आदिवासी बंधु जैसे के तैसे बल्कि और भी गरीब हो गए..?? फिलहाल अब आदिवासी बंधुओं को जागृत होना होगा और अपने अधिकारों के लिए स्वयं लड़ना होगा.. अन्यथा नेताओं व करीबियों के झांसे में आकर बेवकूफ़ बनते रहना होगा..?? फिलहाल देखना होगा कि उक्त अवैध नव निर्माण को कब जमीदोंज किया जाता है अथवा सबंधित अवैध निर्माणकर्ता पर कब कानूनी कार्रवाई की जाती है..?? 

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल