मांडवी वन परिक्षेत्र में कार्यरत सहायक वन संरक्षक अमित भोसले की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे हैं सवालिया निशान...

मांडवी वन परिक्षेत्र में कार्यरत सहायक वन संरक्षक अमित भोसले की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे हैं सवालिया निशान...

सहायक वन संरक्षक अमित भोसले की नियुक्ति वन संरक्षण के लिए या फिर वन के विनाश के लिए..??

विरार : वसई विरार शहर की सीमा में मांडवी और गोखिवरे यह दो वन क्षेत्र आते हैं। ये दोनों क्षेत्र भ्रष्ट अधिकारियों के नियंत्रण में हैं।जिसका फायदा भू-माफियाओं को मिल रहा है तथा बड़े पैमाने पर वन भूखंडों को खतरा हो रहा है। मांडवी और गोखिवरे वन क्षेत्र के वन रेंजरों के रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार होने की खबरें आए दिन आती रहती है। इस पृष्ठभूमि में, वन विभाग ने भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने के लिए मांडवी वन परिक्षेत्र में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) अमित भोसले को नियुक्त किया है। हालांकि, इनकी नियुक्ति के बाद भी मांडवी वन परिक्षेत्र में भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ।
सहायक वन संरक्षक अमित भोसले की नियुक्ति के बाद, अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ वन विभाग की गतिविधियाँ ठंडी पड़ गई हैं। इसके कारण भोसले का प्रबंधन संदिग्ध हो गया है। मांडवी वन परिक्षेत्र अंतर्गत सातिवली, पेल्हार, वसई, विरार, नालासोपारा, कामण, चिंचोटी इलाकों में वन भूमि खतरे में है। वन संरक्षक अमित भोसले को अनधिकृत निर्माणों को नियंत्रित करने के लिए पहल करनी चाहिए. क्योंकि इनके नियुक्त होने के बाद से वन क्षेत्रों में तीव्र गति से वन भूखंडों पर कब्जा कर अनधिकृत निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है।
अमित भोसले वन संरक्षक की भूमिका निभाने के बजाय अनधिकृत निर्माणों के संरक्षण में लगे हुए हैं..?? वन विभाग के भूखंडों को भू-माफियाओं के गले में धकेलने का पाप पूर्व कनिष्ठ अधिकारी कर चुके हैं। इस पर नियंत्रण पाने के लिए वन संरक्षक अमित भोसले की नियुक्ति की गई है। हालांकि आरोप लग रहे हैं कि यही वरिष्ठ अधिकारी कनिष्ठ अधिकारियों के कंधों पर बंदूक रखकर अनाधिकृत निर्माणों के जरिए वित्तीय लेन-देन कर रहे हैं..??
अनाधिकृत निर्माणों के बढ़ते ग्राफ के कारण जहां वन विभाग के भूखंड खतरे में हैं, वहीं वन संरक्षक अमित भोसले ने अपनी नियुक्ति के बाद से एक भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की पहल नहीं की है, वहीं जनता के आरोप लग रहे हैं कि वे अवैध निर्माणों के जरिए लाखों रुपए का वित्तीय समझौता भी कर रहे हैं..??
वनप्रेमी नागरिकों की मांग है कि वन संरक्षक अमित भोसले वन भूखंडों पर बड़े पैमाने पर हो रहे अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें और वन भूखंडों को भू-माफियाओं के नियंत्रण से मुक्त कराएं।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक