महायुती सरकार का जैन समाज के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय
महायुती सरकार का जैन समाज के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा महाराष्ट्र स्टेट जैन वेलफेयर कॉरपोरेशन जल्द ही स्थापना करने का आश्वासन
मुंबई : जैन समाज के न्याय और अधिकारों के लिए, साधु संतों की सुरक्षा एवं तीर्थस्थलों की रक्षा के लिए, आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए, जैन समाज के विकास और उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा "जैन विकास आयोग" का गठन किया जाए इस मांग को लेकर अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ द्वारा ललित गांधी और संदीप भंडारी के नेतृत्व में "मिशन जैन वेलफेयर कमीशन" अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के समर्थन में राज्य के 160 से अधिक विधायक एवं 28 से अधिक सांसदों के समर्थन पत्र प्राप्त किए थे। कोल्हापुर में जैन अल्पसंख्यक महासंघ द्वारा आयोजित "जैन जागृति अभियान" समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सभी विधायक और सांसदों के समर्थन पत्र सुपुर्द कर जैन आयोग बनाने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी द्वारा की गई, और जैन समाज के लिए महाराष्ट्र राज्य में स्वतंत्र जैन आयोग की आवश्यकता क्यों है इस विषय पर भी ललित गांधी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अवगत कराया। एकनाथ शिंदे ने जैन समाज की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि जैन समुदाय के संतों की सुरक्षा, जैन मंदिरों, जैन तीर्थस्थलों की सुरक्षा और जैन समुदाय के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा जल्द ही "महाराष्ट्र स्टेट जैन वेलफेयर कॉरपोरेशन" की स्थापना की जाएगी ऐसा आश्वासन दिया। देश और राज्य के विकास में जैन समाज का हमेशा ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है और युती सरकार जैन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है ऐसा मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा। जैन समाज के लिए यह बड़ी उपलब्धि है और जैन समाज के समग्र विकास की दिशा में यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, इस उपलब्धि के लिए भाजपा जैन प्रकोष्ठ का हर एक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है, उनके अथक परिश्रम से ही यह संभव हो पाया है ऐसा भाजपा महाराष्ट्र जैन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप भंडारी ने अपने संबोधन में कहा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पालघर जिले से भी सांसद और विधायकों के समर्थन पत्र की अवशक्यता थी और इस कार्य के लिए भाजपा वसई विरार जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इस योगदान के लिए भाजपा जैन प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश सचिव हीना डेढ़िया ने बारोट सहित जैन प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है.इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विकास अच्छा, प्रीती पाटील, सोनल मगदूम, अमित वोरा, प्रितेश कर्नावट, मेघ गांधी, प्रीतम बोरा, प्रशांत गौडाजे, आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment