वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र में लगा है कचरों का अंबार..,मनपा अधिकारी भ्र्ष्टाचार की मलाई चाटने में हैं मशगूल....

वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र में लगा है कचरों का अंबार..,मनपा अधिकारी भ्र्ष्टाचार की मलाई चाटने में हैं मशगूल....

नालासोपारा : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र में जहां देखों वहां कचरों का ढेर लगा हुआ है। मनपा द्वारा शहर में किया जा रहा स्वच्छता का दावा खोखला ही साबित हो रहा है। बता दें कि संतोष भवन स्थित भक्ती धाम रिक्शा स्टॅन्ड के पास कचरों का अंबार लगा हुआ है,जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।स्थानिकों की माने तो मनपा द्वारा सप्ताह में सिर्फ एक बार ही कचरों को उठाया जाता है। जिसके कारण क्षेत्र में गंदगी का वातावरण व्याप्त रहता है, गंदगी के चलते लोगों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी रहती है। मनपा द्वारा चलाया जानेवाला स्वच्छता अभियान महज एक दिखावा ही है। इसके अलावा भी संतोष भवन स्थित कारगिल नगर, शर्मा वाड़ी, गवराई पाडा स्थित घरत वाड़ी, जीवन नगर, बिलालपाड़ा, धानिव बाग , नवजीवन रोड़ जैसे कई क्षेत्रों में कचरों के ढेर के चलते गंदगी का वातावरण व्याप्त है। जिसे साफ करने में मनपा को कोई दिलचस्प नही है। 

वसई विरार शहर में स्वच्छता सिर्फ कागजों पर ही हो रही है, वास्तविक रूप से शहर में साफ सफाई नही हो रही है। कहीं कहीं तो मनपा के सफाईकर्मियों द्वारा ही कचरों को जलाकर क्षेत्र में वायु प्रदूषण का वातावरण निर्मित किया जाता है। जिससे क्षेत्रवासियों को श्वास की समस्या उतपन्न होती है। किंतु उससे मनपा अधिकारियों से क्या लेना देना..?? उन्हें तो सिर्फ भ्र्ष्टाचार की मलाई से ही मतलब है। आम जनमानस को हो रही समस्याओं से कुछ लेना देना नही है..??


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...