हत्या के मामले में 35 साल से वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार

हत्या के मामले में 35 साल से वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार

वसई : हत्या के मामले में 35 साल से अधिक समय से फरार आरोपी को पालघर जिले से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। माणिकपुर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू माने ने बताया कि 30 नवंबर 1988 को सलीम अकबर अली (24) की पालघर जिले के वसई इलाके के नवघर में कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत आठ लोगों विजय सुदाम राणे, शंकर बागली मखान, धर्म धर्मेंद्र, शेखर पुजारी, चंद्रशेखर शेट्टी, कुमार होदे, धनंजय बेलूर और क्लामेंट सिमोन लोबो उर्फ मुन्ना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारी ने बताया कि बेलूर और लोबो को छोड़ बाकी छह आरोपियों को 1988 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि लोबो बहरीन भाग गया था और तीन साल पहले भारत लौटा था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रौद्योगिकी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी के ठिकाने का पता लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को हाल में जानकारी मिली कि लोबो (55) भारत आया है और वसई शहर के मानिकपुर में रह रहा है। पुलिस ने लोबो को सोमवार को उसके घर से पकड़ा जहां वह छिपकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि बेलूर को पकड़ने का अब भी प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...