कार की ट्रक से हुई टक्कर, हादसे में 1 व्यक्ति की मौत

कार की ट्रक से हुई टक्कर, हादसे में 1 व्यक्ति की मौत 

विरार : पालघर जिले के विरार स्थित मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में कार सवार 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मांडवी पुलिस के मुताबिक गुजरात के रहने वाले अरुण कुमार पारेख मुंबई की ओर जा रहे थे, तभी सुबह करीब साढ़े नौ बजे विरार के पास कार का टायर फटने के कारण वो वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठे। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय कार खानीवडे पुल से गुजर रही थी और वह डिवाइडर को पार कर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में पारेख की मौके पर ही मौत हो गई। जहां घटना के पश्चात लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल