महाराष्ट्र में जारी है मूसलाधार बरसात का कहर

महाराष्ट्र में जारी है मूसलाधार बरसात का कहर

कई क्षेत्रों में जलजमाव के चलते आम जनमानस को करना पड़ रहा है काफी दिक्कतों का सामना 

पालघर : मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में आज सुबह से ही मूसलाधार बरसात हो रही है। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया है। जिससे यातायात काफी बाधित हो रही है। मुंबई अहमदाबाद महामार्ग पर भारी जलजमाव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वेस्टर्न, सेंट्रल और हार्बर- इन तीनों लाइनों पर लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। सिर्फ मुंबई, ठाणे, कल्याण और इसके आसपास ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में कल रात से ही मूसलाधार बरसात हो रही है। मुंबई के भातसा डैम ओवरफ्लो हो गया है और इससे पानी छोड़ा जा रहा है। मुंबई में लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही है। मौसम विभाग ने मुंबईकरों से सतर्क रहने की अपील की है। मुंबई से सटे भिवंडी व वसई विरार शहर के निचले क्षेत्रों में भी जलजमाव की स्थिति उतपन्न हो गयी है। मुंबई , ठाणे,पालघर में बारिश की तेजी बढ़ गई है। गुजरात से महाराष्ट्र की तरफ कम दाब का क्षेत्र सरकने की वजह से जोरदार बरसात शुरू है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर मध्य महाराष्ट्र अर्थात नासिक व आस-पास के क्षेत्रों में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश शुरू रहेगी। मुंबई ठाणे व पालघर के इलाकों की बात करें तो यहां रात भर रिमझिम बरसात हुई और सुबह से मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। मुंबई में एक तरफ लोकल ट्रेन सेवा पर मूसलाधार बरसात का असर हुआ है और ट्रेनें देरी से चल रही है। दूसरी तरफ सड़कों पर जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति दिखाई दे रही है। मुंबई समेत पुणे, पालघर, नासिक, रायगढ़, रत्नागिरी जिले में अगले चौबीस घंटे भी बरसात का जोर कायम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कोंकण समेत पश्चिम महाराष्ट्र में जोरदार बरसात का अनुमान जताया है। अगले दो दिन मुंबई समेत उत्तर कोंकण के कुछ भाग और पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बरसात होगी। कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले में आज मूसलाधार बरसात का जोर रहेगा। रायगढ़ में भी आज और कल दोनों ही दिन मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक