नाबालिक बच्ची के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी हुए गिरफ्तार
नाबालिक बच्ची के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी हुए गिरफ्तार
विरार : सख्त कानून होने के बावजूद कुछ दरिंदें अपनी गंदी सोच को अंजाम देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। नाबालिग बच्चों के साथ अक्सर दरिंदगी और हैवानियत की खबरें सामने आती रहती हैं।ऐसे अपराधियों पर काबू पाने के लिए पुलिस के साथ कानून व्यवस्था भी अपनी ओर से सख्त कदम उठाती रहती है,किंतु कुछ अपराधियों पर इसका असर बेअसर दिखाई देता है। जिसका ताजा उदाहरण पालघर जिले के विरार में घटित एक घटना है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।पालघर जिले में एक 12 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदों ने हैवानियत की हद पार कर दी। बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। उक्त मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार हुए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित नाबालिग पहले से आरोपी महिला को जानती थी, जिसके चलते उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की जानकारी देते हुए विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश वराडे ने बताया कि मंगलवार सुबह लड़की के साथ कथित दौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश वराडे के कथनानुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। इन सभी आरोपियों की उम्र 20 से 22 के बीच है। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित नाबालिग को आरोपी महिला एक सुनसान जगह पर ले गई, जहां उसके तीन दोस्त पहले से ही मौजूद थे। दो पुरुषों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया जबकि तीसरे ने उसके साथ छेड़छाड़ की। अपने साथ हुई इस घटना के बारे में नाबालिग ने खुद पुलिस को बताया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अभी भी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Comments
Post a Comment