मुंबई के आजाद मैदान में लगा "नवाब मलिक हटाओ, महाराष्ट्र बचाओ" का नारा

मुंबई के आजाद मैदान में लगा "नवाब मलिक हटाओ, महाराष्ट्र बचाओ" का नारा 
 

मुंबई ( वी बी माणिक ) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुंबई के आज़ाद मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक को तत्काल इस्तीफा देने की मांग की और फडणवीस ने आरोप लगाया कि महा विकास आघाडी के अधिकांश मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है इसकी जांच होनी चाहिए और राज्यपाल द्वारा राज्य सरकार को तुरंत भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। मलिक अभी भी आर्थर रोड जेल में है इस मोर्चे में संपूर्ण महाराष्ट्र से भाजपाइयों ने भाग लिया,आज़ाद मैदान में पूरा जन सैलाब उमड़ पड़ा। उक्त मोर्चे में प्रदेश के अधिकांश विधायक, सांसद और पदाधिकारी उपस्थित थे सभी ने एक सुर में आवाज करते हुए राज्य सरकार से मांग किया कि नवाब मलिक से अतिशीघ्र इस्तीफा लिया जाए। नवाब मलिक का संबंध मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी दाऊद इब्राहिम से है जिसका खुलासा ईडी के जाँच में मालूम हुआ, दाऊद के द्वारा 12 मार्च 1993 में सीरियल बम ब्लास्ट कर मुंबई के सैकड़ो निर्दोष नागरिकों की हत्या की गयी थी ,जिससे आज तक  मुंबई के लोगो मे डर व्याप्त है , सभी दोषियों को फाँसी होनी चाहिए। इसमे याकूब मेमन को फांसी सुप्रीम कोर्ट ने दिया। आज शिवसेना उन्ही के साथ खड़ी है और ठाकरे उन्ही के कंधे पर बैठकर सत्ता का सुख ले रहे है शिवसेना ने भी भाजपा के पीठ में छुरा भोका है शरद पवार और उद्धव ठाकरे नवाब मलिक को संरक्षण दे रहे हैं। नवाब मलिक जब तक इस्तीफा नही देंगे तब तक ऐसे ही आंदोलन चलता रहेगा। सभा के बाद देवेंद्र फडणवीस अपने सहयोगियों के साथ मंत्रालय का घेराव करने के लिए निकल पड़े जिसमें सुधीर मुंगटीवार , पूर्व विधायक राज के पुरोहित , विधायक आशीष शेलार , नगर सेवक प्रभाकर शिंदे , भालचंद्र शिरसाट एवं आकाश राज पुरोहित, रीटा मकवाना एवं अन्य नेता गण दिखाई पड़े आगे पुलिस ने इन्हें रोक लिया  और इनको मेट्रो सिनेमा चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस गाड़ी में बैठाकर लेकर चले गए इनके साथ हजारों कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फडणवीस ने चेतावनी दिया कि जब तक मलिक का इस्तीफा नही होगा भाजपा चुप नही बैठेगी। इस आंदोलन में पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओ और नागरिकों के साथ बदसलूकी किया गया। पुलिस की मानसिकता शरद पवार वाली ही है मुंबई पुलिस को बोलने की सभ्यता भी खत्म हो गयी है क्या..?? सरकार के अधीन कार्यरत पुलिसकर्मियों की मानसिकता को सुधारने की आवश्यकता है मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय जरूर इस पर ध्यान देंगे।



Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक