मिरारोड़ मे अवैध तरीके से रह रहे नाइजीरियन साइबर फ्रॉड चढ़े पुलिस के हत्थे

मिरारोड़ मे अवैध तरीके से रह रहे नाइजीरियन साइबर फ्रॉड चढ़े पुलिस के हत्थे

मिरारोड़ : मुंबई से सटे मीरा रोड में अवैध तरीके से रहने वाले तीन नाइजीरियन साइबर फ्रॉड को मीरा-भायंदर वसई -विरार साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के पास जब भारत में निवास का दस्तावेज मांगा गया तो उनके पास से समाप्त वीजा और पासपोर्ट पुलिस को मिला। पुलिस के मुताबिक इन लोगों के द्वारा साइबर फ्रॉड की कई वारदातों को अंजाम दिया गया था जो की मीरा रोड में छुपे तौर पर रह रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल हैंडसेट, दो लैपटॉप, दो डोंगल, फेडरल बैंक के कार्ड, सहित कई चीजों को बरामद किया है। साइबर क्राइम के मुताबिक प्राथमिक पूछताछ में इन तीनों गिरफ्तार नाइजीरियन आरोपियों ने हिमाचल प्रदेश में कई लाखों के साइबर फ्रॉड की बात को कबूल किया। मुंबई व आसपास के इलाकों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है इसकी जांच की जा रही है। वहीं मीरा-भायंदर वसई-विरार कमिश्नरेट की तरफ से इन गिरफ्तार आरोपियों के बारे में लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई साइबर क्राइम की ठगी का शिकार हुआ हो तो पुलिस से संपर्क करें पुलिस ने इसके लिए साइट शिकायत दर्ज करने और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। गिरफ्तार तीनों नाइजीरियन आरोपियों के नाम 1) मोसेस व्हिक्टर, 2) अबोह डिक्सन ओडु, 3) इशोला काजीम लावल है। कुछ दिनों से ये मीरा रोड के रूम नंबर 202 सूर्या हेरिटेज, ओसवाल बिल्डिंग के पीछे, मीरा रोड पूर्व में रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों पर भारतीय पासपोर्ट अधिनियम, 1920 की धारा 452/2021 और विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 46 के तहत और साइबर अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) महेश पाटील, एसीपी. अमोल मांडवे के मार्गदर्शन में साइबर अपराध प्रकोष्ठ के पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार गुंजकर, पीएसआई संतोष भिसे, प्रसाद शेनोलकर, स्टाफ गणेश इलाग, माधुरी घड़े, सुवर्णा माली, पल्लवी निकम की सतर्कता के चलते यह गिरफ्तारी की गई।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त