महिला का उसके घर में ही मिला संदिग्ध अवस्था में शव

महिला का उसके घर में ही मिला संदिग्ध अवस्था में शव 

विरार : पालघर जिले के विरार में महज 17 दिन पहले शादी हुई महिला का घर से संदिग्ध अवस्था में शव मिला है. कटी नस और नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल यह हत्या है या फिर आत्महत्या...?? यह स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। मृतक की पहचान प्रिया कांबले के रूप में हुई है, जो विरार ईस्ट कारगिल नगर इलाके में तुलजा भवानी संकुल बिल्डिंग में रहती थी। प्रिया का शव शनिवार की सुबह तकरीबन नौ बजे संदिग्ध अवस्था में मिला। प्रिया के हाथ की नस कटी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रिया की शादी 21 अक्टूबर 2021 को अमर कांबले से हुई थी। शादी विरार पूर्व मानववेलपाड़ा के दत्ता मंदिर में हुई। प्रिया का पति एक निजी कंपनी में काम करता था और वह रात में काम पर गया था। पति के सोने के बाद रात को प्रिया घर पर अकेली रहती थी। घटना का पता तब चला जब पति सुबह काम से घर लौटा। पत्नी को खून से लथपथ देख पति बेहोश हो गया। घटना का पता चलते ही पति ने सोसायटी के लोगों को खबर दी। फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चलेगा। मृतक महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अचानक मौत का मामला दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही विरार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश वराडे और सहायक पुलिस आयुक्त रामचंद्र देशमुख अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त