किडनी की बीमारी से लड़ते लड़ते हार गए ठाकुर सज्जन सिंह

किडनी की बीमारी से लड़ते लड़ते हार गए ठाकुर सज्जन सिंह

मुंबई : टीवी सीरियल प्रतिज्ञा मे ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर अनुपम श्याम ओझा का निधन हो गया। अनुपम श्याम ओझा पिछले साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनुपम पिछले एक साल से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल अनुपम को इलाज के लिए ₹20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी। उन्हें भारतेन्दु नाट्य अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

अनुपम श्याम ओझा उत्तरप्रदेश स्थित जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। उन्हें पहचान टीवी सीरियल प्रतिज्ञा में सज्जन सिंह के किरदार से मिली थी। इसके अलावा वह साल 1994 में आई शेखर कपूर की मशहूर फिल्म बेंडिट क्वीन में काम कर चुके हैं। साल 2008 में वह स्लमडॉग मिलेनियर में नजर आ चुके हैं। टीवी सीरियल प्रतिज्ञा की शूटिंग के दौरान वह हफ्ते में तीन बार डायलिसिस के लिए जाते थे।

राजा भैया ने भेजे थे पांच लाख रुपए

अनुपम श्याम ओझा की मदद के लिए बीते साल कई सितारे और राजनेता मदद के लिए आगे आए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी पांच लाख रुपये दिये थे।

बता दें कि 27 जुलाई की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए गोरेगांव स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया था।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...