मनपा अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते भविष्य मे भुगतना पड़ सकता है भयावह परिणाम
मनपा अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते भविष्य मे भुगतना पड़ सकता है भयावह परिणाम
वसई विरार मनपा प्रभाग समिति फ़ अंतर्गत क्षेत्रों मे धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माणों पर कार्यवाई करने मे नाकाम साबित हो रहे हैं प्र. सह आयुक्त राजेंद्र कदम.....!! जी हां..., प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र अंतर्गत उमर कम्पाउंड,झाबर पाडा, रिचर्ड कम्पाउंड मे मनपा अधिकारियों के चहेते एक मात्र अवैध निर्माणकर्ता द्वारा ही मनपा के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपयों का चूना लगाकर लाखों स्क्वॉयर फ़ीट मे कई औद्योगिक गालों का नवनिर्माण किया गया है....किंतु वसई विरार मनपा के प्रभागीय अधिकारियों की तो छोड़ों मनपा मुख्यालय मे विराजमान मनपा के आला अधिकारियों की भी क्या मजाल की वह उक्त अवैध निर्माणों की तरफ नजर भी घुमा कर देख लें.....!! बल्कि बताया तो जाता है कि वसई विरार मनपा के कुछ ऐसे भी अधिकारी है जो कि उसके इशारों पर चलते है.....!!
उक्त अवैध निर्माणकर्ता का दबदबा सिर्फ प्रभाग समिति फ़ अंतर्गत ही सीमित नही है बल्कि प्रभाग समिति जी व प्रभाग समिति सी मे भी कायम है...प्रभाग समिति जी व सी अंतर्गत क्षेत्र मे भी उक्त अवैध निर्माणकर्ता द्वारा कई औद्योगिक गालों का नवनिर्माण किया गया है...तथा मौजूदा स्थिति मे कार्य प्रगति पर भी है किंतु मनपा का कोई भी अधिकारी नवनिर्माण किए जा रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की हिम्मत नही जुटा पा रहा हैं...!!आख़िर क्यों..?? क्या यह मान लेना चाहिए कि वसई विरार शहर मनपा कार्यक्षेत्र मे मनपा अधिकारी अवैध निर्माणकर्ताओं के हाथों की कठपुतली बन कर रह गए है...?? यदि समय रहते क्षेत्र मे सतत हो रहे अवैध निर्माणों पर लगाम नही लगाया गया तो पूरे शहर का सर्वनाश हो जाएगा, चारों तरफ हरे भरे वृक्षों की जगह कांक्रीट का जंगल ही दिखाई देगा। आज मनपा अधिकारियों की निष्क्रियता के ही चलते शहर मे अवैध निर्माणकर्ताओं का मनोबल बढ़ रहा है...तथा वे कानून कायदों को ताक पर रखते हुए बेखौफ़ होकर अवैध निर्माण करने मे जुटे हुए हैं.....!!
Comments
Post a Comment