वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार
वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार वसई : वसई-विरार शहर मनपा की सीमा में बढ़ती जनसंख्या और अपर्याप्त सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के कारण यहां के नागरिकों को दैनिक यात्रा के लिए रिक्शा पर निर्भर रहना पड़ता है। हालाँकि, पूरे वसई विरार शहर में अभी भी मीटर्ड रिक्शा नहीं हैं, इसलिए शेयर्ड रिक्शा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसके अलावा, शेयर्ड रिक्शा सेवा द्वारा वसूले जाने वाले मनमाने किराए और शेयर्ड रिक्शा केवल मुख्य सड़कों पर ही चलने के कारण, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और छात्रों को कॉलोनी के अंदरूनी हिस्सों तक पैदल जाना पड़ता है। कई बार सामान लेकर चलना नागरिकों के लिए मुश्किल हो जाता है। मीटर वाले रिक्शा की समस्या के साथ-साथ शहर में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण नागरिकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और वसई-नालासोपारा-विरार स्टेशनों के बाहर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। उपरोक्त समस्याओं के समाधान हेतु विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ उ...
मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से बरसात रूकी हुई है. लेकिन एक बार फिर से जोरदार बारिश के आगमन का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यह अनुमान जताया गया है की राज्य में 30 अगस्त से जोरदार बरसात का आगमन होगा और यह बरसात 5 सितंबर तक कायम रहेगा। परभणी, नासिक, ठाणे, रायगढ़, पालघर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मराठवाडा सहित विदर्भ के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में कम दाब का क्षेत्र तैयार हो रहा है और उनके पश्चिम और मध्य भारत की ओर बढ़ने की संभावनाएं तैयार हो रही हैं. इस वजह से महाराष्ट्र के कई इलाकों में आने वाले चार से पांच दिनों तक जोरदार बारिश होने का अनुमान है।थोड़े दिनों से राज्य में बरसात थमी हुई थी. अब कुछ दिनों से मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है. दो दिन पहले राज्य भर में अचानक तापमान बढ़ने लगा और लोगों को अत्यधिक गर्मी और उमस महसूस हो रही है। कई जगहों में तो तापमान अचानक 4 से 5 डिग्री सेल्शियस तक बढ़ गया है। अगस्त के पहले सप्ताह में राज्य में ज्यादातर जगहों पर बारिश का जोर कायम रहा. दूसरे और तीसरे हफ्ते कहीं कम तो कहीं ज्यादा बरसात हुई।
Comments
Post a Comment