प्रेम प्रसंग के शक मे दोस्त ने की दोस्त की हत्या,आरोपी हुए गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के शक मे दोस्त ने की दोस्त की हत्या,आरोपी हुए गिरफ्तार 

मुंबई : दिनों दिन शहर मे बढ़ते अपराध के मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई के आजाद मैदान से एक आपराधिक घटना का मामला प्रकाश में आया है। जहां पर तीन युवकों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर फ़रार हो गए थे। जिन्हें मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव से पकड़ा है। बताया जा रहा है की मुंबई के आजाद मैदान थाने में यह हत्याकांड दर्ज है और अब इस हत्याकांड के आरोपितों को पकड़ लिया गया है। इस मामले में इन्हे पकड़ने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राजनगर पहुंची थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया निपटाने में जुटी है। इस मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह का कहना है कि, ''सीएसटी के आजाद मैदान थाना क्षेत्र निवासी गौरी चौपाल उर्फ गौरी मंडल ने मई में आजाद मैदान थाना में अपने बेटे राजेश मंडल की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी सुरेंद्र मंडल, रामकुमार सदाय व शंभू सदाय ने मिलकर उनके बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी और शव को पानी टंकी में फेंक दिया था।'' वहीं आगे उन्होंने बताया मुंबई क्राइम ब्रांच की छह सदस्यीय टीम मंगलवार को राजनगर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के महिनाथपुर में छापेमारी कर सुरेंद्र मंडल, रामकुमार सदाय व शंभू सदाय को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार महिनाथपुर निवासी राजेश मंडल की हत्या मुंबई में प्रेम प्रसंग के शक में हुआ है। वहीं पुलिस के अनुसार इसी गांव का सुरेंद्र मंडल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता था और सुरेंद्र मंडल को शक था कि उसकी पत्नी और राजेश मंडल के बीच प्रेम प्रसंग है। इस शक के चलते उसने अपने दो साथियों राजकुमार सदाय व शंभु सदाय के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। यह दोनों भी महिनाथपुर के ही रहने वाले हैं और मुंबई में रहते थे। अंत में तीनों ने मिलकर राजेश के सिर पर हथौड़ा से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और शव को पानी टंकी में डाल दिया।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक