परमबीर सिंह ने पुनः फोड़ा लेटर बम,उड़ी पुलिस महकमे की नींद, DGP पर लगाए गंभीर आरोप

परमबीर सिंह ने पुनः फोड़ा लेटर बम,उड़ी पुलिस महकमे की नींद, DGP पर लगाए गंभीर आरोप

ओ.पी.तिवारी 

मुंबई : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह एक बार लेटर बम को लेकर पुनः सुर्ख़ियों में हैं। बता दें की पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने एक और "लेटर बम" फोड़ा है। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र के मौजूदा DGP संजय पांडे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। CBI को लिखे लेटर में परमबीर सिंह ने कहा है कि महाराष्ट्र के DGP संजय पांडे ने उन्हें पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों को वापस लेने को कहा है। उनके मुताबिक, संजय पांडे ने उनसे कहा कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ जांचों को बंद कर दिया जाएगा।

किसने दिया था टारगेट?

परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में अनिल देशमुख के खिलाफ शुरू की गई जांचों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि गवाहों को प्रभावित किया जा रहा है। परमबीर सिंह ने करीब डेढ़ महीने पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक लेटर में आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने ही मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट दिया था।

ऐसे हुई मामले की शुरुआत 

अनिल देशमुख ने इन आरोपों से इनकार कर दिया था। लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से CBI जांच के आदेश के बाद देशमुख को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वर्तमान में उनके साथ CBI जांच जारी है। इस पूरे मामले की शुरुआत उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले विस्फोटक वाली कार से हुई। बता दें,  इस मामले में मुंबई पुलिस के API सचिन वाझे का नाम सामने आने के बाद विवाद बढ़ता गया।

परमबीर ने लिखा.... 

CBI को लिखे लेटर में परमबीर सिंह द्वारा यह दावा किया गया है कि महाराष्ट्र के DGP संजय पांडे ने उन्हें फोन किया और इस बीच वह CBI जांच के मुद्दे पर आ गए। परमबीर ने कहा कि DGP पांडे ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ सलाह देना चाहते हैं। परमबीर ने लिखा, ”DGP मुझे सलाह देते हुए कहा कि वह सिस्टम के खिलाफ कई सालों तक लड़े, लेकिन सिस्टम कभी आपको जीतने नहीं देता है। अपने अनुभव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कोई सिस्टम के खिलाफ नहीं लड़ सकता है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि 1 अप्रैल 2021 को मेरे खिलाफ शुरू की गई विभागीय जांच सरकार की ओर से विचार किए जा रहे कार्रवाइयों में से एक है। राज्य सरकार मेरे खिलाफ आपराधिक केस भी दर्ज करना चाहती है।”

शिकायत ली जाए वापस 

परमबीर सिंह ने यह भी लिखा की, ”DGP ने मुझसे कहा कि यदि मैं ठीक भी हूं तब भी सरकार के खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए। यह मुझे आगे भी परेशानियों में डालेगा और अंत में कहीं का नहीं छोड़ेगा।” बता दें लेटर में परमबीर सिंह ने कहा कि DGP ने उन्हें मुख्यमंत्री को लिखे लेटर को वापस लेने की सलाह दी। कथित तौर पर DGP ने परमबीर को यह भी बताया कि शिकायत वापस लेते हुए उन्हें कहना चाहिए कि अपने खिलाफ पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बयानों से नाराज होकर यह लेटर लिख दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...