महाराष्ट्र मे 15 दिन के लिए बढाया गया लॉकडाउन
महाराष्ट्र मे 15 दिन के लिए बढाया गया लॉकडाउन
मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में अब कमी तो आने लगी है किंतु अब भी उद्धव ठाकरे सरकार को लगता है कि लॉकडाउन जरुरी है। ऐसे में सरकार यह मानती है कि लॉकडाउन में राहत देना खतरे से खाली नहीं होगा। जिस वजह से महाराष्ट्र में लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ाया जा चुका है जिसका नया गाइडलाइन 1 जून को जारी होगा। बताया जा रहा है उसी दिन मौजूदा लॉकडाउन की समय सीमा समाप्त हो रही है। हाल ही में 15 दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिया है। दरअसल एक बयान में उन्होंने कहा है कि राज्य में कोरोना से रिकवरी दर 93 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मंत्रिमंडल का विचार है कि लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि कैबिनेट बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है , जिन जिलों में मामले कम हुए हैं, वहां कुछ ढील दी जा सकती है। अंतिम निर्णय जल्द ही घोषित किया जाएगा। वहीं उनके पहले इस महीने की शुरुआत में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए राज्य में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को 1 जून तक बढ़ा दिया था। यहाँ बीते 24 घंटों में ने 884 लोगों की मृत्यु हुई है। जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 92,225 हो गया। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र भाजपा इकाई ने द फिफ्थ पिलर नाम से एक डिजिटल अभियान की शुरुआत की है। बताया जा रहा है इसका मकसद कोरोना संक्रमण और तौक्ते चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद करना है।
Comments
Post a Comment