पति ने नवविवाहिता पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

 पति ने नवविवाहिता पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

नालासोपारा : नालासोपारा में पिछले महीने ही शादी करने वाले 24 साल के एक युवक ने कथित रूप से किसी घरेलू विवाद पर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। तुलिंज पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक के अनुसार उक्त घटना नालासोपारा क्षेत्र में रविवार को घटित हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी और 28 वर्षीय महिला ने 7 दिसंबर 2020 को ही शादी की थी। दोनों के बीच मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जहां कहा सुनी के दौरान ही आरोपी ने कथित तौर पर नाइलॉन की रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच कर रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा