महाराष्ट्र में यदि कानून व्यवस्था होती तो साधुओं की हत्या ही नहीं होती : मनोज बारोट

महाराष्ट्र में यदि कानून व्यवस्था होती तो साधुओं की हत्या ही नहीं होती : मनोज बारोट

पालघर : 16 अप्रैल 2020 को पालघर के गढ़चिंचले में दो साधू और उनके ड्राइवर की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। इस घटना को आज तकरीबन सात महीना हो गया लेकिन महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार कुंभकर्ण की नींद में सोयी हुई है।

पूरे देश से मांग उठ रही है कि पालघर साधू हत्या की जांच सीबीआई को सौंपी जाय लेकिन महाराष्ट्र सरकार इस मामले में लापरवाही बरत रही है। इसलिए आज भाजपा नेता व आमदार राम कदम गढ़चिंचले का दौरा कर साधुओं को श्रद्धांजली अर्पण करने और वहां साधुओं का स्मारक बनाने की मांग के साथ वहां एक दिया साधुओं के नाम जलाने को आने वाले थे तो उन्हें सुबह ही उनके घर पर पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर गिरफ्तार कर लिया। जब भाजपा नेता के आगमन की खबर मिली तो भाजपा वसई विरार जिला के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता महामार्ग पर उनका स्वागत करने के लिये रूके थे। जब उन्हें पता चला कि राम कदम को गिरफ्तार किया गया है तो कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने वसई फाटा पर हाथ पर काली पट्टी बांधकर महाराष्ट्र सरकार के प्रति निषेघ जाहिर किया और पालघर हत्या मामले में दिवंगत साधुओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजली अर्पित की। यह विरोध-प्रदर्शन भाजपा वसई विरार जिला अध्यक्ष राजन नाईक के मार्गदर्शन में किया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा वसई विरार जिला महासचिव राजू म्हात्रे, जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट एवं गंगेश्वर श्रीवास्तव, जिला सचिव प्रवीण गावडे, युवा मंडल अध्यक्ष अश्विन सावरकर, पुर्व मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, उत्तर भारतीय मोर्चा जिल उपाध्यक्ष रामजतन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, राजेश शुक्ला सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कानून व्यवस्था का हवाला देकर राम कदम को गिरफ्तार करने वाले महाराष्ट्र के डीजीपी, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से मैं बताना चाहता हूं कि यदि दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजली देने से कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो आज से पूरे महाराष्ट्र के हर घर और हर गली में दीप प्रज्वलित किया जायेगा। आप जितने को गिरफ्तार कर सकते हो करो । मनोज बारोट, जिला उपाध्यक्ष : भाजपा वसई विरार

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...