बाहुबली विधायक विजय मिश्र हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्र हुए गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक को मध्यप्रदेश की पुलिस ने आज दबोच लिया है। भदोही पुलिस से मिली जानकारी के बाद वहां की पुलिस ने कार्रवाई की है। उनके और उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ भदोही में कृष्ण मोहन तिवारी ने केस दर्ज कराया था। भदोही के एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि विधायक विजय मिश्रा और उनकी विधान परिषद सदस्य पत्नी रामलली व पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ कृष्ण मोहन तिवारी ने केस दर्ज कराया था। इसी मामले में विजय मिश्रा को अब जेल भेजा जाएगा। एसपी ने बताया कि हमारी टीम मध्य प्रदेश रवाना हो गई है जो कि शाम तक भदोही आ जाएगी।
विजय मिश्रा को सड़क मार्ग से भदोही लाया जा रहा है। बता दें कि भदोही पुलिस की सूचना पर मध्यप्रदेश की पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है।
Jo bhi hua galat hua h, pure bhadohi jile me Jo Kam Shri Vijay Mishra ne kiya h, sayed pure Pradesh me Nahi hua hoga. Jo logo kisi ko badanam krenge Wo, samay khud batayega...
ReplyDeleteJo bhi hua galat hua h, pure bhadohi jile me Jo Kam Shri Vijay Mishra ne kiya h, sayed pure Pradesh me Nahi hua hoga. Jo logo kisi ko badanam krenge Wo, samay khud batayega...
ReplyDelete