Posts

मानस महाकुंभ का नालासोपारा में दिव्य आयोजन...

Image
  मानस महाकुंभ का नालासोपारा में दिव्य आयोजन... नालासोपारा : आओ गायें रामकथा घर घर में. इस आध्यात्मिक आंदोलन के प्रणेता,मानस के सिद्ध साधक और कथा व्यवहार घाट के ओजस्वी प्रवक्ता क्रांतिकारी संत पूज्यश्री प्रेमभूषण जी महाराज के पावन व्यासत्व में  हम रामजी के रामजी हमारे हैं सेवा ट्रस्ट, मुम्बई शाखा द्वारा नौ दिवसीय मानस महाकुंभ का दिव्य आयोजन होने जा रहा है।इस मानस महाकुंभ के संयोजक बिजेंद्र रामचंद्र सिंह और मुख्य मुख्य यजमान श्रीमती मीरा बिजेंद्र सिंह हैं।हम रामजी के रामजी हमारे हैं ट्रस्ट के मुम्बई प्रधान गणेश अग्रवाल ने बताया कि यह नौ दिवसीय मानस महाकुंभ 31 दिसंबर से 8 जनवरी 2025 तक नित्य सांय 4 से 7 बजे तक चलेगा जो हम सभी भक्तों के लिए पुण्यवर्धन का उत्तम सुयोग  होगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और इस मानस महाकुंभ के संयोजक बिजेंद्र सिंह ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेश एस. सिंह, सचिव अविनाश मिश्रा सहसचिव दिनेशप्रताप सिंह,प्रचार मंत्री लालशेखर सिंह के साथ  प्रभात सिंह (बब्लू),राजेश पाण्डे, सतीश सिंह, अवनीश सिंह, आर. डी. सिंह,त्रिभुवन पाण्डे,सनी सिंह,प्रिंस सिंह आदि समाज सेवक भी ...

वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र में पुनः तोड़क कार्रवाई,कई अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त...

Image
वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र में पुनः तोड़क कार्रवाई,कई अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त... वसई : आज दिनांक 26/12/2024 को वसई विरार शहर मनपा आयुक्त अनिल कुमार पवार एवं प्र.आयुक्त रमेश मनाले व अति.आयुक्त (दक्षिण) संजय हेरवाडे एवं  उपायुक्त दीपक सावंत (अतिक्रमण) के आदेशानुसार प्रभाग समिति "जी" के अंतर्गत लगभग 31,000 स्क्वायर फीट अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। जहां ग्राम मौजे चिंचोटी सर्वे क्रमांक 32, 33 में 10 औद्योगिक गाले लगभग 15000 स्क्वायर फीट अनधिकृत निर्माण को निष्काशित किया गया अथवा ग्राम मौजे सातीवली सर्वे नं.84 में 07 अनधिकृत औद्योगिक गाले लगभग 16000 स्क्वायर फीट को ध्वस्त किया गया। उक्त तोड़क कार्रवाई में कुल 31,000 स्क्वायर फीट अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए अतिक्रमण हटाया गया. इस अभियान में सहायक आयुक्त मोहन शंखे, विजय नाडगे (लिपिक) कौस्तुभ तामोरे, अरुण सिंह, विवेक घुटू (कनिष्ठ अभियंता) और महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) उपस्थित थे.

राजपुताना एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया 'क्षत्रिय स्नेह मिलन समारोह'

Image
राजपुताना एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया 'क्षत्रिय स्नेह मिलन समारोह' नालासोपारा :  गत रविवार,दिनांक 22 दिसंबर 2024 को राजपुताना एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में 'क्षत्रिय स्नेह मिलन समारोह' धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों,सदस्यों,कार्यकर्ताओं के साथ समाज के गणमान्य एवं मानिंद लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध राजनेता,समाजसेवी एवं पूर्व गृहराज्य मंत्री (महाराष्ट्र) माननीय कृपाशंकर सिंह जी और अतिथि के रूप में भवन निर्माता जितेंद्र सिंह जी ने सहभाग लिया।कार्यक्रम का सूत्र संचालन विवेक सिंह ने किया। समारोह का प्रारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ जिसकी जिम्मेदारी प्रसिद्ध गायक अमर सिंह रघुवंशी ने बखूबी निभाई और अपनी टीम के साथ गीत-संगीत से सबक मन मोह लिया।मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात श्री राम,राणा प्रताप और शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।सबसे पहले संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओमनारायण सिंह एवं महासचिव श्री मनोज सिंह ने आये हुए सभी ल...

सभी सरकारी विभाग 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं प्रदान करें - जिलाधिकारी गोविंद बोडके

Image
सभी सरकारी विभाग 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं प्रदान करें - जिलाधिकारी गोविंद बोडके  पालघर : प्रति वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। केंद्र सरकार 19 से 24 दिसंबर, 2024 तक "सुशासन सप्ताह गांव की ओर" मना रही है।  इस अवसर पर आज जिला योजना समिति सभाकक्ष में जिलाधिकारी गोविंद बोडके की उपस्थिति में सुशासन सप्ताह के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गोविंद बोडके ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनायक नाराले, रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर सुभाष भागड़े, प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र शिंदे, पुलिस उपाधीक्षक संगीता शिंदे, तहसीलदार (राजस्व) सचिन भालेराव, तहसीलदार (सामान्य) प्रमोद कदम जिला योजना अधिकारी प्रशांत भाम्बरे आदि मंच पर मौजूद थे। इस कार्यशाला का मार्गदर्शन करते हुए जिलाधिकारी बोडके ने कहा कि शासन स्तर पर विभिन्न नवीन योजनाएं क्रियान्वित की जाती है। चूंकि ये नवीन योजनाएं आम जनता की सेवा के लिए हैं, इसलिए इनकी जानकारी आम जनता ...

एक तरफ मनपा की लगातार तोड़क कार्रवाई तो दूसरी तरफ अवैध नव निर्माणों में दिन दुगुनी तो चार चौगुनी हो रही है वृद्धि

Image
एक तरफ मनपा की लगातार तोड़क कार्रवाई तो दूसरी तरफ अवैध नव निर्माणों में दिन दुगुनी तो चार चौगुनी हो रही है वृद्धि   क्या वसई विरार शहर मनपा का छूटेगा भ्रष्टाचार से दामन..??   विरार (लालप्रताप सिंह) : वसई विरार शहर मनपा जहां अनधिकृत निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई करने में जुटी है। वहीं मनपा के ही कुछ भ्रष्ट अधिकारियों से सांठ गांठ कर क्षेत्र के कुछ अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। कहीं हरे पर्दे की आड़ में तो कहीं पतरे की आड़ में। मुख्यतः वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र इस समय अवैध नव निर्माण में अव्वल पर है। वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र फूलपाड़ा, सहकार नगर, कोपरी, भाटपाड़ा, बरफपाड़ा, गोकुलवाडी व कुम्भार पाड़ा, कांडल पाड़ा क्षेत्र में बिंदास भ्रष्टाचार के बलबूते अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनपा द्वारा अवैध निर्माणों को निष्काशित करने हेतु गठित सीयूसी टीम प्रति दिन उक्त क्षेत्र में जेसीबी लेकर भ्रमण करती है किंतु उन्हें क्षेत्र में हो रहे अवैध नव निर्माण दिखा...

कामन - बपाने सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कोल्ही-चिंचोटी पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत

Image
कामन - बपाने सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कोल्ही-चिंचोटी पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत  वसई : कई वर्षों से रुके कामन बापाने मार्ग के काम के साथ ही कामन नदी पर पुल का अधूरा काम भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। कई सालों से रुका हुआ कामन बापाने रोड का काम अब शुरू होने वाला है.भाजपा के केदारनाथ म्हात्रे इस महत्वपूर्ण सड़क को बनाने के लिए कई वर्षों से लोक निर्माण विभाग से गुहार लगा रहे थे। लेकिन लोक निर्माण विभाग के कुप्रबंधन के चलते सड़क के लिए जमीन खरीद ली गयी और सड़क के लिए राशि स्वीकृत होने के बावजूद भी सड़क का काम शुरू नहीं किया गया. जब वसई तालुका में विकास योजना बनाने का काम आया, तो सिडको को अपनी विकास योजना में लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में रखी गई सड़क का नक्शा दिखाना पड़ा। चूंकि इस सड़क को सिडको द्वारा जारी पहली विकास योजना में नहीं दिखाया गया था, उस समय हमारी आपत्ति के बाद इस सड़क को दिखाया गया था। म्हात्रे ने जानकारी दी कि वह चले गये और उसके बाद वसई विरार शहर नगर निगम अस्तित्व में आया और इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी नगर निगम के पास आ गई। लेकिन इस सड़क के न...

वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र में चला मनपा का बुलडोजर,85 हजार वर्ग फुट अनधिकृत निर्माण को किया गया ध्वस्त

Image
वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र में चला मनपा का बुलडोजर,85 हजार वर्ग फुट अनधिकृत निर्माण को किया गया ध्वस्त  वसई : गुरुवार दिनांक 19/12/2024 को आयुक्त अनिल कुमार पवार, अति.आयुक्त (उत्तर) रमेश मनाले एवं अति. आयुक्त (दक्षिण) संजय हेरवाडे, उपायुक्त - दीपक सावंत (अतिक्रमण) के आदेश पर प्रभाग समिति जी अंतर्गत 1) ग्राम मौजे ससुनवघर सर्वे नं.१७५ में लगभग 25, हजार चौ.फुट.अनधिकृत औद्योगिक गालों को निष्कासित किया गया। 2) ग्राम मौजे कामन आयशा कंपाउंड सर्वे नंबर 176, में 07 गाले लगभग 60 हजार वर्ग फीट अनधिकृत औद्योगिक गालों को निष्कासित किया गया। उक्त अभियान में कुल 85 हजार वर्ग फुट अनधिकृत पत्रा शेड व बांधकाम निष्काशित करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। उक्त अभियान में प्रभाग समिति "जी" के सह आयुक्त मोहन शंखे, विजय नडगे (वरिष्ठ लिपिक), कौस्तुभ तामोरे, अरुण सिंह, विवेक घुघुकड़े, जितेश पाटिल (सी.इंजीनियर), लेबर स्टाफ और महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) उपस्थित थे।