Posts

मानसून से निपटने के लिए पश्चिम रेलवे पूरी तरह से है सज्ज..

Image
मानसून से निपटने के लिए पश्चिम रेलवे पूरी तरह से है सज्ज.. भारतीय रेल में पहली बार कवर किये हुए नालों और कल्वर्टों के सर्वेक्षण और निगरानी के लिए फ्लोटर कैमरों का किया जा रहा है उपयोग.. मुंबई : पश्चिम रेलवे ने मानसून से पहले की विभिन्न तैयारियों के लिए मिशन मोड पर काम शुरू किया है, साथ ही मैकेनिकल, सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल संपत्तियों और उपकरणों आदि का उचित रख-रखाव भी किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे ने सुनिश्चित किया है कि सभी कार्य निर्धारित लक्ष्य के भीतर पूरे कर लिए गए हैं। इससे मानसून के दौरान सुचारू और व्यवधान मुक्त ट्रेन सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आगामी मानसून के दौरान निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए, विभिन्न मानसून तैयारी संबंधी कार्यों के लक्ष्यों का सावधानीपूर्वक पालन किया गया और पश्चिम रेलवे ने इन कार्यों को समय से पहले पूरा कर लिया‌ है। पुलियों, नालों और ड्रेनों की सफाई और गाद निकालना, पटरियों के किनारे की गंदगी और कचरा साफ करना, अतिरिक्त जलमार्गों का निर्माण, उच्च शक्ति वाले पंपों की स...

मनोर क्षेत्र में 105 आदिवासी महिलाओं से 1.72 करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम

Image
मनोर क्षेत्र में 105 आदिवासी महिलाओं से 1.72 करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम पालघर : पालघर जिले में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.जहां शातिर ठगों ने एक साथ कई आदिवासी महिलाओं को झांसे में लेकर चूना लगा दिया. शातिर ठगों ने सौ से ज्यादा महिलाओं के संग पौने दो करोड़ रुपये की ठगी कर डाली.ठगी की यह वारदात पालघर के मनोर इलाके की है. जहां भोली भाली 105 आदिवासी महिलाओं से एक ही परिवार के सदस्यों ने 1.72 करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. अब इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी दंपति और उनके दो बेटों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है. इस वारदात की शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मनोर पुलिस थाना पर नामजद मामला दर्ज कर लिया गया. थाने के एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान सुमैया पटेल, यासर पटेल और उनके बेटों अलकम और अय्यंक के तौर पर हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दंपति और उनके बेटों ने मिलकर आदिवासी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए बहला-फुसलाकर उनके नाम पर बैंक से लोन ले लिया और बैंक से मिल...

महायुति सरकार ने अपने कार्यकाल का पेश किया आखिरी बजट

Image
महायुति सरकार ने अपने कार्यकाल का पेश किया आखिरी बजट मुंबई : राज्य की महायुति सरकार ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। वित्त मंत्री अजित पवार ने पुंडलिक वरदे हरि विट्ठल...कहकर महाराष्ट्र बजट 2024 पढ़ना शुरू किया। विधानसभा चुनाव से पहले पेश किए गए महायुति के इस बजट में महिलाओं को केंद्र में रखकर कई योजनाओं की घोषणा की गई है।मध्य प्रदेश की लोकप्रिय मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की तर्ज पर राज्य में 'मुख्यमंत्री लड़की बहन' योजना शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री अजित पवार के मुताबिक इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं और लड़कियों को हर महीने 1500 रुपये बांटे जाएंगे।   महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणा : ◆ राज्य में 'मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की गरीब परिवार की महिलाओं को सरकार द्वारा 1500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के लिए बजट में सालाना 46000 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना जून 2024 से लागू होगी। ◆वर्ष 2023 से राज्य सरकार ने झील लड़की योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत बालिका को 18 वर्ष क...

वेश्यावृत्ति में लिप्त दलाल को गिरफ्तार करने व दो पीड़ित महिलाओं को छुड़ाने में पुलिस को मिली सफलता

Image
वेश्यावृत्ति में लिप्त दलाल को गिरफ्तार करने व दो पीड़ित महिलाओं को छुड़ाने में पुलिस को मिली सफलता  नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व स्थित फायर ब्रिगेड के पास, गैलेक्सी होटल के बाहर,अवैध वेश्यावृत्ति में लिप्त एक पुरुष दलाल को गिरफ्तार करने के बाद दो पीड़ित महिलाओं को छुड़ाने में अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम सेल, नालासोपारा को सफलता मिली है। यह कार्रवाई डीसीपी परिमंडल 1 (अतिरिक्त कार्यभार-अपराध) प्रकाश गायकवाड़ व एसीपी भास्कर पुकले (अतिरिक्त कार्यभार) के मार्गदर्शन में नालासोपारा युनिट की पुलिस निरीक्षक सौरभी पवार की टीम ने की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आचोले पुलिस स्टेशन अंतर्गत गैलेक्सी होटल के बगल फायर ब्रिगेड के पास, वसंत नगरी नालासोपारा पूर्व से एक पुरूष वेश्यादलाल वेश्यावृत्ति के लिए नालासोपारा पश्चिम के गैलेक्सी होटल के बगल में लड़कियां मुहैया कराएगा, ऐसी गुप्त जानकारी उपरोक्त युनिट की पुलिस निरीक्षक सौरभी पवार को मिली। उसके बाद पुलिस टीम की अगवानी में बोगस ग्राहक और दो पंच भी उक्त स्थान पर भेजे गये, जहाँ छापेमारी कर एक 30 वर्षीय वेश्या दलाल अभिषेक चंद्रभान तिवारी को गिरफ्तार कर...

पेड़ गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई मौत

Image
पेड़ गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई मौत विरार : विरार में तेज हवाओं के कारण एक पेड़ गिरने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पेड़ के नीचे दो दिन तक महिला का शव फंसा रहा।पेड़ के नीचे फंसे होने के कारण किसी का ध्यान उस शव पर नहीं गया। दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद शव बरामद किया गया। यह घटना 19 जून की है। जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानन्द कदम ने कहा, "पीड़िता की पहचान मंजुला झा के तौर पर की गई है। वह सुबह के साढ़े छह बजे घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी। लेकिन मंदिर जाने के रास्ते में ही एक विशाल पेड़ उसके ऊपर गिर गया। रात तक जब वह अपने घर वापस नहीं लौटी तो परिवार वाले महिला को ढूंढने लगे। उसके बेटे ने पुलिस में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।"उन्होंने आगे कहा, "दो दिन बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ गिरने वाले स्थान से दुर्गंध आने की शिकायत की। इसके बाद स्थानीय रेस्क्यू टीम और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने पेड़ को हटाना शुरू किया। इस दौरान उन्हें महिला का आंशिक रूप से विघटित शव मिला, जो पेड़ ...

सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर अपनी गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

Image
सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर अपनी गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट वसई : पालघर जिला के वसई क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने अपनी 20 वर्षीय गर्लफ्रेंड को सड़क पर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। घटना वसई स्थित चिंचपाड़ा इलाके में सुबह के करीब आठ बजे के आसपास घटित हुआ। पीड़िता की पहचान आरती यादव के तौर पर की गई है। दरअसल, पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड रोहित यादव के साथ काम पर जा रही थी, तभी बीच सड़क पर दोनों की लड़ाई हो गई। इस बीच आरोपी ने पीड़िता पर लोहे के पाने से हमला कर दिया। रोहित यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड पर कई बार वार किया और उसके जमीन पर गिरने के बाद भी उसपर हमले करता रहा। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि वह शव के पास ही बैठा रहा। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। पुलिस फिलहाल मामले की तब्दीश में जुटी हुई है।

वसई स्थित चिंचोटी क्षेत्र में भ्र्ष्टाचार के बलबूते अवैध नवनिर्माणों को मिल रहा है संरक्षण.., प्रशासनिक अधिकारी भूमाफियाओं / अवैध निर्माणकर्ताओं के समक्ष हैं नतमस्तक...??

Image
वसई स्थित चिंचोटी क्षेत्र में भ्र्ष्टाचार के बलबूते अवैध नवनिर्माणों को मिल रहा है संरक्षण.., प्रशासनिक अधिकारी भूमाफियाओं / अवैध निर्माणकर्ताओं के समक्ष हैं नतमस्तक...?? वसई : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र चिंचोटी स्थित सर्वे नं.३०, सर्वे नं.७२, सर्वे नं.५६ व सर्वे नं.८५ में कानून कायदों को ताक पर रख बेख़ौफ़ भ्र्ष्टाचार के बलबूते अवैध नवनिर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है..बता दें कि उक्त क्षेत्र इको सेंसिटिव जोन में भी आता है जिससे वन विभाग के अधिकारियों की भी जवाबदेही होती है कि क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे अतिक्रमण को निष्काषित किया जाए व सबंधित अवैध निर्माणकर्ताओं पर कानूनी कार्यवाई की जाए.. किंतु वे भी भ्र्ष्टाचार के वशीभूत होकर अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ते हुए मनपा पर कार्यवाई का जिम्मा ठोंक देते हैं..और मनपा अधिकारी तो भ्र्ष्टाचार की मलाई चाटकर कुंभकर्णी नींद में सो जाते हैं..?? उन्हें तो अपनी जवाबदारी का जैसे कोई एहसास ही नही है..?? कुलमिलाकर देखा जाए तो वसई विरार शहर में जोर शोर से भ्र्ष्टाचार का खेल खेला जा रहा है.??प्रशासनिक अधिकारियों को भ्र्ष्टाचार के शिवाय ...