Posts

वसई पश्चिम में अवैध रूप से रह रहे 8 बांग्लादेशियों पर हुई कार्यवाई

Image
वसई पश्चिम में अवैध रूप से रह रहे 8 बांग्लादेशियों पर हुई कार्यवाई वसई : मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत अनैतिक मानव तस्करी सेल, नालासोपारा द्वारा वसई पश्चिम में अवैध रूप से रह रहे 8 बांग्लादेशी पर कार्रवाई की है, जिसमे 7 बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार बताया जा रहा है। यह कार्रवाई सेल ने 14 अगस्त को किया था। मिली जानकारी के अनुसार, अनैतिक मानव तस्करी सेल, नालासोपारा को गुप्त सूचना मिली कि वसई पश्चिम के पापड़ी स्थित कुछ बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे है। सूचना के आधार पर सेल की टीम उपरोक्त स्थान पर रेड कर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी, अलामीन अहमद हवालदार, अनीस अहमद अली हवालदार, आलमगीर अहमद अली हवालदार, अनारुल अहमद अली हवालदार, अनवर अहमद अली हवालदार, लुटफार अहमद अली हवालदार, जहाँनरा अहमद अली हवालदार व परवीन हवालदार यह लोग मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले है। उपरोक्त लोग भारत में प्रवेश करने के लिए आवश्यक किसी भी दस्तावेज़ के बिना भारत में प्रवेश करके अवैध रूप से भारत रह रहे थे।पुलिस ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों में से परवीन हवालदार फरार है, बाकी सब ...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनपा आयुक्त ने शहर के विकास पर डाला प्रकाश

Image
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनपा आयुक्त ने शहर के विकास पर डाला प्रकाश विरार : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वसई विरार शहर मनपा आयुक्त अनिलकुमार पवार ने कहा कि, सरकार ने मनपा क्षेत्र में 12 आरोग्यवर्धिनी केंद्रों की स्थापना को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 7 आरोग्यवर्धिनी केंद्र शुरू हो गए हैं। साथ ही फिलहाल सर डीएम पेटिट हॉस्पिटल, तुलिंज हॉस्पिटल और माता बाल हॉस्पिटल बोलिंज में ओपीडी शुरू कर दी गई है और अब तक 2700 मरीजों का इलाज किया जा चुका है. साथ ही, मनपा का इरादा मनपा अस्पतालों के परिसर में एक जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू करने का है। इसी प्रकार शहर की साफ-सफाई की दृष्टि से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग स्वीपिंग मशीन, सक्शन कम जेटिंग मशीन, सुपर सकर मशीन, बीच क्लीनिंग मशीन, पावर रीडिंग मशीन आदि से सुसज्जित है । विरार (प.) म्हाडा कॉलोनी से नालासोपारा डी. पी. रोड तक चौड़ी सड़क का काम पूरा हो गया है और उक्त सड़क यातायात के लिए खोल दी गई है। इसी तरह, विरार (प.) म्हाडा में एक अंतरराष्ट्रीय मानक खेल परिसर का काम जल्द ही पूरा करने की योजना है। साथ ही केंद्र सरकार की सेतु भारतम योजना के तहत मनपा क्षे...

वसई विरार शहर मुख्यालय समेत सभी प्रभाग समिति कार्यालयों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Image
वसई विरार शहर मुख्यालय समेत सभी प्रभाग समिति कार्यालयों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस विरार : 15 अगस्त 2023 को वसई विरार शहर नगर महानगरपालिका मुख्यालय के साथ-साथ सभी प्रभाग समिति कार्यालयों में 'स्वतंत्रता दिवस' मनाया गया। मनपा मुख्यालय पर आयुक्त एवं प्रशासक अनिल कुमार पवार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रीय गान, ध्वज गान और महाराष्ट्र राज्य गान गाया गया और प्रतिज्ञाएँ ली गईं।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में आयुक्त ने सभी नागरिकों को भारतीय स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 09 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 तक की अवधि के लिए 'आजादी का अमृत महोत्सव' अभियान के तहत केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 'मेरी माटी मेरा देश' यानि मनपा में 'माझी माती माझा देश' अभियान चलाया जा रहा है।महानगरपालिका के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कार्यालयों,स्कूलों, कॉलेजों, विभिन्न सामाजिक कल्याण संगठनों, स्थानीय अधिकारियों ने इस अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज की है व इस अभियान को मनपा के नागरिकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इ...

आदिवासी व्यक्ति की पिटाई करने के मामले में भाजपा नेता पर दर्ज हुआ मामला

Image
आदिवासी व्यक्ति की पिटाई करने के मामले में भाजपा नेता पर दर्ज हुआ मामला पालघर : पालघर जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता सहित तीन अन्य लोगों ने एक 57 साल के आदिवासी व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की और गाली-गलौज की। इस संबंध में पालघर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीते सोमवार को भाजपा की पालघर जिला इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष भरत राजपूत सहित तीन अन्य लोगों ने एक आदिवासी को प्रताड़ित किया और उसके साथ हिंसा की। उक्त मामले में भाजपा नेता भरत राजपूत समेत तीन अन्य के खिलाफ धारा 323, 506 (2)के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम सहित भारतीय दंड की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इस केस में पीड़ित की शिकायत पर भाजपा नेता भरत राजपूत के साथ उनके भाई जगदीश राजपूत, विशाल नांदलस्कर और राजेश ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित शिकायतकर्ता नवापाड़ा गांव का रहने वाला है और आदिवासी वारली समुदाय से ताल्लूक रखता है। उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह किसान और सामाजिक कार्यकर्ता है। इस नाते उसने बीते 4 अगस्त को गांव में खराब सड़कों और ...

शादी का झांसा देकर युवती से किया बलात्कार

Image
शादी का झांसा देकर युवती से किया बलात्कार पालघर : पुलिस ने पालघर जिले में 16 वर्षीय लड़की से शादी करने का वादा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विक्रमगढ़ पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बलात्कार के बाद लड़की गर्भवती हो गई।जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं कि पीड़िता और आरोपी विक्रमगढ़ इलाके के एक गांव में पड़ोसी थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर बार बार बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि हाल ही में हुई एक मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि लड़की के पेट में चार माह का गर्भ है। इसके बाद उसके माता-पिता ने सोमवार को उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

सड़कों की बदहाली, रखरखाव के अभाव,घटिया निर्माण और खराब मेंटनेंस के चलते नेशनल हाईवे बना है मौत का जाल..

Image
सड़कों की बदहाली, रखरखाव के अभाव,घटिया निर्माण और खराब मेंटनेंस के चलते नेशनल हाईवे बना है मौत का जाल.. पालघर : मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर 1 जनवरी से 31 जुलाई तक पालघर जिले की सीमा के भीतर राजमार्ग पर 200 से अधिक दुर्घटनाएँ हुई हैं। महाराष्ट्र में गुजरात सीमा पर अच्छाड से लेकर मुंबई सीमा पर घोड़बंदर तक करीब 100 किलोमीटर की दूरी में पिछले 7 महीनों में हुई दुर्घटनाओं में 95 लोगों की जान चली गई है और 188 लोग घायल हुए है.जिनमें कई ड्राइवर भी शामिल हैं। मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है।अकेले पालघर जिले में दो स्थानों दहानू तालुका में चारोटी और वसई तालुका में खानीवड़े में वाहन चालकों से टोल वसूला जाता है. हालांकि रोजाना करोड़ों रुपये की टोल वसूली के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और टोल वसूली करने वाले ठेकेदार वाहन चालकों और इस हाईवे से सफर करने वाले लोगों को जरूरी सुविधा नहीं देते हैं.मुम्बई अहमदाबाद हाईवे से करोड़ों का टोल कलेक्शन होता है. लेकिन इसके बदले में लोगों को जो सुविधा मिलनी चाहिए वह नही मिल रही है. हाईवे पर गड्ढों का सामाज्य हैं और इ...

पालघर के जिला शल्य चिकित्सक डॉक्टर संजय बोदाड़े को मिली धमकी

Image
पालघर के जिला शल्य चिकित्सक डॉक्टर संजय बोदाड़े को मिली धमकी पालघर : पालघर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक तो पहले से ही वेंटीलेटर पर है। ऐसे में जो भी स्वास्थ्य अधिकारी ईमानदारी से स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे है।उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। पालघर के जिला शल्य चिकित्सक डॉक्टर संजय बोदाड़े को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि दहानू के कॉटेज अस्पताल में कांटेक्ट पर सेवाएं दे रही ममता सिंह सहित दो स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य को ठीक से नही कर रहे। जिससे डायलसेस कराने आने वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है। बोदाडे ने मामले की जांच की तो पाया कि लापरवाह कर्मी देर से अस्पताल आ रही है जिससे 9 लोगों का डायलेसस होना चाहिए वहां 3 लोगों का ही हो पा रहा है। और एक मशीन पर पूरे दिन में एक ही मरीज का डायलेसिस हो पा रहा है। जिसके बाद उन्होंने कांटेक्ट पर रही स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी। संजय बोदाड़े अपने आवास पर थे,तभी उन्हे लखनऊ से एक फोन आया और उनसे कहा गया कि ममता सिंह को कार्य से क्यों निकाला। फोन करने वाले शख्स के द्वारा धमकी देते हुए कहा गया कि मेरा...