Posts

Showing posts from April, 2026

वसई में आवारा कुत्तों का आतंक, कई नागरिकों पर किया हमला

Image
वसई में आवारा कुत्तों का आतंक, कई नागरिकों पर किया हमला वसई : वसई के रानशेत गांव में दया माता चर्च के पास एक चौंकाने वाली घटना घटी है, जहां एक पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काट लिया। इनमें एक छोटी बच्ची, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। आज सुबह करीब 9 बजे गुड फ्राइडे के मौके पर प्रार्थना के बाद चर्च से बाहर निकल रही एक बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। उसे बचाने आए दो लोगों को भी कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल छा गया क्योंकि पागल कुत्ते ने दो और लोगों को काट लिया। वसई-विरार शहर मनपा को सूचना मिलते ही, कुत्ते पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची और पागल कुत्ते को जाल में पकड़ लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए डी.एम.पेटिट अस्पताल ले जाया गया और कुत्ते के काटने के घावों पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। इस घटना के बाद, नागरिक आवारा कुत्तों के मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की हैं।

वसई तालुका के लिए अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय स्वीकृत, भाजपा विधायक राजन नाईक की मांग सफल

Image
वसई तालुका के लिए अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय स्वीकृत, भाजपा विधायक राजन नाईक की मांग सफल नालासोपारा : वसई तालुका में बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए, भाजपा विधायक राजन नाईक की वसई तालुका में अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय शुरू करने की मांग सफल रही। राज्य सरकार ने गुरुवार को एक सरकारी निर्णय लेकर वसई तालुका के लिए अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय सृजित करने का निर्णय लिया है। चूंकि वसई में तहसीलदार कार्यालय नालासोपारा और विरार शहर से दूर है, इसलिए विधायक राजन नाईक ने क्रमशः 28 जनवरी 2025 और 1 अगस्त 2025 को राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से नालासोपारा या विरार शहर में अलग से अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय शुरू करने की मांग की थी। इसी बीच, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 11 अगस्त, 2025 को मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में कोंकण के विभिन्न मुद्दों पर हुई समीक्षा बैठक में एक अलग अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय की आवश्यकता पर जोर दिया था। उस समय मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा कल, गुरुवार को संशोधित संरचना को मंजूरी देने का सरक...

मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्त क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की विधायक राजन नाईक ने मुख्यमंत्री से की मांग

Image
मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्त क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की विधायक राजन नाईक ने मुख्यमंत्री से की मांग विरार : मीरा-भायंदर - वसई-विरार क्षेत्र में अवैध विदेशी नागरिकों की बढ़ती संख्या और मादक पदार्थों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, विधायक राजन नाईक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वसई-विरार में तत्काल एक अलग और सुसज्जित डिटेंशन केंद्र स्थापित करने की मांग की। नायगांव-नालासोपारा क्षेत्र में हाल ही में चलाए गए एक अभियान में बड़ी संख्या में अवैध विदेशी नागरिक पाए गए। इनमें से कई के पास वैध दस्तावेज नहीं थे और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी जब्त किए गए। एक अलग डिटेंशन केंद्र का अभाव पुलिस व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है। राज्य सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित कराते हुए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध विधायक ने किया। विधायक राजन नाईक ने बताया है कि इससे पहले 2022 में, उत्तन सागरी पुलिस स्टेशन के पास एक डिटेंशन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। हालांकि, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस क्षेत्र की युवा पीढ़ी को...