क्या सह आयुक्त गिल्सन घोंसालविस और मंडल अधिकारी अवैध निर्माणकर्ता से रिश्तेदारी निभा रहे हैं..??

भ्रष्टाचार के वशीभूत प्रशासकीय अधिकारियों व क्षेत्रीय तथाकथित राजनीतिक नेताओं द्वारा अवैध निर्माणों को दिया जा रहा है संरक्षण...??. क्या सह आयुक्त गिल्सन घोंसालविस और मंडल अधिकारी अवैध निर्माणकर्ता से रिश्तेदारी निभा रहे हैं..?? विरार : VVCMC प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र चंदनसार अंतर्गत कुंभारपाड़ा स्थित बाघोबा मंदिर के पास सर्वे नं.२८२ में कानून कायदों व नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मजदूरों के जान को जोखिम में डालकर रात के अंधेरे में अवैध नवनिर्माणों को अंजाम दिया गया, जो कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भी किया गया किंतु प्रशासकीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोते रहे...,और अवैध नव निर्माण परिपूर्ण हो गया। जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रशासकीय अधिकारी भी पूर्णरूपेण भ्रष्टाचार के वशीभूत हो गए हैं, उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपना जेब भरने मात्र से ही वास्ता है, उन्हें मजदूरों के जान की कोई परवाह नहीं है..भले ही रात के अंधेरे में कोई अप्रिय घटना घट जाए किंतु अवैध नव निर्माण को तवज्जों तो दिया ही जाना चाहिए अन्यथा साहेब की जेब कैसे भरेगी..?? जानकारी के मुताबिक बता दें कि उक्त अवैध नव निर्माणों मे...