Posts

पालघर लोकसभा सीट को लेकर चल रही अटकलों पर लगा विराम,डाॅ. हेमंत सावरा को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

Image
पालघर लोकसभा सीट को लेकर चल रही अटकलों पर लगा विराम,डाॅ. हेमंत सावरा को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार पालघर : पूर्व आदिवासी मंत्री स्व. विष्णु सावरा के सुपुत्र डाॅ. हेमंत सावरा को पालघर लोकसभा से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. इसके चलते मौजूदा सांसद राजेंद्र गावित का भी मुंबई के तीन सांसदों की तरह पत्ता कट गया है। चुनाव की घोषणा के बाद से ही पालघर सीट का बंटवारा महायुति में चल रहा था. दो दिन पहले ठाणे सीट शिवसेना को दिए जाने के बाद यह लगभग तय हो गया था कि पालघर का उम्मीदवार बीजेपी ही तय करेगी. हालांकि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के बीच कोई विशेष प्रतिस्पर्धा नहीं थी, लेकिन महायुति द्वारा पालघर लोकसभा उम्मीदवारी की घोषणा सबसे अंत में की गई।मौजूदा सांसद राजेंद्र गावित पिछले कुछ महीनों से राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी भाजपा नेताओं के संपर्क में थे।हालाँकि, चुनाव पूर्व परीक्षण रिपोर्ट बार-बार मौजूदा सांसद के लिए प्रतिकूल नही पाई गई, इसलिए भाजपा ने अन्य उम्मीदवारों का परीक्षण जारी रखा। भाजपा द्वारा डाॅ. हेमंत सावरा, बीजेपी के लोकसभा प्रभारी संतोष जनाठे, बोईसर के पूर्व विधायक विलास तरे के ...

मनपा के अनदेखी के चलते हुआ द्वारका अग्निकांड,घटना से नाराज नागरिक सड़कों पर उतर जमकर किया विरोध प्रदर्शन

Image
मनपा के अनदेखी के चलते हुआ द्वारका अग्निकांड,घटना से नाराज नागरिक सड़कों पर उतर जमकर किया विरोध प्रदर्शन नालासोपारा : अचोले पुलिस ने 13 दिन पहले मनपा को लिखित सूचना दी थी कि ठेकेदार लापरवाही से काम कर रहा है और इससे दुर्घटना हो सकती है.लेकिन अब यह साफ हो गया है कि द्वारका अग्निकांड नगर पालिका की अनदेखी के कारण हुआ। इस बीच घटना से नाराज नागरिक गुरुवार को सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.मंगलवार दोपहर को नालासोपारा पूर्व के अचोले क्षेत्र में गैस पाइपलाइन फटने से लगी आग में द्वारका होटल जलकर खाक हो गया।  इस आग में होटल में आए 8 ग्राहक और कर्मचारी घायल हो गए और दो की हालत गंभीर है.होटल के सामने सीवर का काम चल रहा था, तभी गैस पाइप लाइन फटने से आग लग गई। अब खुलासा हुआ है कि पुलिस ने मनपा को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी.सीवर का काम बेहद ही घटिया तरीके से किया गया। इस काम से कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. जिन जगहों पर खुदाई चल रही है वहां बहुत पुरानी इमारतें हैं. इसलिए पुलिस ने हादसे की आशंका जताई.ठेकेदार की इस लापरवाही को लेकर अचोले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक...

रेल प्रशासन की लापरवाही से यात्रियों का हो रहा बुरा हाल, रेल प्रशासन मस्त यात्री हो रहे हैं त्रस्त

Image
रेल प्रशासन की लापरवाही से यात्रियों का हो रहा बुरा हाल, रेल प्रशासन मस्त यात्री हो रहे हैं त्रस्त प्रयागराज (छिवकी) : दिनाँक:३० अप्रैल उत्तर प्रदेश के दानापुर से चलने वाली विशेष ट्रेन ( जिसमे स्पेशल सुपरफास्ट के नाम से यात्रियों को ठगा जा रहा हैं) ट्रेन नंबर ०१४१० दानापुर से एलटीटी अधिकतम मूल्य पर किराया देकर यात्री येन केन प्रकार किसी तरह से अपनी सुविधा के लिए अधिक मूल्य पर इस ट्रेन का टिकट लेता है रेल प्रशासन के खोखले वादे के कारण आम आदमी अपने वतन से मुंबई आने के लिए जो रेल टिकट खरीदता है वह रेल प्रशासन के सुविधा मुहैया कराने का इंतजार करके बैठा रहता है लेकिन सुविधा के नाम पे कुछ नही है जिस देश को आजाद होकर ७७ वर्ष पूरे हों गए जनता वही झूठे वादे के कारण परेशान हो रही है जब रेलवे प्रशासन के पास कोई समुचित व्यवस्था नही है ग्रीष्म कालीन (स्पेशल ट्रेन) क्यो चलाता है जिसका ना कोई पता है ना कोई ठिकाना  इसी विषम परिस्थिति में प्रत्यक्ष दर्शी हिंदुस्तान प्रहरी के चीफ ब्यूरो वरिष्ठ पत्रकार लाल शेखर सिंह ने इसी ट्रेन मे ( ०१४१०) यात्रा के दौरान तमाम यात्रियों से बात चीत किए सभी यात्रियों ...

शक्ति जनहित मंच के संस्थापक/अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव को मातृशोक, क्षणिक बीमारी के बाद हुआ स्वर्गवास

Image
शक्ति जनहित मंच के संस्थापक/अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव को मातृशोक, क्षणिक बीमारी के बाद हुआ स्वर्गवास वसई : शक्ति जनहित मंच के संस्थापक/अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू) की माता तारा देवी श्रीवास्तव का दिनांक ३० अप्रैल २०२४ को मंगलवार को तक़रीबन १२ बजे देहांत हो गया है। वे 74 वर्ष की थीं एवं उनकी माताजी हाल ही में बीमार चल रही थीं और महाकाली नगर, रोहनिया, वाराणसी स्थित अपने निवास स्थान में उन्होंने अंतिम सांस ली। गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव के पूज्य पिताजी स्व. अवधेशलाल श्रीवास्तव जी का तिथि के अनुसार पहली बरसी थी और ठीक उसी दिन उनकी माताजी स्वर्ग सिधार गएँ। दिनांक ३० अप्रैल २०२४ को शाम ६.३० बजे के आस पास वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र घाट में, बड़े बेटे दीपक श्रीवास्तव द्वारा मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। देश भर से कई हितचिंतको ने गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू) की माता तारा देवी श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। तारा देवी श्रीवास्तव, स्व. श्री अवधेशलाल श्रीवास्तव की धर्म पत्नी, शक्ति जनहित मंच समाचार पत्र के उप संपादक दीप...

बच्ची का यौन शोषण करने वाले आरोपी को जमानत देने से बॉम्बे हाईकोर्ट का इंकार

Image
बच्ची का यौन शोषण करने वाले आरोपी को जमानत देने से बॉम्बे हाईकोर्ट का इंकार मुंबई : करीब एक दशक तक बच्ची का यौन शोषण करने के आरोपी को जमानत देने से बॉम्बे हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। अदालत ने अपने आदेश में पीड़िता की लिखी हुई नोटबुक का भी जिक्र किया गया है, जिसमें उसके साथ हुए शोषण के बारे में लिखा गया था।अदालत का कहना था कि पीड़िता की मानसिक और शारीरिक स्थिति को बताने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं। अदालत ने कहा कि सदमे के चलते पीड़िता संभोग की आदि भी हो गई थी। उच्च न्यायालय ने 9 सालों तक लगातार यौन शोषण को 'भयानक' अपराध करार दिया है, जिसके सदमे में बच्ची निम्फोमैनिएक हो गई है। दरअसल, निम्फोमैनिएक का अर्थ ऐसी महिला से है, जिसका अपनी यौन इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रहता हो। मामले की सुनवाई जस्टिस पृथ्वीराज के चव्हाण कर रहे थे।पीड़िता ने 27 पन्नों में अपने साथ हुई हैवानियत का जिक्र किया था। इसमें 8 साल की उम्र में कक्षा 4 में पढ़ने के दौरान पड़ोसी की तरफ से यौन उत्पीड़न और धमकियां जैसी बातें लिखी गई थीं। इसमें पीड़िता ने शर्म, आत्महत्या की कोशिश और सेक्स का लती होने और वासना को नियंत...

सड़क दुर्घटना में एक 34 वर्षीय शख्स की हुई मौत,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Image
सड़क दुर्घटना में एक 34 वर्षीय शख्स की हुई मौत,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल वसई : मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत वालीव पुलिस स्टेशन के हद्द में हुई सड़क दुर्घटना में एक 34 वर्षीय शख्स की मौत,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उक्त मामले में वालीव पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीकरण कर आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार,दीपक सोनी (34),निवासी- बापाणे, नायगांव पूर्व में रहता था।बताया जा रहा है कि,घटना की रात्रि लगभग 8,03 बजे के आसपास,दीपक सोनी अपने दोस्त रमेश पाल के ऑटो रिक्शा एमएच-47-एजे-6492 से काशीमीरा से घर आ रहा था। वहीं मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर,गुजरात चैनल पर,फाउंटेन होटल के सामने, सड़क का काम प्रगति पर है,चूंकि,लेन नंबर 1 पर फाउंटेन होटल के सामने जाने के लिए महिंद्रा कार क्र.एमएच-12-वीजेड-9448 के चालक ने यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए लापरवाही से अचानक सड़क के बीच में कार ले लिया,ऐसे में कार उक्त रिक्शे से दाहिनी ओर से टकराने से दुर्घटना घटी,उक्त दुर्घटना में रमेश पाल के दाहिने पैर में गम्भीर चोटें आयीं और पीछे की सीट पर बैठे दीपक सोन...

संजय निरुपम सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Image
संजय निरुपम सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल  मुंबई : कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके संजय निरुपम के सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का रास्ता साफ़ हो गया है। 3 मई को वह शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे।बुधवार को मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात के बाद निरुपम ने इसकी पुष्टि की। 20 साल बाद निरुपम की शिवसेना में घर वापसी होगी। हालांकि जब वे शिवसेना में थे, तब पार्टी की कमान सेना प्रमुख बाल ठाकरे के हाथों में थी, लेकिन अब शिवसेना बंट चुकी है। एक धड़ा सीएम शिंदे के साथ है , जबकि दूसरा धड़ा उद्धव ठाकरे के साथ है। निरुपम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे खुशी है कि 20 साल बाद शिवसेना में मेरी घर वापसी हो रही है। संजय निरुपम ने उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के बाद कांग्रेस के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाते हुए पार्टी अध्यक्ष समेत गांधी परिवार पर कड़ी टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया। इसके बाद निरुपम की योजना शिंदे गुट में शामिल होकर उत्तर पश्चिम से टिकट हासिल करने की थी। लेकिन शिंदे गुट ने उद्धव गुट को छोड़ पार्टी में आए रवींद्र ...